सोना 2 दिन में 2,300 रुपए सस्ता हुआ:10 ग्राम की कीमत ₹1.44 लाख हुई, 1 किलो चांदी का दाम ₹5 हजार नीचे आया
सोने-चांदी की कीमतों में 21 अक्टूबर को लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,884 रुपए गिरकर 1.44 लाख रुपए पर आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 2,900 रुपए घटकर 2.06 लाख रुपए हो गई है। वहीं दो दिन में सोना 2,300 हजार रुपए और चांदी 5 हजार रुपए सस्ती हुई है। सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती इससे पहले बीते महीने यानी सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती रुपए हुई। 31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 30 सितंबर को 1.48 लाख रुपए पर आ गया। इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई। क्या यह गिरावट लंबी चलेगी? विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है: ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी और दामाद को बड़ी राहत, SC ने सात दिन कार्रवाई पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी और दामाद को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज एफआईआर की कार्रवाई पर सात दिन के लिए रोक लगा दी है. साथ ही मामले को लेकर वापस हाईकोर्ट जाने के लिए कहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18









