महाराष्ट्र : भिवंडी कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, मानहानि केस में हर्षवर्धन सपकाल नए जमानतदार
ठाणे, 21 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरएसएस के कार्यकर्ता द्वारा दायर किए गए मानहानि केस में शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कोर्ट में पहुंचे। भिवंडी मजिस्ट्रेट की अदालत ने राहुल को इस मामले में एक नया जमानतदार पेश करने के लिए निर्देश दिया था क्योंकि पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का दिसंबर 2024 में निधन हो गया था, जो उनके जमानतदार थे। राहुल गांधी ने इस मामले में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल को नए जमानतदार के रूप में पेश किया है।
भारत ने किया सुरक्षा परिषद में तीसरी सदस्यता श्रेणी का विरोध, कहा–स्थायी सीटों के विस्तार के बिना सुधार अधूरा
संयुक्त राष्ट्र, 21 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में सदस्यता की तीसरी कैटेगरी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इस प्रस्ताव में लंबे कार्यकाल, पुन: निर्वाचित होने की योग्यता और स्थायी सदस्यता विस्तार के विकल्प के रूप में शामिल होने की बात कही गई थी। भारत ने इसे सुधारों में देरी करने की चाल करार दिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama





















