Responsive Scrollable Menu

Surya Gochar 2026: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन! 4 राशियों के लिए अगले 15 दिन अचानक धन लाभ के योग बनेंगे

Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व की क्षमता और सरकारी क्षेत्र का कारक माना जाता है. जब सूर्य की चाल या नक्षत्र में बदलाव होता है, तो सभी 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग प्रभाव दे सकते हैं. 24 अक्टूबर 2026 को सूर्य स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस बदलाव से मिथुन राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि और कुंभ राशि के जातकों को अगले 15 दिनों में करियर, आर्थिक स्थिति और पर्सनल लाइफ से जुड़े सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. सूर्य गोचर कब होगा और इससे कौन सी राशियों को लाभ होगा.

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कब होगा?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य 24 अक्टूबर को चित्रा नक्षत्र से निकलकर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु ग्रह को माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य को आत्मबल, प्रतिष्ठा और अधिकार का प्रतीक माना जा रहा है, जबकि राहु को अचानक होने वाले बदलाव, महत्वकांक्षाओं और अप्रत्याशित घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. ऐसे में सूर्य को स्वाति नक्षत्र में गोचर से कुछ राशियों के लिए लाभ के नए अवसर मिल रहे हैं. ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से सूर्य 8 नवंबर 2026 तक स्वाति नक्षत्र में ही रहेंगे. इस अवधि में चार राशि के लोगों को कामकाज में वृद्धि, आय के नए रास्ते तलाशने और अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर भी मिलते हैं.

सूर्य गोचर से होने वाला है इन राशियों को लाभ

1.मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन उत्साह को बढ़ाती है. इस दौरान कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना बनती है. लंबे समय से अटके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है. नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी क्षमता को साबित करने और वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने का अवसर मिल सकता है. इन लोगों को आर्थिक मामलों में भी परिस्थितियां अनुकूल होने की उम्मीद की जा रही है. किसी पुराने काम से लाभ मिलने और आय बढ़ाने का नया रास्ता सामने आने की संभावना है. हालांकि, पैसों से जुड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिल सकता है, जिससे निजी जीवन में भी संतुलन बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें- Dhanishtha Nakshatra 2026: आज धनिष्ठा नक्षत्र में करें ये खास उपाय, गणेश मंत्र और शमी पूजा से दूर होंगी जीवन की बाधाएं

2.तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह समय आपकी कामकाज की सक्रियता को बढ़ाने वाला हो सकता है. जो लोग लंबे समय से किसी काम में बदलाव या बेहतर अवसर की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नई संभावनाओं पर ध्यान देने का मौका मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वहीं, कारोबार करने वाले लोग अपने काम को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए भी समय उपयोगी हो सकता है. आय के नए स्त्रोत तलाशने या पुराने निवेश और वित्तीय योजनाओं की समीक्षा करने का अवसर मिलता है. कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए अपनी मेहनत और काम की गुणवत्ता पर ध्यान देना फायदेमंद होगा. दूसरों के भरोसे रहने के बजाय स्वयं योजनागत तरीके से काम करना अधिक लाभकारी होगा.

3.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सूर्य का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव के संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता दिखाने का अवसर मिल रहा है. सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलने से जिम्मेदारियों को बेहतर ढ़ंग से निभाने में मदद मिलती है. जो लोग पदोन्नति या नई नौकरी की उम्मीद लगा रहे हैं, वे इस अवधि में अपने प्रयासों को बढ़ाएं. धन के मामले में भी कुछ अच्छी संभावनाएं बन सकती हैं. किसी पुराने प्रयासों का लाभ मिलने या काम के सिलसिले में नई संभावना सामने आने की उम्मीद हो सकती है. हालांकि, आर्थिक लाभ की संभावना को निश्चित मानकर खर्च बढ़ाना सही नहीं होगा. परिवार और कामकाज के बीच तालमेल बनाए रखने से मानसिक तनाव कम हो सकता है.

4.कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक और पेशेवर जीवन में नए रास्ते खोलने वाला माना गया है. नौकरी करने वालों को काम से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है. नई जिम्मेदारी, किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा. आर्थिक मामलों में आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है. योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो बचत भी होगी.  इस दौरान यात्रा या काम से जुड़ी किसी नई योजना पर विचार कर सकते हैं. रिश्तों के मामलों में आपसी समझ बनाए रखे ताकि परिस्थिति नियंत्रित रहे.

