Morning Dreams Meaning: सुबह-सुबह आए सपनों का क्या है मतलब? जानें ब्रह्म मुहूर्त से जुड़ा रहस्य
कंगना संग कैटफाइट पर तापसी ने तोड़ी चुप्पी: कहा - 'सस्ती कॉपी' और 'बी ग्रेड एक्ट्रेस'...मैं उनसे कभी नहीं भिड़ी!
Taapsee Pannu Reacts On Fight With Kangana Ranaut: बॉलीवुड की दो दमदार एक्ट्रेस तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच लंबे समय से चली आ रही जंग को लेकर तापसी ने पहली बार अपनी राय दी है। तापसी का कहना है कि उनकी तरफ से कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने कंगना के साथ काम करने की इच्छा भी जताई।
'मैं कभी नहीं भिड़ी' - तापसी पन्नू
तापसी ने कहा कि लड़ाई तब होती है जब दो लोग आपस में भिड़ते हैं, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया। उन्होंने साफ कहा, “आप मेरा कोई भी बयान देख लीजिए, मैंने कभी उनके खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा।” उनका कहना है कि मीडिया और लोगों ने इस मुद्दे को ज्यादा बढ़ा दिया।
यह भी पढ़े - Divya Agarwal: क्या पति अपूर्व के साथ नहीं रहती दिव्या अग्रवाल? एक्ट्रेस ने खुद बता दी रिश्ते की सच्चाई
‘सस्ती कॉपी’ से शुरू हुआ विवाद
कुछ साल पहले कंगना की बहन रंगोली ने तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ और ‘बी ग्रेड एक्ट्रेस’ कहा था। इसी के बाद दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आई। इस पर तापसी ने कहा अगर कंगना इतनी प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं तो उनकी कॉपी कहलाना बुरा नहीं है।
यह भी पढ़े - Bandar release date: बॉबी देओल की नई फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का खुलासा, अनुराग कश्यप के साथ मचाएंगे धमाका
दोस्ती के लिए तैयार
तापसी ने यह भी कहा कि वो कंगना के साथ काम करने और दोस्ती करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कंगना को अपना सीनियर बताया और कहा कि उनकी तरफ से कोई मनमुटाव नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वो नहीं जानती कंगना इस बारे में क्या सोचती हैं।
यह भी पढ़े - Raj Kundra: 150 करोड़ के बिटकॉइन स्कैम केस में राज को मिली जमानत, ED बोली - ब्लैक मनी को वाइट करने के लिए शिल्पा...
लड़ाई से किसे हुआ फायदा?
जब उनसे पूछा गया कि क्या इस विवाद से किसी और को फायदा हुआ, तो तापसी ने कहा कि हो सकता है किसी न किसी को इसका लाभ मिला हो। उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में सिर्फ इनसाइडर-आउटसाइडर की बहस ही नहीं, बल्कि आउटसाइडर्स के बीच भी एकजुटता की कमी है।
ये भी पढ़े - Elvish Yadav को सुप्रीम कोर्ट की फटकार: सांप के ज़हर केस में जज बोले- 'बेजुबान जीवों से जो मन करेगा वो करोगे?
‘अस्सी’ को मिल रही सराहना
वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी की नई फिल्म 'Assi' हाल ही में रिलीज हुई हैं, जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं कंगना आखिरी बार फिल्म 'Emergency' में दिखी, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़े - बॉलीवुड नहीं छोड़ना चाहती थीं Priyanka Chopra: इस बड़ी वजह से चली गईं विदेश! बोलीं- 'मुझे धकेला जा रहा था...'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















