Responsive Scrollable Menu

टॉक्सिक में दिखने वाला यश का डबल रोल? मेकर्स ने दिया हिंट, क्लीन-शेव लुक देखकर फैंस की बढ़ी धड़कनें

Yash Will Play Double Role in Toxic: रॉकिंग स्टार यश की मचअवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। इस नए पोस्टर में यश एक चौंकाने वाले क्लीन-शेव लुक में नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस ने 'टिकट टू हेल' का नाम दिया है। यश का यह अवतार फिल्म की डरावनी और विस्फोटक दुनिया की एक नई झलक पेश करता है।

Continue reading on the app

सर्बिया ने अपने नागरिकों से कहा, ‘जितनी जल्दी हो सके’ ईरान छोड़ दें

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। पोलैंड के बाद सर्बिया ने अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने की अपील की है। सर्बियाई विदेश मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बयान जारी किया।

बयान में कहा गया, “सुरक्षा व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के कारण, सर्बिया गणराज्य के नागरिकों को ईरान जाने की सलाह नहीं दी जाती है। वहीं, ईरान में मौजूद सभी लोगों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी जाती है।”

दरअसल, अमेरिका ने पिछले 22 साल में मिडिल ईस्ट में सबसे बड़ी सैन्य तैनाती की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस्लामिक रिपब्लिक के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर सैन्य कार्रवाई की धमकी भी दे रहे हैं। इन्हीं सब चेतावनियों और धमकियों के बीच, सर्बिया ने ईरान में अपने नागरिकों से “जितनी जल्दी हो सके” देश छोड़ने की अपील की है।

बाल्कन देश ने जनवरी में ही सर्बियाई नागरिकों को ईरान छोड़ने और वहां न जाने के लिए कहा था। दिसंबर 2025 के अंत और जनवरी 2026 की शुरुआत में देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहे थे।

गुरुवार को ही पोलिश पीएम डोनाल्ड टस्क ने अपने लोगों से ईरान न जाने और वहां से लौट आने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए ईरान में मौजूद पोलिश नागरिकों को तुरंत वहां से निकल जाना चाहिए क्योंकि हथियारों से लैस लड़ाई की आशंका के कारण कुछ ही घंटों में निकलना मुमकिन नहीं होगा।

टस्क ने कहा, “प्लीज तुरंत ईरान छोड़ दें… और किसी भी हालत में इस देश में न जाएं।” वारसा के पास जिलोंका शहर में मीडिया के हवाले से कहा, मैं किसी को डराना नहीं चाहता, लेकिन हम सब जानते हैं कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं। लड़ाई की आशंका है।

प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि कुछ या बहुत ज्यादा घंटों में लोगों को निकालना मुमकिन नहीं हो पाएगा। उन्होंने पोलैंड के लोगों से चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की थी।

पोलैंड की सरकार ने इस बारे में डिटेल नहीं दी कि कितने पोलिश नागरिक ईरान में रह रहे हैं।

टस्क ने कहा, हमारे अनुभव बुरे रहे हैं। कुछ लोग ऐसी अपीलों को कम आंकते हैं।

इस बीच अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर ट्रंप हमला करने का फैसला लेते हैं तो उनके पास कई सैन्य विकल्प मौजूद हैं। इनमें सीमित और टारगेटेड हमले से लेकर ऐसे सैन्य अभियान भी शामिल हैं जो कई हफ्तों तक चल सकते हैं। कुछ में तेहरान के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने की भी तैयारी शामिल है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की नागरिकता मामले में FIR की मांग वाली याचिका पर सुनवाई टली, कोर्ट अब 13 मार्च को करेगा फैसला

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की नागरिकता से जुड़े एक पुराने मामले में उन पर FIR दर्ज करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई एक बार फिर टल गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू सेशंस कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 मार्च की तारीख मुकर्रर की है। … Sat, 21 Feb 2026 16:17:30 GMT

  Videos
See all

Bhopal : गौमांस प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग, हिंदू संगठनों ने PM Modi को लिखा खून से पत्र l #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T10:36:49+00:00

America Iran War Live: आमने-सामने ईरान अमेरिका | Trump | Khamenei | Netanyahu | US Iran Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T10:39:49+00:00

Protest Against Congress LIVE: Rahul Gandhi पर आया ऑर्डर! | Breaking News | Ai Summit 2026 | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T10:41:32+00:00

मंदिर पर हमला, हिंदू महिलाओं से मारपीट...मस्जिद पर बुलडोज़र की मांग। Jabalpur l Madhya Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T10:46:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers