T20 World Cup 2026: रोहित शर्मा के क्लब में हुई ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्श की एंट्री, जानिए कौन सा रिकॉर्ड किया अपने नाम
T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 के आखिरी लीग मैच ऑस्ट्रेलिया और ओमान की टक्कर हुई. श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से जीत हासिल हुई. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस पारी के साथ ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. अब वो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल हो गए हैं. आइए उन्होंने कौना रिकॉर्ड बनाया है. इस बारे में जानते हैं.
मिशेल मार्श ने ठोका तूफानी अर्धशतक
इस मैच में मिशेल मार्श ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने ओमान के खिलाफ 33 बॉल में नाबाद 64 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 7 चौके और 4 छक्के निकले. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 193.93 का रहा. इस पारी के साथ ही उन्होंने ओमान से जीत के लिए मिले 104 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी.
Australia sign off at #T20WorldCup 2026 with a commanding victory over Oman ???? ????
— ICC (@ICC) February 20, 2026
on the day's play ???? https://t.co/4ZC4XCJu14 pic.twitter.com/T2HlrveodL
खास क्लब में हुई मार्श की एंट्री
इस अर्धशतक के साथ ही मिशेल मार्श टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार दो मैचों में दो अर्धशतक लगाने वाले कप्तान बन गए हैं. इस लिस्ट में भारत के रोहित शर्मा, पाकिस्तान के बाबर आजम और शोएब मलिक, वेस्टइंडीज के शाई होप भी शामिल हैं. रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार 2 अर्धशतक लगाए थे. भारत ने ये टूर्नामेंट अपने नाम किया था.
मार्श ने श्रीलंका के खिलाफ भी लगाई थी फिफ्टी
मिशेल मार्श ने ग्रुप स्टेज के अपने तीसरे मुकाबले में भी अर्धशतक लगाया था. इस मैच में उन्होंने 27 बॉल का सामना करते हुए 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी. इस पारी में उनके बल्ले से 8 मैदान को चीरते हुए चौके निकले थे, जबकि 2 गगनचुंबी छक्के निकले थे. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा था. इस मैच में श्रीलंका ने 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट से हराया था.
ये भी पढ़ें : AUS VS OMAN: ऑस्ट्रेलिया ने ओमान के सामने दिखाया दम, जैम्पा-मैक्सवेल की फिरकी का चला जादू, 104 रनों पर ढेर हुई टीम
बिना धूप के घर में कपड़े कैसे सुखाएं? जानें आसान तरीके
How To Dry Clothes Fast: अगर आप भी सोच रही हैं कि बिना धूप के घर के अंदर कपड़े जल्दी कैसे सुखाए जाएं, तो यह जानकारी आपके काम की है। यहां हम कुछ आसान और कारगर तरीके साझा कर रहे हैं, जिनकी मदद से आप कम समय में कपड़ों की नमी दूर कर सकती हैं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol

















.jpg)





