'अर्बन नक्सल' के प्रभाव में है कांग्रेस: AI Impact Summit में हुए विरोध प्रदर्शन पर Nitin Naveen का तीखा हमला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ (AI Impact Summit) के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। शुक्रवार को गुजरात के उद्योगपतियों और उद्यमियों को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा कि कांग्रेस अब न केवल 'अर्बन नक्सल' विचारधारा से प्रभावित है, बल्कि उसका एक अटूट हिस्सा बन चुकी है।
इसे भी पढ़ें: India AI Summit: PM मोदी के मंच पर Sam Altman-Dario Amodei ने क्यों नहीं मिलाया हाथ?
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के प्रदर्शनी हॉल में विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ नारे छपी टी-शर्ट पकनकर और पकड़कर प्रदर्शन किया। गुजरात के उद्योगपतियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट और उद्यमियों को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा कि इस घटना से हम सभी दुखी हैं।
उन्होंने कहा, “हम अक्सर ‘अर्बन नक्सल’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं। मैं कह सकता हूं कि पहले कुछ पार्टियां सिर्फ इससे प्रभावित होती थीं, लेकिन आज वे पूरी तरह इसका हिस्सा बन चुकी हैं।” नवीन ने कहा, “जब भारत की वैश्विक स्तर पर चर्चा हो रही है, ऐसे समय में इस तरह की हरकत ने भारत की प्रगति को ठेस पहुंचाई है।
इसे भी पढ़ें: Prince Andrew की Arrest से British Royal Family में भूचाल, King Charles के सामने साख बचाने की चुनौती
एआई इम्पैक्ट समिट जैसे आयोजनों का उद्देश्य भारत को भविष्य की तकनीक का केंद्र बनाना है। हालांकि, इस विरोध प्रदर्शन और उसके बाद आए तीखे बयानों ने एक बार फिर विकास बनाम राजनीति की बहस को तेज कर दिया है। जहाँ भाजपा इसे 'विकास विरोधी' मानसिकता कह रही है, वहीं कांग्रेस का यह प्रदर्शन सरकारी नीतियों के प्रति उनकी असहमति का चरम रूप है।
क्या आपके शहर में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? देखें आज की लेटेस्ट रेट लिस्ट
Petrol Diesel Price Today 21 Feb 2026: 21 फरवरी 2026 को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गये हैं. शहर जैसे मुंबई और गुड़गांव में दाम गिरे हैं. जानिए अपने शहर में ताजा भाव आज क्या है.
The post क्या आपके शहर में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? देखें आज की लेटेस्ट रेट लिस्ट appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
IBC24















.jpg)