ये भी पढ़ें- Papankusha Ekadashi 2026: आज या कल, कब रखें पापांकुशा एकादशी व्रत? यहां पढ़ें भगवान विष्णु के मंत्र व आरती

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

कौन हैं अंकिता शर्मा? जिनके साड़ी में AK-47 से फायरिंग वीडियो ने खड़ा किया विवाद

Who is Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के बाद AK-47 से फायरिंग करतीं IPS अधिकारी अंकिता शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. पारंपरिक साड़ी पहने पुलिस अधीक्षक के इस वीडियो पर भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने हथियार संभालने के तरीके को असुरक्षित बताते हुए सुरक्षा नियमों और अनुशासन के पालन पर सवाल उठाए.

आखिर क्या है पूरा मामला? ढिल्लों ने वीडियो में किन बातों पर आपत्ति जताई और शस्तर पूजन के दौरान फायरिंग को लेकर सुरक्षा के क्या सवाल उठते हैं? आइए समझते हैं...

कौन हैं अंकिता शर्मा?

IPS अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ कैडर की 2018 बैच की भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं. मूल रूप से दुर्ग जिले की रहने वाली अंकिता ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा अपने तीसरे प्रयास में पास की थी. वर्ष 2017 की परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 203 हासिल की.

अपने करियर में वह रायपुर में CSP और खैरागढ़, सक्ती जैसे जिलों में SP की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिसिंग के अनुभव और सख्त कार्यशैली के कारण उन्हें मीडिया में 'लेडी सिंघन' भी कहा जाता है.  फिलहाल वह राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक हैं.

क्या है IPS अंकिता शर्मा का पूरा मामला?

विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव की पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया था. इस दौरान IPS अंकिता शर्मा भी मौजूद थीं. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह पूजा के बाद AK-47 से लगातार फायरिंग करती दिखाई देती हैं. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने नौ राउंड फायर किए.

वीडियो वायरल होने के बाद हथियार चलाने के तरीके और सुरक्षा इंतजामों को लेकर बहस शुरू हो गई. हालांकि, किसी नियम के उल्लंघन की पुष्टि के लिए फायरिंग स्थल, आयोजन की परिस्थितियों और विभागीय प्रक्रियाओं की जानकारी जरूरी है. 

केजेएस ढिल्लों ने क्यों जताई आपत्ति?

पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को लेकर चिंता जताई.  उनके मुताबिक, हथियार को जिस तरह संभालते हुए दिखाया गया, वह सुरक्षा के लिहाज से गंभीर सवाल खड़े करता है.

उन्होंने हथियार की दिशा, आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा और बुनियादी वेपन हैंडलिंग प्रक्रियाओं के पालन पर सवाल उठाए, ढिल्लों ने इस घटनाक्रम को  'Authority Without Responsibility' यानी जिम्मेदारी के बिना अधिकार का प्रदर्शन बताया और ऐसे मामलों में उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया.

ये पूर्व सैन्य अधिकारी की ओर से उठाई गई आपत्तियां हैं. किसी नियम के उल्लंघन या कार्रवाई की पुष्टि संबंधित विभाग की जांच से ही हो सकती है. 

हथियार की दिशा और लोगों की सुरक्षा पर सवाल

ढिल्लों की प्रमुख आपत्ति राइफल की दिशा को लेकर थी. हथियार सुरक्षा के बुनियादी सिद्धांतों के मुताबिक, उसकी नली की दिशा हमेशा नियंत्रित रखनी चाहिए, ताकि अनजाने में गोली चलने पर किसी को नुकसान पहुंचने का जोखिम न्यूनतम रहे. 
उन्होंने वीडियो में आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई. हालांकि, वास्तविक खतरे का आकलन करने के लिए घटनास्थल की बनावट, फायरिंग क्षेत्र और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी आवश्यक है. 

यह भी पढ़ें - शूटरों के निशाने पर थे कई बड़े एक्टर, बावजूद इसके टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना? ऐसे ट्रैक किया पूरा मूवमेंट

हथियार चलाने में प्रशिक्षण और नियमों की भूमिका

आग्नेयास्त्रों के इस्तेमाल में केवल निशाना लगाने की दक्षता पर्याप्त नहीं होती. हथियार की दिशा पर नियंत्रण, ट्रिगर सुरक्षा और फायरिंग से पहले जरूरी जांच भी प्रशिक्षण का अहम हिस्सा हैं. 

