अदाणी ग्रीन एनर्जी की ऊर्जा बिक्री पहली छमाही में 32 प्रतिशत बढ़ी; एबिटडा 7,900 करोड़ रुपए के पार
अहमदाबाद, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने बुधवार को नतीजे जारी किए। कंपनी का एबिटडा (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पूर्व आय) वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 41 प्रतिशत बढ़कर 7,957 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, ऊर्जा की बिक्री सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 25.75 अरब यूनिट्स हो गई है।
कंपनी की स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में बिजली आपूर्ति से होने वाली आय सालाना आधार पर 36 प्रतिशत बढ़कर 8,299 करोड़ रुपए हो गई है, जबकि इस दौरान एबिटडा मार्जिन 92.9 प्रतिशत रहा।
इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में कैश प्रॉफिट सालाना आधार पर 35 प्रतिशत बढ़कर 4,176 करोड़ रुपए हो गया। इस दौरान कंपनी ने 17,160 करोड़ रुपए का पूंजीगत व्यय भी किया है, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 38 प्रतिशत अधिक है। नेट डेट और रन-रेट एबीआईटीडीए का अनुपात 5.6 गुना रहा।
कंपनी के अनुसार, आय और मुनाफे में यह मजबूत वृद्धि लगातार क्षमता विस्तार, आधुनिक रिन्यूएबल एनर्जी तकनीकों को अपनाने और अपनी परियोजनाओं के बेहतर संचालन प्रदर्शन के कारण हुई है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष खन्ना ने कहा कि कंपनी को अपनी अक्षय ऊर्जा संपत्तियों के बेहतर क्रियान्वयन से लगातार फायदा मिल रहा है, जिससे ऊर्जा उत्पादन और वित्तीय प्रदर्शन में वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा, हमने ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हमने खावड़ा में अपनी चालू बीईएसएस (बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम) क्षमता को बढ़ाकर 6.63 गीगावाट घंटा कर दिया है, जो कि एक ही स्थान पर स्थित दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज इंस्टॉलेशन है।
खन्ना ने बताया, इसके साथ ही एजीईएल भारत का सबसे बड़ा बीईएसएस ऑपरेटर बन गया है, जिसकी हिस्सेदारी देश की कुल चालू क्षमता के आधे से भी अधिक है। हमारा ध्यान स्टोरेज क्षमता को बढ़ाने पर है, साथ ही हम ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं।
वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में, एजीईएल की ऊर्जा बिक्री 33 प्रतिशत बढ़कर 12,090 मिलियन यूनिट हो गई। बिजली आपूर्ति से प्राप्त आय सालाना आधार पर 45 प्रतिशत बढ़कर 4,019 करोड़ रुपए हो गया, जबकि बिजली आपूर्ति से प्राप्त एबिटडा 51 प्रतिशत बढ़कर 3,835 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। तिमाही नकद लाभ 45 प्रतिशत बढ़कर 1,951 करोड़ रुपए हो गया।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने खेला एक और बड़ा दांव, इस दिग्गज को बनाया नया स्पिन बॉलिंग कोच
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब खिताब का सुखा खत्म करने की तैयारियों को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी पूरी कोचिंग स्टाफ को बदल दिया है. टीम ने एक बड़ा और रणनीतिक दांव खेलते हुए भारत के अनुभवी और दिग्गज लेग स्पिनर अमित मिश्रा को अपना नया स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने सौरभ गांगुली और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों को अपनी कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनाया था. अमित मिश्रा की टीम में वापसी से दिल्ली के स्पिन विभाग को एक नया हौसला और मजबूती मिलने की उम्मीद है.
अमित मिश्रा की हुई है घर वापसी
अमित मिश्रा का दिल्ली कैपिटल्स के साथ रिश्ता बेहद पुराना और गहरा रहा है. वे अपने आईपीएल करियर का एक लंबा और शानदार हिस्सा दिल्ली की इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए बिता चुके हैं. इतना ही नहीं, वह दिल्ली की टीम की तरफ से इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले सफल गेंदबाज भी हैं. अब नए सीजन में वे मैदान पर खुद गेंद घुमाने के बजाय, ड्रेसिंग रूम से दिल्ली कैपिटल्स के युवा स्पिनरों को अपनी फिरकी के जादुई कला सिखाते हुए नजर आएंगे.
The OG Tiger has returned! ????
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 21, 2026
Amit Mishra, our highest ever wicket-taker, is now our spin-bowling coach ????❤️ pic.twitter.com/pKZS7lNnx5
आईपीएल के 'हैट्रिक किंग' का बड़ा अनुभव
अमित मिश्रा के पास आईपीएल का काफी अनुभव है. उन्होंने अपने शानदार और ऐतिहासिक आईपीएल करियर के दौरान 162 मैचों में कुल 174 विकेट चटकाकर टूर्नामेंट में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है. इसके साथ ही, वह आईपीएल इतिहास के एकमात्र ऐसे जादुई गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में तीन बार हैट्रिक लेने का अद्भुत और अटूट रिकॉर्ड अपने नाम किया है. अमित मिश्रा का यह अनुभव आगामी सीजन IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख स्पिनरों, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की गेंदबाजी को और धार देने और उनके खेल को अगले स्तर पर ले जाने के बेहद काम आने वाला है.
2️⃣0️⃣0️⃣8️⃣ ⏩ 2️⃣0️⃣2️⃣7️⃣
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 21, 2026
Welcome back home, Mishra ji ????❤️ pic.twitter.com/Tsqe9ag4rD
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








