पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा एलान, 1600 खाली पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, देहरादून में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन, देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा में पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पिछले एक वर्ष में देशभर में 154 जवानों ने कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें उत्तराखण्ड पुलिस के उपनिरीक्षक स्वर्गीय विनोद कुमार भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शहीद पूरे देश का गौरव होते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई दिल्ली में राष्ट्र को समर्पित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक वीर जवानों के त्याग और साहस का प्रतीक है।
खाली पदों पर होगी भर्ती
मुख्यमंत्री ने पुलिस व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस की विभिन्न इकाइयों में करीब 1,600 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने, थानों एवं चौकियों में कार्मिकों की आवश्यकता के अनुसार पदों की संख्या और व्यवस्था की समीक्षा करने तथा विवेचकों को आधुनिक जांच किट उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही थानों के आवश्यक कार्यों के लिए वार्षिक बजट 4 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 8 करोड़ रुपये किया जाएगा।
पुलिस संसाधनों के विकास का एलान
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी पुलिस मॉडर्न स्कूलों को बेहतर बनाने, देहरादून में पुलिसकर्मियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल और मल्टी स्टोरी बैरक का निर्माण कराने तथा देहरादून स्थित पुलिस अस्पताल के उच्चीकरण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खाकी वर्दी साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी परिवारों से दूर रहकर जनता की सुरक्षा करते हैं। उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों और आपदाओं के बीच उनकी भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है।
नशा और साइबर अपराध को बताया चुनौती
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा और साइबर अपराध आज गंभीर चुनौतियां हैं। नशे की रोकथाम के लिए त्रिस्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स गठित की गई है। ड्रग फ्री उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने के लिए नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में पुलिस को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण और अन्य एजेंसियों के समन्वय से साइबर अपराधियों से दो कदम आगे रहना होगा। करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर का निर्माण गतिमान है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क के अंतर्गत क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित की गई है।
चार धाम यात्रा के लिए की पुलिस की तारीफ
मुख्यमंत्री ने इस वर्ष लगभग 5 करोड़ कांवड़ यात्रियों तथा चारधाम यात्रा में अब तक 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में उत्तराखण्ड पुलिस के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 319 पुलिसकर्मियों को विभिन्न पदकों एवं सम्मान चिह्नों से अलंकृत किया गया है। उत्तराखण्ड पुलिस का प्रतिष्ठित 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर्स' के लिए नामित होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस आवास संतुष्टि दर 18 प्रतिशत से बढ़कर 22 प्रतिशत हुई है और लक्ष्य इसे 30 प्रतिशत तक पहुंचाने का है। इस वर्ष 785 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी गई, नागरिक पुलिस में 1,573 तथा पीएसी में 370 आरक्षियों की सीधी भर्ती हुई। उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 222 पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई है। मृतक पुलिसकर्मियों के 24 आश्रितों को नियुक्तियां दी गई हैं। इस वित्तीय वर्ष में थानों, अग्निशमन केंद्रों, बैरकों, मैस तथा अन्य कार्यस्थलों के लिए 58 करोड़ रुपये से अधिक जारी किए गए हैं। पुलिसकर्मियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के तनाव प्रबंधन के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया।
क्या बोले डीजीपी सेठ?
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने जानकारी दी कि राज्य गठन से अब तक उत्तराखण्ड पुलिस के 206 कार्मिकों ने कर्तव्य पालन के दौरान प्राण न्योछावर किए हैं। इस वर्ष पुलिस शहीद कोष से आश्रित परिवारों को लगभग 50 लाख रुपये की सहायता दी गई, जबकि पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत अब तक करीब 31 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है। एम्स ऋषिकेश में चौबीसों घंटे संचालित पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित की जा रही है। इस वर्ष जीवन रक्षक निधि से 25 कार्मिकों को 1 करोड़ 16 लाख रुपये की सहायता तथा 446 मेधावी बच्चों को 34 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई।
इस अवसर पर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून सुखविंदर कौर, ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी, सचिव गृह शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Surya Gochar 2026: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन! 4 राशियों के लिए अगले 15 दिन अचानक धन लाभ के योग बनेंगे
Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व की क्षमता और सरकारी क्षेत्र का कारक माना जाता है. जब सूर्य की चाल या नक्षत्र में बदलाव होता है, तो सभी 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग प्रभाव दे सकते हैं. 24 अक्टूबर 2026 को सूर्य स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस बदलाव से मिथुन राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि और कुंभ राशि के जातकों को अगले 15 दिनों में करियर, आर्थिक स्थिति और पर्सनल लाइफ से जुड़े सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. सूर्य गोचर कब होगा और इससे कौन सी राशियों को लाभ होगा.
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कब होगा?
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य 24 अक्टूबर को चित्रा नक्षत्र से निकलकर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु ग्रह को माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य को आत्मबल, प्रतिष्ठा और अधिकार का प्रतीक माना जा रहा है, जबकि राहु को अचानक होने वाले बदलाव, महत्वकांक्षाओं और अप्रत्याशित घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. ऐसे में सूर्य को स्वाति नक्षत्र में गोचर से कुछ राशियों के लिए लाभ के नए अवसर मिल रहे हैं. ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से सूर्य 8 नवंबर 2026 तक स्वाति नक्षत्र में ही रहेंगे. इस अवधि में चार राशि के लोगों को कामकाज में वृद्धि, आय के नए रास्ते तलाशने और अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर भी मिलते हैं.
सूर्य गोचर से होने वाला है इन राशियों को लाभ
1.मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन उत्साह को बढ़ाती है. इस दौरान कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना बनती है. लंबे समय से अटके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है. नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी क्षमता को साबित करने और वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने का अवसर मिल सकता है. इन लोगों को आर्थिक मामलों में भी परिस्थितियां अनुकूल होने की उम्मीद की जा रही है. किसी पुराने काम से लाभ मिलने और आय बढ़ाने का नया रास्ता सामने आने की संभावना है. हालांकि, पैसों से जुड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिल सकता है, जिससे निजी जीवन में भी संतुलन बढ़ेगा.
2.तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए यह समय आपकी कामकाज की सक्रियता को बढ़ाने वाला हो सकता है. जो लोग लंबे समय से किसी काम में बदलाव या बेहतर अवसर की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नई संभावनाओं पर ध्यान देने का मौका मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वहीं, कारोबार करने वाले लोग अपने काम को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए भी समय उपयोगी हो सकता है. आय के नए स्त्रोत तलाशने या पुराने निवेश और वित्तीय योजनाओं की समीक्षा करने का अवसर मिलता है. कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए अपनी मेहनत और काम की गुणवत्ता पर ध्यान देना फायदेमंद होगा. दूसरों के भरोसे रहने के बजाय स्वयं योजनागत तरीके से काम करना अधिक लाभकारी होगा.
3.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सूर्य का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव के संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता दिखाने का अवसर मिल रहा है. सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलने से जिम्मेदारियों को बेहतर ढ़ंग से निभाने में मदद मिलती है. जो लोग पदोन्नति या नई नौकरी की उम्मीद लगा रहे हैं, वे इस अवधि में अपने प्रयासों को बढ़ाएं. धन के मामले में भी कुछ अच्छी संभावनाएं बन सकती हैं. किसी पुराने प्रयासों का लाभ मिलने या काम के सिलसिले में नई संभावना सामने आने की उम्मीद हो सकती है. हालांकि, आर्थिक लाभ की संभावना को निश्चित मानकर खर्च बढ़ाना सही नहीं होगा. परिवार और कामकाज के बीच तालमेल बनाए रखने से मानसिक तनाव कम हो सकता है.
4.कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक और पेशेवर जीवन में नए रास्ते खोलने वाला माना गया है. नौकरी करने वालों को काम से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है. नई जिम्मेदारी, किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा. आर्थिक मामलों में आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है. योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो बचत भी होगी. इस दौरान यात्रा या काम से जुड़ी किसी नई योजना पर विचार कर सकते हैं. रिश्तों के मामलों में आपसी समझ बनाए रखे ताकि परिस्थिति नियंत्रित रहे.
ये भी पढ़ें- Papankusha Ekadashi 2026: आज या कल, कब रखें पापांकुशा एकादशी व्रत? यहां पढ़ें भगवान विष्णु के मंत्र व आरती
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








