डिग्री से पहले इंसानियत की मिसाल, छात्र ने सिक्योरिटी गार्ड के चरण छूकर जीता दिल!
कॉलेज के आखिरी दिन एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जब एक छात्र ने जाते-जाते महिला सिक्योरिटी गार्ड के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. पढ़ाई के दौरान रोजाना गेट पर मुस्कुराकर स्वागत करने वाले गार्ड के प्रति छात्र ने सम्मान और आभार जताया. यह पल इतना खास था कि वहां मौजूद अन्य छात्र और स्टाफ भी भावुक हो गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे संस्कार, विनम्रता और इंसानियत की खूबसूरत मिसाल बता रहे हैं. छोटी सी इस पहल ने दिखा दिया कि असली शिक्षा सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि व्यवहार और सम्मान से भी मिलती है. Video Credit: Instagram-@tv1indialive
फ्लाइट है या 5 स्टार होटल! विमान के बिजनेस क्लास में घुसी लड़की, बिस्तर से लेकर बाथरूम तक सब मौजूद!
इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक लड़की किसी विमान के बिजनेस क्लास में प्रवेश करती नजर आ रही है. रेशियल (@rachel.points) नाम की ये लड़की एतिहाद नाम की फ्लाइट पर चढ़ती है और जहां एयर होस्टेस उसका स्वागत करती हैं. फिर उसका बोर्डिंग पास ले जाकर देखकर वो उसे बैठने की जगह दिखाती है. लड़की की सीट देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी, क्योंकि वो फ्लाइट नहीं, किसी होटल का कमरा लग रहा है. वहां पर सोफे, टीवी, बाथरूम, बिस्तर आदि जैसी हर चीज मौजूद है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















