Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज क्या हुआ बदलाव? जानें आपने शहर में तेल के दाम
Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में पिछले कुछ दिनों से क्रूड की कीमतों में हर दिन मामूली तेजी देखने को मिल रही है. आज (शनिवार, 21 फरवरी) को भी कच्चे तेल की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया. इसके साथ ही देश की तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी. जिसके मुताबिक, कुछ शहरों में तेल के दाम कम तो कुछ में उछाल देखने को मिला है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में शनिवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 0.08 डॉलर यानी 0.12 प्रतिशत उछाल के साथ 66.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.10 डॉलर यानी 0.14 प्रतिशत तेजी के साथ 71.76 डॉलर प्रति बैरल हो गया.
खबर अभी अपडेट हो रही है.
Breaking News Today Live Updates: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे के लिए DMK ने किया समिति का गठन
Breaking News Today Live Updates: आज 21 फरवरी 2026 और दिन शनिवार है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. पिछले दिनों हुई हल्की बारिश के चलते सुबह और शाम के तापमान में थोड़ी सी गिरावट जरूर आई है, लेकिन दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. इसके साथ ही रात का तापमान भी बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी तापमान में बढ़ोतरी होगी.
उधर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज आरएसएस से जुड़े मानहानि मामले में महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट में पेश होंगे. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर के राज्य असम के दौरे पर हैं. जहां आज वे अर्जुन भोगेश्वर बरुआ खेल परिसर में CRPF की वार्षिक परेड में शामिल होंगे. जबकि उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सेंगर के भाई जयदीप के आज सरेंडर करने की संभावना है.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















