Responsive Scrollable Menu

सुपर-8 का पहला मैच आज PAK vs NZ:टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड पर भारी पड़ा पाकिस्तान; साहिबजादा फरहान टॉप रन स्कोरर

टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का पहला मैच आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच जीतकर इस राउंड में पहुंचीं। ग्रुप स्टेज में दोनों ही टीमों ने 3-3 मैच जीते और 1-1 मुकाबला गंवाया। पाकिस्तान ने नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया को हराया। वहीं न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को हराया। पाकिस्तान को भारत ने हराया, वहीं न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका ने हराया। हेड टू हेड में लगभग बराबरी टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हार-जीत का अंतर लगभग बराबर रहा। दोनों टीमों के बीच 49 टी-20 खेले गए। 24 में पाकिस्तान और 23 में न्यूजीलैंड को जीत मिली। 2 मुकाबले बेनतीजा भी रहे। टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का पलड़ा न्यूजीलैंड पर पूरी तरह भारी रहा। टूर्नामेंट में दोनों के बीच 7 मुकाबले हुए, 5 में पाकिस्तान और महज 2 में कीवी टीम को जीत मिली। टिम साइफर्ट न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर इस वर्ल्ड कप में टिम साइफर्ट ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 4 मैचों में 167.96 के स्ट्राइक रेट से 173 रन हैं। इस दौरान 89 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। वहीं बॉलिंग में लॉकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड के टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 3 मैचों में 9.67 की इकोनॉमी से रन देते हुए 4 विकेट लिए। साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के बेस्ट बैटर रहे नामीबिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में सेंचुरी बनाने वाले साबिहजादा फरहान ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 220 रन बनाए। वे टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर भी रहे। बॉलिंग एक्शन की वजह से चर्चा में रहे उस्मान तारिक ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनके नाम 3 ही मैच में 8 विकेट हैं। पिच कंडीशन स्पिनर्स के लिए मददगार आर प्रेमदासा स्टेडियम पर इस टी-20 वर्ल्ड कप में चेज करने वाली टीमें ज्यादातर मैच हारी हैं। इस टूर्नामेंट में यहां 5 मैच खेले गए, 4 में पहले बैटिंग करने वाली टीमों को जीत मिली। वहीं महज एक बार जिम्बाब्वे टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका को हरा सका। ओवरऑल यहां 53 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए। 29 बार चेज करने वाली टीमें जीतीं, जबकि 23 बार पहले बैटिंग करते हुए टीमों को सफलता मिली। एक मैच बेनतीजा रहा। वेदर कंडीशन कोलंबो में शनिवार को दिन तक हवाएं चलने के साथ बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना 30% से 40% है। अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफी, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट ( विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल (कप्तान), कोल मैकोंची, जिमी नीशम, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और जैकब डफी। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढें… सुपर-8 के मैचों का पूरा शेड्यूल:21 फरवरी से शुरुआत, 3 डबल हेडर होंगे, भारत 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से खेलेगा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की सुपर-8 टीमें तय हो चुकी है। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने अगले दौर में प्रवेश किया है। लेकिन, इन टीमों के मुकाबले कब और कहां होंगे? किस टीम को कौन से ग्रुप में रखा गया है और उसका मैच कब होगा। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

हाईवे पर मौत का लाइव मंजर! | #shorts #viralvideo #viralnews

हाईवे पर मौत का लाइव मंजर! | #shorts #viralvideo #viralnews News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

  Sports

साउथ अफ्रीका के इन 5 मैच विनर्स से टीम इंडिया को रहना होगा अलर्ट, एक तो छक्के उड़ाने में है उस्ताद

Five south african cricketers big threat for team india: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 फरवरी को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. सुपर-8 स्टेज में यह भारतीय टीम का पहला मुकाबला होगा, जिसकी मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा. भारतीय टीम टूर्नामेंट के इस राउंड की शुरुआत भी जीत के साथ करना चाहेगी और सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के इरादे से खेलेगी. हालांकि, इसमें साउथ अफ्रीका के 5 खिलाड़ी बड़ा रोड़ा बन सकते हैं. आइए हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. Sat, 21 Feb 2026 22:50:18 +0530

  Videos
See all

यूपी के कासगंज में मकान के अंदर मिले 5 शव | Shorts | Breaking | Murder Case | CM Yogi | Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T17:38:57+00:00

Trump Tariff on India: टैरिफ पर ट्रंप को झटका, भारत को फायदा! | Trump | PM Modi | Tariff | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T17:40:00+00:00

ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% किया | Shorts | US Supreme Court | Donald Trump | India | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T17:36:51+00:00

Trump-Shahbaz Sharif Viral Moment: जब Donald Trump के सामने 'हुक्म के गुलाम' बने शहबाज शरीफ! Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T17:38:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers