PAK vs NZ: आज से होगी सुपर-8 की शुरुआत, पाकिस्तान से भिडेगा न्यूजीलैंड, जानिए कब और कहां होगा मुकाबला
PAK vs NZ: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले आज यानी 21 फरवरी (शनिवार) से शुरू होने जा रहे हैं. सुपर-8 का पहला मैच आज शाम 7: बजे से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. कोलंबो में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है, ऐसे में पलड़ा पाकिस्तान का भारी नजर आ रहे है क्योंकि उन्होंने अपनी टीम में लगातार 4 या 5 स्पिनर्स को खिलाया है.
कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम पर पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में कई मैच खेले चुकी है. ऐसे में वो वहां की परिस्थितियों से यूज टू होगी, वहीं न्यूजीलैंड के लिए स्पिन को काउंटर करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड का बल्लेबाजी क्रम किसी भी स्पिन अटैक को धवस्त करने में महाराथ रखता है.
कप्तान सलमान आगा पर रहेंगी नजरें
इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा के पास एडवांटेज होगा. सलमान आगा इस टूर्नामेंट में पावरप्ले में पेस के खिलाफ 106.08 और ओवर 7-15 में स्पिन के खिलाफ 110.74 की औसत से रन बनाए हैं.
न्यूजीलैंड के हक में जाएगी ये बात
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान न्यूजीलैंड से 5-2 से आगे है, जिसमें 2009 और 2022 में सेमीफीइनल में मिली जीत भी शामिल है. न्यूजीलैंड का साउथ अफ्रीका के साथ अब तक ओवर 1-6 में सबसे अच्छा रन रेट (10.33) है, जो उसके लिए राहत की बात है.
A blockbuster opening to the #T20WorldCup Super 8 phase ????
— ICC (@ICC) February 21, 2026
Don't miss the action! Broadcast details here ???? https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/aJAOYVeo7U
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के स्क्वाड
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन.
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेट कीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, फखर जमान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: रोहित शर्मा के क्लब में हुई ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्श की एंट्री, जानिए कौन सा रिकॉर्ड किया अपने नाम
हड़जोड़: अस्थि रोग की वजह से बढ़ गई है परेशानी? यह पौधा दिलाएगा आराम
नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। किचन गार्डन आज की जीवनशैली का प्रमुख हिस्सा बन गया है और छोटी मात्रा में घर में ऐसे पौधे लगाने का चलन बढ़ गया है, जो ऑक्सीजन देने से लेकर सेहत का ख्याल रखें। ऐसा ही एक पौधा है हड़जोड़, जिसे उगने में कम जगह चाहिए।
ये पौधा घास की तरह फैल जाता है लेकिन उसके औषधीय गुण किसी को भी हैरान कर देंगे।
हड़जोड़ का सबसे बड़ा गुण है हड्डियों को जोड़ना। नाम की तरह यह पौधा हड्डियों को संपूर्ण पोषण देता है। आयुर्वेद की दुर्लभ जड़ी-बूटियों में हड़जोड़ का इस्तेमाल अस्थि रोगों से लिए पुराने समय से किया जा रहा है। जिसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूती देता है। इसके अलावा, हड़जोड़ का इस्तेमाल जोड़ों और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं के उपचार में किया जाता रहा है। खास बात ये है कि हड़जोड़ की सिर्फ पत्ती ही नहीं, तना और जड़ भी औषधीय गुणों से भरपूर होती है।
हड़जोड़ का प्रयोग अस्थमा और श्वसन से जुड़ी परेशानियों में भी किया जाता है। अगर मौसम बदलने की वजह से या किसी पुरानी बीमारी की वजह से सांस लेने में परेशानी होती है, तो हड़जोड़ लाभकारी साबित होता है। हड़जोड़ के पत्तों की भाप लेने और चिकित्सक की सलाह लेकर इस्तेमाल करने से राहत मिलती है। वहीं, अगर मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द महसूस होता है या फिर खेलकूद से लगी चोट या मोच आ गई है, तो ऐसे में हड़जोड़ अच्छे से रिकवरी करने में मदद करता है। इसके लिए हड़जोड़ के पत्ते को सेंककर प्रभावित जगह पर लगाया जाता है।
जोड़ों के दर्द की समस्या इन दिनों आम है। किसी को कमर में दर्द है, तो किसी को अधिक काम की वजह से कंधों में दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हड़जोड़ का प्रयोग अस्थि से जुड़ी समस्याओं में राहत देता है और सूजन को भी कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही अगर पेट की परेशानियों की वजह से खाना पचने में दिक्कत होती है या कब्ज की परेशानी का सामना करना पड़ता है, तब भी हड़जोड़ का इस्तेमाल किया जाता है।
इसके लिए बाजार में आसानी से हड़जोड़ का चूर्ण मिल जाता है, जिसका सेवन चिकित्सक की सलाह पर किया जा सकता है। हड़जोड़ के सेवन में कुछ सावधानियां भी बरतनी जरूरी हैं। गर्भवती महिला, हृदय रोगियों, गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों या फिर छोटे बच्चों को हड़जोड़ का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
--आईएएनएस
पीएस/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























