Responsive Scrollable Menu

बिहार में रंग ला रहा रविवार को रजिस्ट्री ऑफिस खोलने का फैसला, राजस्व में दिखी जबरदस्त बढ़ोतरी

Bihar News: बिहार में निबंधन कार्यालयों को रविवार और अन्य छुट्टियों के दिन खोलने का फैसला अब रंग दिखाने लगा है. इस फैसले से जहां आम लोगों को बड़ी राहत मिली है, वहीं सरकार के राजस्व में भी जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अनुसार फरवरी महीने के सिर्फ दो रविवार को ही करीब 3,000 दस्तावेजों का निबंधन हुआ. इससे विभाग को 20 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ. वहीं जनवरी 2026 के चार रविवार को कुल 3,324 दस्तावेजों का निबंधन हुआ, जिससे 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय हुई.

कितनी हुई कमाई

अगर जनवरी के आंकड़ों पर नजर डालें तो 4 जनवरी को 141 दस्तावेज निबंधित हुए और 85 लाख रुपये का राजस्व मिला. 11 जनवरी को 540 दस्तावेजों का निबंधन हुआ, जिससे करीब 3 करोड़ रुपये की आमदनी हुई. 18 जनवरी को 901 दस्तावेज दर्ज किए गए और लगभग 6 करोड़ रुपये राजस्व मिला. वहीं 25 जनवरी को सबसे अधिक 1,742 दस्तावेजों का निबंधन हुआ, जिससे 11 करोड़ 55 लाख रुपये की कमाई हुई.

दो महीनों में 42 करोड़ का राजस्व

कुल मिलाकर जनवरी और फरवरी के रविवार को 6,000 से ज्यादा दस्तावेजों का निबंधन हुआ है. इन दो महीनों में सरकार को करीब 42 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है.विभाग ने मार्च महीने में भी यह व्यवस्था जारी रखने का फैसला लिया है. अधिकारियों का कहना है कि छुट्टी के दिन कार्यालय खुलने से भीड़ कम हुई है और लोगों को लंबी कतारों में खड़े रहने से राहत मिली है.

ई-स्टाम्प को विशेष व्यवस्था

जनवरी 2026 से राष्ट्रीय अवकाशों को छोड़कर अन्य छुट्टियों में भी निबंधन कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खोले जा रहे हैं. इससे नौकरीपेशा और व्यवसाय से जुड़े लोगों को काफी सुविधा मिल रही है. वे अब अपनी छुट्टी के दिन आसानी से जमीन या फ्लैट की रजिस्ट्री करा पा रहे हैं. साथ ही ई-स्टाम्प को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है. अधिकृत केंद्रों को पर्याप्त राशि के साथ वॉलेट रिचार्ज रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निबंधन प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए. सरकार का दावा है कि इस नई व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ी है और राजस्व में लगातार वृद्धि हो रही है.

यह भी पढ़ें: Bihar News: सोनपुर से उड़ेगी बिहार की उड़ान! बनने जा रहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कैबिनेट की मंजूरी

Continue reading on the app

कोडिंग और डेटा एनालिसिस में चैटजीपीटी के उपयोग में भारत सबसे आगे: ओपनएआई

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की दिग्गज कंपनी ओपनएआई ने शुक्रवार को कहा कि तकनीकी कार्यों के लिए चैटजीपीटी के उपयोग में भारत वैश्विक औसत से काफी आगे है। भारत में डेटा विश्लेषण का उपयोग वैश्विक औसत से लगभग चार गुना अधिक है, जबकि कोडिंग के लिए कोडेक्स का उपयोग करीब तीन गुना ज्यादा है।

कंपनी के अनुसार, भारतीय यूजर्स वैश्विक औसत की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक कोडिंग से जुड़े सवाल पूछते हैं और शिक्षा व सीखने से जुड़े लगभग दोगुने प्रश्न करते हैं।

भारत में काम से जुड़े उपयोग का स्तर भी वैश्विक औसत से अधिक है। भारत में लगभग 35 प्रतिशत उपयोग कार्य से संबंधित है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह लगभग 30 प्रतिशत है।

ऑफिस में लोग मुख्य रूप से ड्राफ्टिंग और एडिटिंग, तकनीकी सहायता, डिबगिंग और काम की गति बढ़ाने के लिए एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं।

वहीं, ऑफिस के बाहर लगभग 35 प्रतिशत संदेश व्यावहारिक मार्गदर्शन से जुड़े होते हैं, जबकि लगभग 20-20 प्रतिशत संदेश सामान्य जानकारी और लेखन कार्यों से संबंधित होते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि एआई का उपयोग सीखने, निर्णय लेने और व्यक्तिगत उत्पादकता बढ़ाने के लिए तेजी से बढ़ रहा है।

ओपनएआई के मुख्य अर्थशास्त्री रॉनी चटर्जी ने कहा, एआई को अपनाने की रफ्तार इतनी तेज है कि उसे माप पाना भी चुनौती बन गया है। सिग्नल्स हमारी कोशिश है कि वास्तविक आंकड़ों के आधार पर चर्चा हो, ताकि भारत में एआई पर बहस तथ्यों पर आधारित हो, न कि केवल प्रचार पर।

कंपनी के अनुसार, एआई का उपयोग युवा वर्ग में अधिक केंद्रित है। 18 से 24 वर्ष के लोग कुल संदेशों का लगभग आधा हिस्सा भेजते हैं, जबकि 18 से 34 वर्ष आयु वर्ग के लोग उपभोक्ता संदेशों का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा हैं।

इन रुझानों से संकेत मिलता है कि भारत में बड़े पैमाने पर एआई अपनाने के साथ-साथ उसका उन्नत और समझदारी भरा उपयोग भी हो रहा है, खासकर कोडिंग और डेटा एनालिसिस जैसे क्षेत्रों में।

विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि भौगोलिक रूप से देखें, तो कोडिंग क्षमताओं का सबसे अधिक उपयोग भारत के प्रमुख टेक्नोलॉजी हब में हो रहा है। तेलंगाना पहले स्थान पर है, उसके बाद कर्नाटक और तमिलनाडु का स्थान है।

भारत में चैटजीपीटी के साप्ताहिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 10 करोड़ (100 मिलियन) से अधिक हो गई है। इससे भारत अमेरिका के बाहर चैटजीपीटी का सबसे बड़ा बाजार बन गया है और कोडेक्स के लिए सबसे तेजी से बढ़ता बाजार भी है।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने की तैयारी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कितने बजे शुरू होगा आखिरी टी20 मैच

India womens cricket team eyes on scripts history: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमें शनिवार को तीसरे और अंतिम टी20 मैच में आमने सामने होंगी. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रच सकती है. अगर भारत सीरीज जीतने में सफल रहा तो, ऐसा पहली बार होगा जब महिला टीम ऑस्ट्रेलिया में पहली बार किसी भी फॉर्मेट में बाइलेटरल सीरीज जीतेगी. Fri, 20 Feb 2026 23:45:21 +0530

  Videos
See all

Climber found guilty after girlfriend froze to death on Austria mountain. #Austria #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T19:40:06+00:00

Tarique Rahman India Visit: भारत आएंगे तारिक रहमान? | Sheikh Hasina | Top News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T20:00:52+00:00

Rahul Gandhi के घर रची गई AI Summit में हंगामे की साजिश? | Arnab Goswami | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T19:40:36+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | ट्रंप ने भरी सभा में शहबाज को खड़ा करके बेइज्जत किया | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T19:44:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers