टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले 3 आरोपी 10 दिन की पुलिस रिमांड पर, अब तक कुल 6 लोग गिरफ्तार
बॉलीवुड के अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले में नया अपडेट सामने आया है. बुधवार को मुंबई की 37वीं मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. वहीं, पुलिस ने अदालत को बताया कि दिल्ली और हरियाणा से पांच अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. इन गिरफ्तारियों के बाद पुलिस अब हथियारों की बरामदगी, साजिश, वजह और आरोपियों के नेटवर्क की जांच कर रही है.
तीन आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस की हिरासत में भेजे गए आरोपियों की पहचान रेहान अंसारी, फूल सिंह और ऋतिक महतू के रूप में हुई है. रेहान हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है. फूल भी हरियाण का ही रहवासी है तो वहीं ऋतिक मूल से बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है लेकिन लंबे समय से वह मुंबई में रह रहा था.
पुलिस ने तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से पकड़ा था. इसके बाद मुंबई पुलिस उनको लेकर मुंबई आई और अदालत में पेश किया. पुलिस ने मामले की जांच के लिए आरोपियों की हिरासत मांगी. cहथियार बरामद करना पुलिस के सामने चुनौती
अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार अब तक बरामद नहीं हुए हैं. पुलिस की मानें तो घटना में इस्तेमाल किए गए फोन को नष्ट कर दिया गया है. ऐसे में जांच एजेंसियां हथियारों का पता लगाने, मोबाइल को नष्ट करने और घटना के वित्तीय पहलुओं की जांच कर रही है.
पुलिस का कहना है कि साजिश का पूरा खुलासा करने और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. वहीं, बचाव पक्ष के वकील अजिंक्य मिरगल ने हिरासत का विरोध किया था. अजिंक्य का कहना था कि आरोपियों को पहले ही कोटा से ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया है. मामले में अन्य गिरफ्तारी भी हुई हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News
News Nation








