Responsive Scrollable Menu

Salim Khan को देखने पहुंचा 'धुरंधर', 76 साल की एक्ट्रेस ने रखा रोज़ा

Salim Khan को 17 फरवरी 2026 को Lilavati Hospital में भर्ती कराया गया। अब धुरंधर स्टार Ranveer Singh उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। इससे पहले सलमान खान भी भारी सुरक्षा के साथ हॉस्पिटल पहुचे थे।

Continue reading on the app

बॉलीवुड नहीं छोड़ना चाहती थीं Priyanka Chopra: इस बड़ी वजह से चली गईं विदेश! बोलीं- 'मुझे धकेला जा रहा था...'

Priyanka Chopra: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर के पीक पर बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड में कदम रखा और आज 12 साल बाद वह ग्लोबल स्टार का दर्जा हासिल कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर के उस दौर पर खुलकर बात की, जब उन्होंने भारत से अमेरिका का रुख किया था।

प्रियंका ने साफ कहा कि उन्होंने कभी बॉलीवुड छोड़ने का इरादा नहीं किया था, लेकिन परिस्थितियों ने उन्हें नए अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।

'मैं बॉलीवुड छोड़ना नहीं चाहती थी'- प्रियंका

प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया कि हिंदी फिल्मों में काम करते हुए उन्हें कई वजहों से खुद को सीमित महसूस होने लगा था। उन्होंने कहा, “मुझे एक कलाकार के तौर पर ऐसे मौके चाहिए थे जो मुझे एक्साइट करें। मैं खुद को सीमित महसूस कर रही थी। ऐसा नहीं था कि मैं बॉलीवुड छोड़ना चाहती थी, लेकिन मैं नए अवसर तलाश रही थी और इसी दौरान अमेरिका में काम करने का मौका मिला।”

ये भी पढ़ें- Shakira India Tour 2026: 19 साल बाद इंडिया में परफॉर्म करेंगी शकीरा; जानिए कहां से बुक करे शो की टिकट!

गौरतलब है कि ‘मैरी कॉम’, ‘दिल धड़कने दो’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों की सफलता के बाद प्रियंका 2015 के आसपास अमेरिका चली गई थीं। वहां उन्होंने अमेरिकी थ्रिलर सीरीज 'क्वांटिको' में एलेक्स पैरिश की मुख्य भूमिका निभाई और अमेरिकी नेटवर्क ड्रामा सीरीज की हेडलाइन करने वाली पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्री बनीं।

Priyanka Chopra

'आज भी भारत में काम करना मुझे उतना ही पसंद है'

प्रियंका ने यह भी कहा कि उन्हें भारत में काम करना बेहद पसंद है और वह दोनों इंडस्ट्री में संतुलन बनाकर चलना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “मैं भारत में अपने काम से बेहद प्यार करती हूं। मैं दो अलग-अलग संस्कृतियों और फिल्म इंडस्ट्री के बीच काम करने का आनंद लेती हूं। मैं इनमें से किसी एक को चुनना नहीं चाहती।”

ये भी पढ़ें- Kajol के नाम-तस्वीर से छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं!: दिल्ली HC ने एक्ट्रेस के पर्सनैलिटी राइट्स किए सुरक्षित

हिंदी सिनेमा में ‘द स्काई इज पिंक’ से वापसी करने के बाद अब वह निर्देशक एस.एस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज़ कोर्डोवा और अन्य कलाकार भी दिखाई देंगे। यह फिल्म 25 फरवरी को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह निर्देशक निकोलस स्टोलर की फिल्म ‘Judgment Day’ में भी अहम भूमिका निभाएंगी।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: अचानक टीम से आया बुलावा, 8800 KM का किया सफर, अब बिना खेले लौटा ये दिग्गज

ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 बेहद खराब साबित हुआ और टीम को पहले दौर से ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा. टीम के लिए जितना खराब ये सफर रहा, उससे भी ज्यादा अजीबोगरीब ये टीम के एक स्टार खिलाड़ी के लिए रहा, जो बिना खेले ही लौट गया. Sat, 21 Feb 2026 05:30:36 +0530

  Videos
See all

स्ट्रीट डॉग का खौफ! उमरिया में मासूम पर जानलेवा हमला | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T23:30:02+00:00

Bangladesh New PM: हिंदुओं पर हुए अत्याचार पर तारिक रहमान का बड़ा एक्शन! | Breaking | Tarique Rahman #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T00:00:18+00:00

US-Iran War : इज़राइल ने की आख़िरी युद्ध की तैयारी? | Ali Khamenei | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T23:30:15+00:00

Iran America War Update: ईरान की परमाणु मिसाइल से अमेरिका की तबाही तय!|Trump | Khamenei |US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T23:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers