Responsive Scrollable Menu

रणवीर सिंह को धमकाने वाले हैरी बॉक्सर की तलाश तेज: जारी हुआ लुक आउट सर्कुलर; मांगी थी ₹20 करोड़ की फिरौती

Ranveer Singh death Threat: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को कथित रूप से मिली धमकी के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई की क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित सदस्य हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभिनेता के मैनेजर को एक वॉयस नोट के जरिए फिरौती और जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

अमेरिकी नंबर से भेजा गया वॉयस नोट

क्राइम ब्रांच के अनुसार, धमकी भरा वॉयस मैसेज एक अमेरिकी फोन नंबर से वॉट्सऐप पर भेजा गया था। इस ऑडियो मैसेज में 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इससे पहले पुलिस सूत्रों ने बताया था कि अभिनेता को 10 करोड़ रुपये की मांग के साथ जान से मारने की धमकी भी मिली थी। वॉयस नोट में खुद को ‘हैरी बॉक्सर’ बताने वाले शख्स ने सीधे तौर पर धमकी दी थी।

ये भी पढ़ें- कंगना संग कैटफाइट पर तापसी ने तोड़ी चुप्पी: कहा - 'सस्ती कॉपी' और 'बी ग्रेड एक्ट्रेस'...मैं उनसे कभी नहीं भिड़ी!

जांच एजेंसियां तलाश में जुटी

मुंबई पुलिस ने वॉयस नोट की सत्यता की जांच के लिए इसे पंजाब और हरियाणा की संबंधित एजेंसियों को भेजा है। साथ ही, जिस विदेशी नंबर से यह संदेश आया, उसके तकनीकी विवरण जुटाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों से भी संपर्क साधा गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वॉयस नोट भेजने वाला व्यक्ति कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी सहयोगी है। अधिकारियों का कहना है कि आवाज का मिलान हैरी बॉक्सर से होने के संकेत मिले हैं, हालांकि पुख्ता सबूत जुटाने की प्रक्रिया जारी है।

Rohit Shetty and Ranveer singh

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी हाल ही में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के तुरंत बाद भेजी गई थी।

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड नहीं छोड़ना चाहती थीं Priyanka Chopra: इस बड़ी वजह से चली गईं विदेश! बोलीं- 'मुझे धकेला जा रहा था...'

रणवीर सिंह के घर की सुरक्षा कड़ी

धमकी के मद्देनजर रणवीर सिंह के मुंबई स्थित आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। क्राइम ब्रांच ने अभिनेता के मैनेजर का बयान दर्ज कर लिया है और डिजिटल व फॉरेंसिक सबूतों की गहन जांच की जा रही है।

Continue reading on the app

Viral Video: हद से भी ज्यादा डरावना…जब भैंस के बच्चे से लिपट गया सांप, फिर जो हुआ देख कांप गए लोग

Viral Video: क्या आपने कभी देखा है कि किसी भैंस के बच्चे के शरीर से कोई सांप लिपट जाए? नहीं ना, लेकिन इस वीडियो में कुछ ऐसा ही खतरनाक नजारा देखने को मिलता है, जिसने लोगों को चौंका दिया है. वो तो गनीमत रही कि भैंस के बच्चे की जान बच गई, वरना सांप काट लेता तो उसकी मौत भी हो सकती थी.

Continue reading on the app

  Sports

अजित पवार विमान हादसे पर भतीजे रोहित पवार ने लगाए गंभीर आरोप, प्रधानमंत्री मोदी से की ये मांग

महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़े विमान हादसे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अजित पवार के भतीजे और एनसीपी-एसपी विधायक रोहित पवार ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में एक बड़ी साजिश का अंदेशा जताया है। उन्होंने सीधे तौर पर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के कुछ अधिकारियों पर प्राइवेट … Sat, 21 Feb 2026 16:08:09 GMT

  Videos
See all

Protest Against Congress LIVE: Rahul Gandhi पर आया ऑर्डर! | Breaking News | Ai Summit 2026 | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T10:41:32+00:00

मंदिर पर हमला, हिंदू महिलाओं से मारपीट...मस्जिद पर बुलडोज़र की मांग। Jabalpur l Madhya Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T10:46:32+00:00

America Iran War Live: आमने-सामने ईरान अमेरिका | Trump | Khamenei | Netanyahu | US Iran Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T10:39:49+00:00

Bhopal : गौमांस प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग, हिंदू संगठनों ने PM Modi को लिखा खून से पत्र l #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T10:36:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers