Responsive Scrollable Menu

भोपाल का ISBT बना ड्रग्स तस्करों का नया अड्डा, DRI ने पकड़ी 7.32 करोड़ की MDMA, सलवार सूट में छिपाई थी खेप

राजधानी भोपाल का अंतरराज्यीय बस टर्मिनल यानी ISBT इन दिनों नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों का नया ठिकाना बनता जा रहा है। राजस्व खुफिया निदेशालय यानी DRI की टीम ने एक बार फिर यहां बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 7.32 करोड़ रुपये की एमडीएमए और मेथाम्फेटामाइन ड्रग्स जब्त की है। पुलिस ने मामले में दिल्ली से आए एक संदिग्ध युवक को भी अपनी कस्टडी में ले लिया है।

दरअसल, सुरक्षा एजेंसियों को पहले से ही इस बात की खबर मिल चुकी थी कि दिल्ली से भोपाल के रास्ते नशे का एक बहुत बड़ा सामान भेजा जा रहा है। इसके बाद टीम ने तुरंत घेराबंदी की और नेशनल हाईवे-46 से होकर बेंगलुरु जाने वाली बस से उतरे एक यात्री को रोक लिया। जब उसके बैग्स की बारीकी से जांच की गई, तो उसमें से सलवार सूट की आड़ में छिपाकर रखी गई 9 किलो से ज्यादा क्रिस्टल ड्रग्स बरामद हुई।

सलवार सूट के कपड़ों के बीच शातिराना अंदाज में छिपाई थी ड्रग्स

तस्करों ने नशे का यह सामान इतनी चालाकी से छिपा रखा था कि पहली नजर में किसी को भी शक न हो। आरोपी युवक दो बड़े ट्रॉली बैग लेकर सफर कर रहा था। जब अधिकारियों ने उसके बैग्स को खोलकर देखा, तो उसमें सलवार सूट के पैकेट रखे हुए थे। कपड़ों के इन्हीं पैकेटों के बीच में कुल 11 छोटे-छोटे डिब्बे बनाकर नशे का सामान बड़ी सफाई से सेट किया गया था।

जब कपड़ों की पैकिंग को खोला गया तो उसके अंदर कुल 9.139 किलोग्राम एमडीएमए ड्रग्स मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस पूरे माल की कीमत लगभग 7.32 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी को लगा था कि कपड़ों की पैकिंग होने की वजह से चेकिंग के दौरान उस पर किसी की नजर नहीं पड़ेगी। लेकिन DRI की सतर्कता के चलते तस्कर की यह पूरी योजना पूरी तरह से नाकाम हो गई।

6 दिन के भीतर ISBT पर DRI की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई

भोपाल के ISBT पर पिछले सिर्फ 6 दिनों के अंदर यह दूसरी बड़ी सफलता मानी जा रही है। इससे पहले बीते 14 अक्टूबर को भी DRI की टीम ने इसी बस स्टैंड पर एक बड़ी रेड मारी थी। उस वक्त दिल्ली से बेंगलुरु की ओर जा रही बस में से एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। उस महिला तस्कर के पास से एजेंसियों ने करीब 2.08 करोड़ रुपये की एम्फेटामीन ड्रग्स जब्त की थी।

लगातार 6 दिनों के भीतर करोड़ों रुपये का नशा पकड़े जाने से पूरे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों का भोपाल पहुंचना इस बात का साफ इशारा है कि अंतरराज्यीय गैंग शहर को अपना नया रास्ता बना रहे हैं। फिलहाल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां आरोपी से लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई हैं, ताकि इस गिरोह के बाकी साथियों को पकड़ा जा सके।

 

Continue reading on the app

Transfer News: 14 आईपीएस और जेकेपीएस अधिकारियों के तबादले, ऋषभ शुक्ला एसपी चांगथांग नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट

लद्दाख प्रशासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग ने प्रशासनिक हित में 14 आईपीएस और जेकेपीएस अधिकारियों के तबादला और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इसमें कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं। सांकू और चांगथांग में भी नए एसपी नियुक्त किए गए हैं। बता दें कि सांकू जिले के गठन से संबंधित आदेश 16 अक्टूबर 2026 को ही जारी किया गया था।

लद्दाख आईपीएस तबादला सूची

  1. अल्ताफ अहमद शाह: वर्तमान में कमांडेंट, IRP 25वीं बटालियन (अतिरिक्त प्रभार: प्रिंसिपल PTS) ।मौजूदा कार्यों के साथ-साथ SP ट्रैफिक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा ।
  2. राजनीश गर्ग: वर्तमान AIG CIV/क्राइम/वेलफेयर (PHQ) को अब AIG कार्मिक और AIG क्राइम/वेलफेयर (PHQ) बनाया गया है।
  3. ऋषभ शुक्ला:वर्तमान डीएसपी HQ (लेह) को पदोन्नत को एसपी, चांगथांग नियुक्त किया गया है।
  4. पवन कुमार: वर्तमान SP ट्रैफिक/SP सिक्योरिटी/टेलीकॉम को एसपी सांकू (नवगठित जिला) बनाया गया है।
  5. कोय्या चिट्टी राजू: पुलिस मुख्यालय, लद्दाख से उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, लेह

लद्दाख जेकेपीएस तबादला सूची

  1. स्टैनजिन नोरबू नोरबू: एआईजी प्रोविजन, पीएचक्यू से ज़ांस्कर एसएसपी के रूप में तैनात किया गया है।
  2. स्टैनजिन लोसल: पुलिस अधीक्षक, नुब्रा, अतिरिक्त प्रभार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपराध जांच विभाग से पुलिस अधीक्षक, नुब्रा
  3. सोनम डेचेन: एआईजी कार्मिक/प्रशिक्षण, पीएचक्यू से एसएसपी सीआईडी ​​के पद पर तैनात किया गया है।
  4. एजाज अहमद मलिक: एसपी शाम, जिनके पास डीजीपी लद्दाख के एसओ और एसपी एचजी/सीडी का अतिरिक्त प्रभार था, को एसपी शाम बनाया गया है
  5. रिजजिन संदुप: एसपी जांस्कर से एआईजी प्रोविजन के रूप में तैनात किया गया है।
  6. जहीर अब्बास जाफरी: वर्तमान SP चांगथांग (अतिरिक्त प्रभार: SP जेल) को अब एसपी सिक्योरिटी/एसपी टेलीकॉम नियुक्त किया गया है, साथ ही वे SP जेल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
  7. गोविंद रतन: आईआरपी 25वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट जिनके पास एसपी एचजी/सीडीएसडीआरएफ, लद्दाख का अतिरिक्त प्रभार था, का तबादला कर उन्हें IRP 25वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट बनाया गया है।  DGP और AIG सिव, एसपी एसडीआरएफ के SP का अतिरिक्त प्रभार ।
  8. मंजूर हुसैन: लेह SHO को डीएसपी CID, लेह के पद पर तैनात किया गया है
  9. सोनम रेगज़िन: लेह की डीएसपी सीआईडी से डीएसपी CIV के पद पर तैनात किया गया है।

IPS-JKPS TRANSFER ORDER

Continue reading on the app

  Sports

निशाने पर कनपटी और पसली की हड्डियां, 'हार्ड लेंथ' से रोकेंगे अभिषेक-संजू के रनों का बहाव, न्यूजीलैंड की तैयारी आयरलैंड जैसी

ind vs nz t20: मैट हेनरी, एडम मिल्ने, ल्यूकी फॉर्ग्यूसन , कायले जैमिसन जैकब डफी ये वो घायल शेर है जिनको वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टॉप आर्डर के बल्लेबाजों नें अहमदाबाद में ऐसा घाव दिया ता जिसको वो आज तक नहीं भूले है और इसीलिए वो एक ऐसा लेंथ पर लगातार गेंदबाजी करने का अभ्यास कर रहे है जो श्रेयस अय्यर एंड कंपनी को रास नहीं आती. यानि रफ्तार और उछाल के साथ बदला लेने की जबरदस्त तैयारी है.  Wed, 21 Oct 2026 18:00:46 +0530

  Videos
See all

Italy Security Laws Strict: हिंसक प्रदर्शनों के बाद एक्शन में Giorgia Meloni, उपद्रवियों को होगी जेल #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T12:43:01+00:00

Sambit Patra On Zakir Naik: जाकिर नाइक रेजीम चेंज चाहता है ताकि वह भारत आ सके- Sambit Patra #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T12:40:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers