IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने खेला एक और बड़ा दांव, इस दिग्गज को बनाया नया स्पिन बॉलिंग कोच
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब खिताब का सुखा खत्म करने की तैयारियों को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी पूरी कोचिंग स्टाफ को बदल दिया है. टीम ने एक बड़ा और रणनीतिक दांव खेलते हुए भारत के अनुभवी और दिग्गज लेग स्पिनर अमित मिश्रा को अपना नया स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने सौरभ गांगुली और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों को अपनी कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनाया था. अमित मिश्रा की टीम में वापसी से दिल्ली के स्पिन विभाग को एक नया हौसला और मजबूती मिलने की उम्मीद है.
अमित मिश्रा की हुई है घर वापसी
अमित मिश्रा का दिल्ली कैपिटल्स के साथ रिश्ता बेहद पुराना और गहरा रहा है. वे अपने आईपीएल करियर का एक लंबा और शानदार हिस्सा दिल्ली की इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए बिता चुके हैं. इतना ही नहीं, वह दिल्ली की टीम की तरफ से इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले सफल गेंदबाज भी हैं. अब नए सीजन में वे मैदान पर खुद गेंद घुमाने के बजाय, ड्रेसिंग रूम से दिल्ली कैपिटल्स के युवा स्पिनरों को अपनी फिरकी के जादुई कला सिखाते हुए नजर आएंगे.
The OG Tiger has returned! ????
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 21, 2026
Amit Mishra, our highest ever wicket-taker, is now our spin-bowling coach ????❤️ pic.twitter.com/pKZS7lNnx5
आईपीएल के 'हैट्रिक किंग' का बड़ा अनुभव
अमित मिश्रा के पास आईपीएल का काफी अनुभव है. उन्होंने अपने शानदार और ऐतिहासिक आईपीएल करियर के दौरान 162 मैचों में कुल 174 विकेट चटकाकर टूर्नामेंट में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है. इसके साथ ही, वह आईपीएल इतिहास के एकमात्र ऐसे जादुई गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में तीन बार हैट्रिक लेने का अद्भुत और अटूट रिकॉर्ड अपने नाम किया है. अमित मिश्रा का यह अनुभव आगामी सीजन IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख स्पिनरों, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की गेंदबाजी को और धार देने और उनके खेल को अगले स्तर पर ले जाने के बेहद काम आने वाला है.
2️⃣0️⃣0️⃣8️⃣ ⏩ 2️⃣0️⃣2️⃣7️⃣
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 21, 2026
Welcome back home, Mishra ji ????❤️ pic.twitter.com/Tsqe9ag4rD
Gold Price Today: सोना और सस्ता होगा? अभी खरीदें या करें इंतजार
Gold Price Today: क्या आप भी इस त्योहारी सीजन में सोना खरीदने की सोच रहे हैं? तो थोड़ा रुक जाइए, क्योंकि सोने की कीमतों में हाल ही में आई गिरावट के बाद, सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आने वाले दिनों में सोना और सस्ता हो सकता है? क्या अभी सोना खरीदना समझदारी होगी, या कुछ दिन इंतजार करने पर आपको बेहतर डील मिल सकती है? दशहरा बीत चुका है, और जो लोग बाजार से सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए एक बड़ी खबर है. 21 अक्टूबर को सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर भारत के वायदा बाजार (फ्यूचर्स मार्केट) तक, सोने की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है. लेकिन इस गिरावट के पीछे क्या कारण है? क्या अमेरिका की ब्याज दरें सोने की चमक को फीका कर रही हैं? देखें ये रिपोर्ट...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








