Responsive Scrollable Menu

UP News: आज मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, घंटों का सफर महज 50 मिनट में होगा पूरा

UP News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मेरठ में नमो भारत ट्रेन के विस्तारीकरण व मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 फरवरी को पूर्वान्ह 11.50 बजे सफरजंग एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से मेरठ शताब्दी नगर स्टेशन के समीप बने हेलीपैड पर दोपहर 12.20 बजे पहुंचेंगे. यहां से दोपहर 12.30 बजे शताब्दी नगर स्टेशन पर नमो भारत के विस्तार व मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद मेरठ मेट्रो में सवार होंगे.

 सीएम योगी पहुंचे मेरठ

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचे.

लगभग डेढ़ घंटे यहां रहकर उन्होंने नमो भारत-मेरठ मेट्रो के शताब्दीनगर और मेरठ साउथ स्टेशन तथा मोहिउद्दीनपुर स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का परीक्षण किया. इस दौरान जाम लगा लगा होने पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जितने भी संसाधन और फोर्स आपके पास है सभी को लगा दीजिए लेकिन कार्यक्रम के दौरान जाम न लगे.

मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 1.25 बजे हेलीकॉप्टर से शताब्दीनगर नमो भारत-मेरठ मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे. यहां से मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर में सवार होकर मोहिउद्दीनपुर में जनसभा स्थल पर हेलीपैड पर उतरे. सड़क मार्ग से मेरठ साउथ स्टेशन पहुंचे.

शताब्दीनगर स्टेशन पर सीएम ने वह मंच देखा जहां खड़े होकर रविवार को प्रधानमंत्री झंडी दिखाकर मेरठ मेट्रो और नमो भारत को रवाना करेंगे. यह स्थाव स्वचालित सीढ़ियों के पास है. प्लेटफार्म पर घूमकर उन्होंने वहां खुले स्टाल भी देखे. देश की पहली रीजनल रैपिड रेल सिस्टम को उन्होंने विश्वस्तरीय बताया तथा सराहना की. प्रधानमंत्री के स्वागत में पूरा स्टेशन सजाया गया था.

जनसभा स्थल पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की. शताब्दीनगर स्टेशन पर सीएम ने वह मंच देखा जहां खड़े होकर रविवार को प्रधानमंत्री झंडी दिखाकर मेरठ मेट्रो और नमो भारत को रवाना करेंगे. यह स्थान स्वचालित सीढ़ियों के पास है. प्लेटफार्म पर घूमकर उन्होंने वहां खुले स्टाल भी देखे.

सीएम ने संगठन के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान पूछा कि कितने कार्यकर्ता जनसभा में आएंगे? कितनी बसों और कितने वाहनों से वे पहुंचेंगे? जनसभा स्थल पर उनके बैठने की क्या व्यवस्था की गई है? उन्होंने कहा कि जनसभा में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था की जाए. कार्यकर्ताओं को समय से जनसभा में पहुंचा दिया जाए ताकि जाम और अन्य समस्याएं सामने न आएं.

 

Continue reading on the app

रविवार की सुबह करें छोटा उपाय, मिल सकता है बड़ा लाभ

Ravivar Upay: रविवार सुबह सूर्य को जल चढ़ाने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है. इससे धन लाभ, आत्मविश्वास बढ़ता है और आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं.

The post रविवार की सुबह करें छोटा उपाय, मिल सकता है बड़ा लाभ appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

भोपाल में रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टामी की शुरुआत, अब बिना बड़ी सर्जरी 24×7 हटेंगे जानलेवा ब्लड क्लॉट

भोपाल से आई यह खबर सिर्फ एक नई मशीन की शुरुआत नहीं है, बल्कि उन सैकड़ों परिवारों के लिए राहत की सांस है जो अचानक ब्लड क्लॉट जैसी खतरनाक स्थिति का सामना करते हैं। अब तक जब भी शरीर में जटिल खून का थक्का बनता था, तो इलाज में देरी, बड़ी सर्जरी या बाहर रेफर … Sun, 22 Feb 2026 07:45:08 GMT

  Videos
See all

US Iran Tension Updates LIVE: US Iran Conflict | Donald Trump | Khamenei | Middle East Tension News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T02:05:39+00:00

World News:Japan-Singapore जाएंगे CM Yogi Adityanath #upnews #uppolitics #trending #samachar #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T02:06:35+00:00

US-Saudi Nuclear Deal: सऊदी अरब का परमाणु बम पर बड़ा फैसला! | Nuclear Bomb | Donald Trump | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T02:15:04+00:00

छोटी बच्ची का बड़ा कारनामा, CCTV में कैद | #shorts #viralvideo #viralnews #cctv #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T02:05:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers