बिहार MLC चुनाव: 23 अक्टूबर को वोटिंग, पटना स्नातक बनी हॉट सीट
Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी. इस चुनाव में मुख्य रूप से मुकाबला एनडीए, महागठबंधन और जन सुराज के बीच माना जा रहा है. पटना स्नातक सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है.
The post बिहार MLC चुनाव: 23 अक्टूबर को वोटिंग, पटना स्नातक बनी हॉट सीट appeared first on Prabhat Khabar.
BJP ने देश को अस्थिर करने की साजिशों पर चेताया, युवाओं से सतर्क रहने की अपील
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दावा किया कि देश के भीतर और बाहर की कुछ ताकतें भारत को अस्थिर करने के लिए मिलीभगत कर रही हैं। पार्टी ने लोगों, विशेषकर युवाओं से इन चुनौतियों को समझने और ऐसी ताकतों से सतर्क रहने का आह्वान किया। भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने किसी का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि इन ताकतों का उद्देश्य ‘‘सत्ता परिवर्तन’’ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके तहत ‘‘तख्तापलट, हिंसक संघर्ष और साजिशों के जरिये भारत की प्रगति की राह को बाधित करना, भारतीय समाज में मतभेद पैदा करना तथा भारतीय धर्म और संस्कृति को नष्ट करना’’ शामिल है। त्रिवेदी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनकी मांगें कभी जायज नहीं होतीं। कभी वे कहेंगे कि एलआईसी में खामी है, तो कभी कहेंगे कि एचएएल में खामी है।
कभी वे एसबीआई को खराब बताएंगे, तो कभी सेबी को। कभी वे कहेंगे कि टीके खराब हैं, ईवीएम में खामी है या मतदाता सूचियां भी खराब हैं।’’ मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर निर्वाचन आयोग के खिलाफ सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से भाजपा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर आरोप लगाती रही है कि वे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) और विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश में अराजकता पैदा करने, मोदी सरकार को अस्थिर करने और ‘‘सत्ता परिवर्तन’’ की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंगलवार को विजयादशमी के एक कार्यक्रम में दिए गए संबोधन का उल्लेख करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी समाज को बांटने और भारतीय संस्कृति एवं धर्म के प्रति नफरत रखने वाली ताकतों के खिलाफ देश को स्पष्ट रूप से आगाह किया था।
भाजपा नेता ने कहा कि भारत ‘‘तेज गति’’ से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी ‘‘प्रभावशाली स्थिति’’ बना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के भीतर और बाहर कई ताकतों को भारत की यह प्रगति ‘‘नापसंद’’ है और इसलिए वे देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इन दोनों तरह की ताकतों के बीच स्पष्ट मिलीभगत दिखाई देती है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उनका उद्देश्य समाज में विभाजन पैदा करना और सत्ता हथियाना है।
ये वे लोग हैं जो भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म से नफरत करते हैं तथा भारत की हर संस्था के बारे में भ्रामक बातें फैलाते हैं।’’ भाजपा के राज्यसभा सदस्य त्रिवेदी ने लोगों से भारत के सामने मौजूद चुनौतियों को ‘‘गहराई से समझने’’ और ‘‘ऐसी ताकतों की हकीकत को पहचानने’’ का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘इस देश के नौजवानों से मुझे एक बात कहनी है: अपने ही बीच छिपे देशद्रोहियों से सावधान रहें।’’
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