ढिल्लों का आरोप है कि वीडियो में बुनियादी वेपल हैंडलिंग प्रक्रियाओं का पालन होता नहीं दिखाई देता. उनके सवालों के केंद्र में यही बात है कि क्या फायरिंग निर्धारित प्रक्रिया और पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के तहत की गई थी. 

उन्होंने सरकार हथियार के अधिकृत इस्तेमाल और निर्धारित पोशाक को लेकर भी सवाल उठाए. हालांकि केवल साड़ी पहनकर फायरिंग करने से अपने आप किसी नियम का उल्लंघन साबित नहीं होता. इसके लिए संबंधित विभाग के ड्रेस कोड, आयोजन की अनुमति और हथियार इस्तेमाल करने के नियमों को देखना होगा. 

 कौन हैं पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों?

लेफ्टिनेंट जनरल कंवल जीत सिंह ढिल्लों भारतीय सेना के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं. उन्हें केजेएस टाइनी ढिल्लों के नाम से भी जाना जाता है. 

उन्होंने दिसंबर 1983 में राजपूताना राइफल्स में कमीशन प्राप्त किया और अपने सैन्य करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मदारियां निभाईं. वह श्रीनगर स्थित सेना की 15वीं कोर, जिसे चिनार कोर भी कहा जाता है, के कमांडर रहे. उन्होंने रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक के रूप में भी सेवाएं दीं. जनवरी 2022 में वह सैन्य  सेवा से सेवानिवृत्त हुए.

शस्त्र पूजन और फायरिंग में क्या अंतर है?

विजयादशमी पर शस्त्र पूजन भारतीय परंपरा का हिस्सा है. इसे शक्ति, साहस और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में देखा जाता है. पुलिस औऱ सैन्य बलों में भई इस अवसर पर हथियारों की पूजा की जाती है. 

लेकिन पूजा और वास्तविक फायरिंग अलग-अलग गतिविधियां हैं. हथियार चलाने के लिए निर्धारित स्थान, आवश्यक अनुमति और सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन जरूरी है. परंपरा का सम्मान करते हुए भी सार्वजनिक  सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता.

IPS अंकिता शर्मा की फायरिंग का वीडियो हथियारों के जिम्मेदार इस्तेमाल और सुरक्षा मानकों के पालन पर बहर का विषय बन गया है. केजेएस ढिल्लों ने वीडियो में दिखाई देने वाले तरीके पर गंभीर सवाल उठाए हैं, लेकिन नियमों के उल्लंघन या संभावित कार्रवाई पर अंतिम निष्कर्ष आधिकारिक जांच के आधार पर ही निकाला जाना चाहिए.

इस मामले का सबसे अहम सवाल यही है कि क्या फायरिंग के दौरान सभी जरूरी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन हुआ. पुलिस और सेना जैसे अनुशासित संगठनों में पद और अधिकार के साथ जवाबदेही भी उतनी ही जरूीर है.

यह भी पढ़ें - Fire Challenge: सोशल मीडिया का जानलेवा ट्रेंड, 9 साल की बच्ची के झुलसने से उठे सवाल आखिर क्या है 'फायर चैलेंज'?

Continue reading on the app

  Sports

50 सालों तक रहा अजेय... वो पहलवान जिसे दुनिया में कोई नहीं हरा पाया, रोज लगाता था हजारों दंड बैठक, ब्रूस ली भी था मुरीद

Gama Pehlwan Undefeated of India: अमृतसर की मिट्टी से उठकर दुनिया के अखाड़ों पर राज करने वाले द ग्रेट गामा पचास साल के पेशेवर कुश्ती करियर में एक भी मुकाबला न हारने वाले इकलौते पहलवान थे. वे रोज दस लीटर दूध, आधा किलो घी और छह पाउंड मक्खन की डाइट के साथ पांच हजार बैठक और तीन हजार दंड लगाते थे. साल 1910 में लंदन जाकर उन्होंने दुनिया के बड़े-बड़े चैंपियंस को धूल चटाई और दुनिया का कोई भी पहलवान प्रोफेशनल करियर में हरा नहीं सका. Wed, 21 Oct 2026 20:48:02 +0530

  Videos
See all

Khabardar with Sweta Singh: Ashutosh Ranka और Sourav Das को मिली राहत, जेल से रिहाई का आदेश | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T15:13:48+00:00

Sahil joshi | 'BJP वाले अपने गुंडे भेजकर पिटवाते हैं' #dangal #shorts #sp #protest #bjp #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T15:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers