उत्तर प्रदेश को दो दिन में दो बड़ी सौगात: सेमीकंडक्टर यूनिट से लेकर नमो भारत रैपिड रेल तक
Narendra Modi Uttar Pradesh visit: PM मोदी 21 और 22 फरवरी को उत्तर प्रदेश को दो बड़ी सौगात देंगे। उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट ‘इंडिया चिप’ का शिलान्यास और मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल व मेट्रो का लोकार्पण प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देगा।
Delhi Terror Threat: दिल्ली में आतंकी हमले का हाई अलर्ट...लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर लाल किला-चांदनी चौक
Delhi Terror Threat: दिल्ली में एक बार फिर से आतंकी हमले की संभावना को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया सूत्रों के हवाले से पता लगा है कि लश्कर-ए-तैयबा लाल किले और चांदनी चौक में स्थित एक मंदिर को निशाना बना सकते हैं, ऐसे में IED हमले की साजिश की संभावना जताई गई है। सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने राजधानी में बड़े हमले की साजिश रची है। संगठन के निशाने पर लाल किला और आसपास के कई इलाके बताए जा रहा हैं, जिसे देखते हुए संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद की मस्जिद में बम धमाके का बदला लेने के लिए आतंकी संगठन भारत में बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने संभावना जताई है कि देश के प्रमुख मंदिरों को भी निशाना बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में फ्लैट्स खरीदारों के लिए गुड न्यूज
यह भी पढ़ें:- उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस में कुलदीप सिंह सेंगर, CBI और अन्य दोषियों को नोटिस
यह भी पढ़ें:-दिल्ली सरकार एक साल हुआ पूरा
यह भी पढ़ें:- दिल्ली एमसीडी में बड़ा बदलाव,कई अधिकारियों के विभाग बदले
यह भी पढ़ें:-दिल्ली में चाकू घोंपकर युवक की हत्या
10 नवंबर को भी हुआ था ब्लास्ट
दिल्ली के लाल किले के सामने हमले का अलर्ट जारी किया गया है, इसके साथ ही आतंकवादी चांदनी चौक में किसी मंदिर को भी निशाना बना सकते हैं। लश्कर-ए-तैएबा IED हमले का प्लान बना रहा है। बता दें कि पिछले साल 10 नवंबर को लाल किला के पास धमाका हो गया था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं कई लोग इसमें घायल भी हो गए थे। जांच एजेंसी NIA को पटियाला हाउस स्थित विशेष अदालत ने 13 फरवरी को जांच पूरी करने के लिए 45 दिन का एक्स्ट्रा समय दिया है, वहीं 7 आरोपियों की न्यायिक हिरासत को भी बढ़ा दिया है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Haribhoomi





















