सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ और तूफान प्रभावित किसानों को दी बड़ी राहत, खातों में भेजे 113 करोड़ रुपये
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ और मोन्था तूफान से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी है. कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत 2 लाख से अधिक किसानों के खाते में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि डीबीटी के जरिए भेजी गई है.
डीबीटी से 113 करोड़ रुपये ट्रांसफर
राजधानी पटना के 01 अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने रिमोट का बटन दबाकर 2 लाख 2 हजार किसानों के बैंक खातों में 113 करोड़ 16 लाख रुपये सीधे ट्रांसफर किए. यह राशि वर्ष 2025 में अतिवृष्टि, बाढ़ और मोन्था तूफान से हुई फसल क्षति के मुआवजे के रूप में दी गई है.मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान इस अनुदान राशि का उपयोग अगली फसल की तैयारी में कर सकेंगे. उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार किसानों की तरक्की के लिए लगातार काम कर रही है और राज्य के खजाने पर सबसे पहला अधिकार बाढ़ पीड़ितों का है.
13 जिलों के किसान थे प्रभावित
वर्ष 2025 में भारी बारिश और तूफान की वजह से राज्य के 13 जिलों में बड़े पैमाने पर फसल नुकसान हुआ था. इनमें बेगूसराय, भोजपुर, दरभंगा, गया, कैमूर, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल शामिल हैं. इन जिलों के 53 प्रखंड और 493 पंचायतों के किसान प्रभावित हुए थे. कृषि विभाग ने सभी किसानों से ऑनलाइन आवेदन लिया और जिला स्तर पर सत्यापन के बाद अनुदान की राशि स्वीकृत की गई.
सरकार का किसानों को भरोसा
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर हाल में बाढ़ पीड़ित किसानों को सहायता उपलब्ध कराएगी. कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत सभी योग्य किसानों को पारदर्शी तरीके से लाभ दिया जा रहा है.
कई मंत्री और वरीय अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे.
IND-W vs AUS-W: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया ये खास रिकॉर्ड
IND-W vs AUS-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है. मंधाना ने ये खास रिकॉर्ड भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में हासिल किया है. इस मैच भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के साथ आए हैं.
अर्धशतक ठोक मंधाना ने बनाया रिकॉर्ड
इस मैच में स्मृति मंधाना ने शानदार पारी खेली और अर्धशतक लगाया. ये उनके टी20 करियर का 33वां अर्धशतक है. मंधाना ने 38 बॉल में 6 चौके और 1 छक्के के साथ 50 रन बनाकर अपनी फिफ्टी बनाई. इस अर्धशतक के साथ ही स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले महिला क्रिकेटर बन गई है.
A MAXIMUM to get to her FIFTY ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 21, 2026
3⃣3⃣rd in T20Is for vice-captain Smriti Mandhana ????
???? up for #TeamIndia
Updates ▶️ https://t.co/8PDW83zavH#AUSvIND | @mandhana_smriti pic.twitter.com/3StFOgWXvz
मंधाना ने विराट के रिकॉर्ड की बराबरी की
स्मृति मंधाना अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 अर्धशतक लगा चुकी है. इसके साथ ही वो विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड की भी बराबरी कर चुकी है. भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 अर्धशतक लगा चुके हैं.
MOST 50+ PLUS SCORES AGAINST AUSTRALIA IN T20I INT'L HISTORY:
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 21, 2026
In Men's Cricket - Virat Kohli (8).
In Women's Cricket - Smriti Mandhana (8)*.
- The King & The Queen of Cricket..!!! ???? pic.twitter.com/32DP5C4yky
मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 82 रन
इस मैच में स्मृति मंधाना ने 55 बॉल पर 82 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 149.00 की स्ट्राइक रेट के साथ 8 चौके और 3 छक्के लगाए. मंधाना के अलावा टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा ने 7 बनाए. इस समय जेमिमा रोड्रिग्स 50 और ऋचा घोष 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं. टीम इंडिया अब तक 18.3 ओवर में 168/2 बना चुकी है.
ये भी पढ़ें : AUS W vs IND W: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















