Responsive Scrollable Menu

अजित पवार के भतीजे का आरोप- प्लेन क्रैश बड़ी साजिश:दुर्घटना के समय कई धमाके हुए थे, विमान में पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने शनिवार को अजित पवार प्लेन क्रैश पर फिर सवाल उठाए। उन्होंने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फेंस में स्क्रीन पर डेटा और फोटो दिखाए। उन्होंने कहा कि ब्लैक बॉक्स को लेकर शक जताया जा रहा था। उनके मुताबिक, दुर्घटना के समय सिर्फ एक धमाका नहीं हुआ था, बल्कि कई धमाके हुए थे। विमान में सामान रखने वाली जगह पर अतिरिक्त पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे, जिससे आग भड़की। सभी पहलुओं की गहराई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर साजिश की बात करें तो यह दो तरह की हो सकती है, राजनीतिक या व्यावसायिक। अभी यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में किस तरह की साजिश शामिल है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। यह प्लेन VSR कंपनी का था। रोहित बोले- पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह न्याय दिलाएं रोहित ने आरोप लगाया है कि अजित पवार प्लेन क्रैश के मामले को कुछ लोग कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखा है। रोहित ने लिखा- मैं आपको केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के संबंध में तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध करने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं। कंपनी VSR और राम मोहन नायडू की पार्टी के साथ उसके संबंधों को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। अजित पवार के 3 बड़े आरोप 19 फरवरी: अजित के बेटे ने हादसे पर सवाल उठाया महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार के बेटे जय पवार ने 18 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था- VSR वेंचर्स के विमानों के उड़ने पर रोक लगा देनी चाहिए। प्लेन क्रैश में ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं होते। महाराष्ट्र के लोगों को इस दिल दहला देने वाली त्रासदी का पूरा, पारदर्शी और बिना किसी शक के सच जानने का अधिकार है। VSR वेंचर्स के एयरक्राफ्ट के मेंटेनेंस में गड़बड़ियों की पूरी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया और लिखा- मिस यू डैड। पूरी खबर पढ़ें… 10 फरवरी: रोहित बोले- अजित पवार प्लेन क्रैश में साजिश की आशंका NCP (SCP) विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया था कि अजित पवार की मौत मामले में साजिश हुई है। रोहित पवार ने कैप्टन सुमित कपूर के रिकॉर्ड पर सवाल उठाए, जो 28 जनवरी को हादसे वाले दिन अजित का विमान उड़ा रहे थे। वहीं, एविएशन पर नजर रखने वाली संस्था डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने मंगलवारप को VSR वेंचर्स समेत नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट ऑपरेटर्स का स्पेशल सेफ्टी ऑडिट शुरू किया है। एजेंसी ने बताया कि ये ऑर्डर 2 फरवरी को दिया गया था जो कि 25 फरवरी तक जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… लियरजेट 45 वीएसआर वेंचर्स का जेट है, मुख्यालय दिल्ली में VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली स्थित एक नॉन-शेड्यूल्ड एयर ऑपरेटर कंपनी है। यह कंपनी प्राइवेट जेट चार्टर्ड, मेडिकल इवेक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) और एविएशन कंसल्टेंसी का काम करती है। जिस लियरजेट 45XR विमान का बारामती में एक्सीडेंट हुआ, उसे 1990 के दशक में 'सुपर-लाइट' बिजनेस कैटेगरी के तहत बनाया गया था। इसे लग्जरी और तेज रफ्तार कॉर्पोरेट उड़ानों के लिए जाना जाता है। अब जानिए 28 जनवरी को क्या हुआ था… पुणे के बारामती में 28 जनवरी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। अजित की पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को CM देवेंद्र फडणवीस से मिलकर मामले की CBI जांच की मांग की थी। ………………………. यह खबर भी पढ़ें… अजित पवार लियरजेट- 45 प्लेन में सवार थे: VSR वेंचर्स के इसी मॉडल का प्लेन 2023 में क्रैश हुआ था, मुंबई रनवे पर दो टुकड़े हुए थे अजित 'लियरजेट 45' प्रीमियम बिजनेस जेट में सवार थे, इसकी ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड है। इसी कंपनी का 'लियरजेट 45' प्लेन 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर भी क्रैश हो गया था और दो हिस्सों में टूट गया था। पायलट, को-पायलट और 6 यात्रियों को चोटें आई थीं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

सिर दर्द ने जीना मुहाल कर रखा है? आजमाएं आचार्य बालकृष्ण का बताया यह रामबाण काढ़ा, तुरंत मिलेगा सुकून

Headache Home Remedy By Acharya Balkrishna: अगर आप भी बार-बार होने वाले सिर दर्द से परेशान हैं और दवाओं के चक्कर से बचना चाहते हैं, तो आचार्य बालकृष्ण का यह सरल आयुर्वेदिक नुस्खा जरूर आजमाएं. यह न केवल सुरक्षित है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है.

Continue reading on the app

  Sports

जबलपुर-भोपाल NH-45 पर बना नया ओवर ब्रिज अचानक गिरा, बड़ा हादसा टला, आवागमन पूरी तरह ठप

जबलपुर: मध्य प्रदेश की जीवनरेखा माने जाने वाले जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-45) पर रविवार को एक नवनिर्मित ओवर ब्रिज का बड़ा हिस्सा ढह गया। इस घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि जिस वक्त पुल का यह हिस्सा गिरा, उस समय कोई वाहन … Sun, 22 Feb 2026 20:39:00 GMT

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की बड़ी खबरें देखिए | CM Dhami | Dehradun | Latest News | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T15:15:06+00:00

Pakistan Afghanistan War Live: Border पर अफगानिस्तान-पाकिस्तान में छिड़ गया जंग? N18G | Taliban #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T15:09:40+00:00

Owaisi News Live : Asaduddin Owaisi के साथ 'खेला' होगा..या वो खुद 'गेम' बदल देंगे ? | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T15:00:37+00:00

CM Yogi Vs Avimukteshwaranand:शंकराचार्य Vs योगी..कहां तक जाएगी ये लड़ाई? | UP Politics | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T15:08:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers