PM दक्ष योजना में भी 'दक्षता' नहीं; कांग्रेस बोली- 240 सीटों पर सिमटने का SC/ST/OBC से बदला ले रही मोदी सरकार
जयराम रमेश ने PM-DAKSH योजना से जुड़ी एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह योजना पिछले दो साल से लागू ही नहीं की गई है और इस दौरान इसके तहत खर्च शून्य रहा है।
Gaurav Khanna की टीवी पर वापसी, Shraddha Arya के साथ शुरू किया नया प्रोजेक्ट
गौरव खन्ना टीवी पर नए किरदार के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बार उनके साथ टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या ने साथ में मुहूर्त पूजा की। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
साथ में पूजा करते नजर आए गौरव-श्रद्धा
वीडियो में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या साथ में पूजा करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान गौरव व्हाइट कुर्ता-पजामा में दिखाई दिए, जबकि श्रद्धा भी व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। दोनों साथ में पूजा करते हुए काफी खुश नजर आए। उन्हें साथ देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड दिखे। वीडियो में गौरव और श्रद्धा की केमिस्ट्री देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, "ये साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "अब इंतजार नहीं हो रहा है।"
इसे भी पढ़ें: Deepika Padukone और Ranveer Singh ने दिखाई दूसरी बेटी की पहली झलक, नाम भी किया रिवील
एकता कपूर करेंगी शो को प्रोड्यूस
बता दें कि गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के इस नए शो को एकता कपूर प्रोड्यूस करने वाली हैं। दोनों कलाकार पहले भी एकता कपूर के शोज में काम कर चुके हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार एकता कपूर, गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के साथ क्या नया लेकर आती हैं।
दर्शकों को भी दोनों की जोड़ी को एक साथ देखने का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, अभी तक शो के नाम और इसकी कहानी से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
prabhasakshi








