Responsive Scrollable Menu

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए खतरा, नंबर-2 है सबसे खतरनाक

IND vs SA: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले शुरू हो रहे हैं, जिसमें भारतीय टीम पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेलने वाली है. अहमदाबाद में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों ही टीमें बेस्ट देकर जीत दर्ज करना चाहेंगी, ताकि वह सेमीफाइनल की ओर एक कदम बढ़ा सकें. वैसे तो टीम इंडिया मजबूत नजर आ रही है, लेकिन साउथ अफ्रीका के कुछ खिलाड़ी हैं, जो भारतीय टीम की मुश्किल बढ़ा सकते हैं. तो आइए आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में ही बताते हैं...

मार्को यान्सन

मार्को यान्सन साउथ अफ्रीका टीम के वो खिलाड़ी हैं, जो टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. यान्सन ने टी20 वर्ल्डकप 2026 में अबतक 3 मुकाबलों में अबतक 7 शिकार किए हैं, सिर्फ एक मैच में उनकी बल्लेबाजी आई है. जिसमें उन्होंने 216 के स्ट्राइक-रेट से 16 रन बनाए हैं.

मार्को पावरपले में गेंदबाजी करने आएंगे, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्हें अतिरिक्त उछाल और मूवमेंट मिल सकती है, जो भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है.

एडेन मार्करम

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम टीम इंडिया के लिए खतरा साबित हो सकते हैं. वह बल्ले से रन तो बना ही रहे हैं, लेकिन साथ ही साथ वह ऑफ स्पिनर की भूमिका निभाने वाले हैं. वह भारतीय पारी का पहला ओवर डाल सकते हैं क्योंकि अब तक अभिषेक शर्मा ऑफ स्पिनर के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए हैं.

वहीं मारक्रम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 4 पारियों में 178 रन बनाए हैं. इसमें 86 रन की नाबाद पारी शामिल है.

लुंगी एंगिडी

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धाकड़ फॉर्म में हैं. वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, वहीं टूर्नामेंट की सूची में 9वें स्थान पर है. उन्होंने 3 मुकाबलों में सिर्फ 12 ओवर की गेंदबाजी में 8 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है. लुंगी की खास बात ये है कि वह विकेट लेने के साथ ही रन रोकने में भी कामयाब होते हैं, दाएं हाथ के गेंदबाज ने मात्र 7.58 के इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: भारत के खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स पर कितने भारी? आंकड़ों से जानिए कौन है किससे आगे

Continue reading on the app

सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ और तूफान प्रभावित किसानों को दी बड़ी राहत, खातों में भेजे 113 करोड़ रुपये

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ और मोन्था तूफान से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी है. कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत 2 लाख से अधिक किसानों के खाते में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि डीबीटी के जरिए भेजी गई है.

डीबीटी से 113 करोड़ रुपये ट्रांसफर

राजधानी पटना के 01 अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने रिमोट का बटन दबाकर 2 लाख 2 हजार किसानों के बैंक खातों में 113 करोड़ 16 लाख रुपये सीधे ट्रांसफर किए. यह राशि वर्ष 2025 में अतिवृष्टि, बाढ़ और मोन्था तूफान से हुई फसल क्षति के मुआवजे के रूप में दी गई है.मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान इस अनुदान राशि का उपयोग अगली फसल की तैयारी में कर सकेंगे. उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार किसानों की तरक्की के लिए लगातार काम कर रही है और राज्य के खजाने पर सबसे पहला अधिकार बाढ़ पीड़ितों का है.

13 जिलों के किसान थे प्रभावित

वर्ष 2025 में भारी बारिश और तूफान की वजह से राज्य के 13 जिलों में बड़े पैमाने पर फसल नुकसान हुआ था. इनमें बेगूसराय, भोजपुर, दरभंगा, गया, कैमूर, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल शामिल हैं. इन जिलों के 53 प्रखंड और 493 पंचायतों के किसान प्रभावित हुए थे. कृषि विभाग ने सभी किसानों से ऑनलाइन आवेदन लिया और जिला स्तर पर सत्यापन के बाद अनुदान की राशि स्वीकृत की गई.

सरकार का किसानों को भरोसा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर हाल में बाढ़ पीड़ित किसानों को सहायता उपलब्ध कराएगी. कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत सभी योग्य किसानों को पारदर्शी तरीके से लाभ दिया जा रहा है.

कई मंत्री और वरीय अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे.

Continue reading on the app

  Sports

5 दिन तक खिलाड़ी सदमे में रहे... टी20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट करने पर फूटा कोच का गुस्सा, नजरुल को बताया झूठा

Mohammad Salahuddin on Asif Nazrul: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन का कहना है कि भारत दौरे का बॉयकॉट करने पर खिलाड़ियों के दिमाग पर बुरा असर हुआ है. दो खिलाड़ी पांच दिन तक सदमे में रहे. सलाहुद्दीन ने पूर्व खेल सलाहकार आसिफ नजरुल का आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश किया. सलाहुद्दीन ने नजरुल को झूठा बताया. Sat, 21 Feb 2026 16:14:31 +0530

  Videos
See all

Noida Semiconductor Park Foundation Live: पहले 'सेमीकंडक्टर पार्क' का शिलान्यास करेंगे PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T11:02:31+00:00

UP विधानसभा में गरीब ब्राह्मणों को लेकर ये क्या बोल गए माता प्रसाद ? #timesnownavbharat #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T11:05:54+00:00

AI Impact Summit में यूथ कांग्रेस की हरकत पर संजय निरुपम ने तगड़ा रगड़ दिया | Bharat Mandapam |PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T11:03:45+00:00

Bihar Vidhansabha: सम्राट चौधरी का पप्पू यादव पर निशाना | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T11:09:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers