IND-W vs AUS-W: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया ये खास रिकॉर्ड
IND-W vs AUS-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है. मंधाना ने ये खास रिकॉर्ड भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में हासिल किया है. इस मैच भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के साथ आए हैं.
अर्धशतक ठोक मंधाना ने बनाया रिकॉर्ड
इस मैच में स्मृति मंधाना ने शानदार पारी खेली और अर्धशतक लगाया. ये उनके टी20 करियर का 33वां अर्धशतक है. मंधाना ने 38 बॉल में 6 चौके और 1 छक्के के साथ 50 रन बनाकर अपनी फिफ्टी बनाई. इस अर्धशतक के साथ ही स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले महिला क्रिकेटर बन गई है.
A MAXIMUM to get to her FIFTY ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 21, 2026
3⃣3⃣rd in T20Is for vice-captain Smriti Mandhana ????
???? up for #TeamIndia
Updates ▶️ https://t.co/8PDW83zavH#AUSvIND | @mandhana_smriti pic.twitter.com/3StFOgWXvz
मंधाना ने विराट के रिकॉर्ड की बराबरी की
स्मृति मंधाना अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 अर्धशतक लगा चुकी है. इसके साथ ही वो विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड की भी बराबरी कर चुकी है. भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 अर्धशतक लगा चुके हैं.
MOST 50+ PLUS SCORES AGAINST AUSTRALIA IN T20I INT'L HISTORY:
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 21, 2026
In Men's Cricket - Virat Kohli (8).
In Women's Cricket - Smriti Mandhana (8)*.
- The King & The Queen of Cricket..!!! ???? pic.twitter.com/32DP5C4yky
मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 82 रन
इस मैच में स्मृति मंधाना ने 55 बॉल पर 82 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 149.00 की स्ट्राइक रेट के साथ 8 चौके और 3 छक्के लगाए. मंधाना के अलावा टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा ने 7 बनाए. इस समय जेमिमा रोड्रिग्स 50 और ऋचा घोष 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं. टीम इंडिया अब तक 18.3 ओवर में 168/2 बना चुकी है.
ये भी पढ़ें : AUS W vs IND W: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
AI समिट में प्रदर्शनकारियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, कोर्ट में सुनवाई के दौरान रखीं गई ये दलीलें
दिल्ली के भारत मंडपम में जारी इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस नेताओं ने शर्ट उताकर नारेबाजी की. दिल्ली पुलिस ने चार प्रदर्शनकारियों को पकड़ लिया था. इन्हें शनिवार को दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. अदालत में दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की पांच दिनों की कस्टडी की मांग की. आरोपियों के वकील ने कहा कि किसी तरह की हिंसा नहीं हुई थी. वकील ने कहा कि वे पढ़े-लिखे लोग हैं. इसके पास डिग्री भी मौजूद है. अदालत ने इस मामले में पुलिस को आरोपियों की पांच दिनों की कस्टडी दी है.
अदालत में क्या दलीलें रखीं
पटियाला कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की पांच दिनों की रिमांड मांगी. पुलिस ने कोर्ट में दलील दी कि युवाओं ने देश विरोधी नारे लगाए. उन्होंने पीएम के खिलाफ संदेश वाली टी-शर्ट का प्रदर्शन किया. भागे हुए दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनकी कस्टडी को बढ़ाना जरूरी है. पुलिस के अनुसार, इस मामले में तीन पुलिसवाले घायल हुए हैं. आरोपियों के मोबाइल फोन को रिकवर करने की आवश्यकता है. इस तरह से यह पता लगाया जा सकेगा कि क्या किसी तरह की फंडिंग हुई थी की नहीं. चारों अलग-अलग जगहों से आए थे. उन्होंने टी-शर्ट प्रिंट की थी.
किसी तरह का कानून नहीं तोड़ा
वहीं आरोपियों के वकील का कहना है कि प्रदर्शनकारी एक राजनीतिक पार्टी से संबंधित हैं. उन्होंने भारत मंडपम में प्रदर्शन किया. इसके लिए उन्होंने किसी तरह का कानून नहीं तोड़ा. प्रदर्शन उनका अधिकार है. यह शांतिपूर्ण रहा. एफआईआर एक राजनीतिक साजिश की तरह है. यह पढ़े-लिखे लोग हैं, इनके पास डिग्री भी हैं.
ये भी पढ़ें: इस शर्त पर ही वेनेजुएला से तेल खरीद सकता है भारत, रूस के साथ संबंधों पर जानें क्या बोला विदेश मंत्रालय
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















