Responsive Scrollable Menu

एसबीआई डेटा ब्रीच: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने डार्क वेब पर 3,897 ग्राहकों के रिकॉर्ड लीक होने की पुष्टि की

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने बुधवार को एक डेटा ब्रीच की पुष्टि करते हुए कहा कि उसके 3,897 ग्राहकों के रिकॉर्ड डार्क वेब पर उजागर पाए गए हैं।

बैंक ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे अपने थ्रेट इंटेलिजेंस सर्विस प्रोवाइडर, डिफेंस साइबर एजेंसी और सीईआरटी-इन से ग्राहक डेटा के संभावित लीक होने संबंधी अलर्ट प्राप्त हुए थे।

एसबीआई के अनुसार, डार्क वेब पर उपलब्ध लगभग 3.75 लाख रिकॉर्ड के प्रारंभिक विश्लेषण के दौरान 3,897 ऐसे ग्राहक रिकॉर्ड की पहचान की गई, जिनमें व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी (पीआईआई) मौजूद थी।

बैंक ने बताया कि उजागर हुए डेटा में ग्राहकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, नाम, लिंग, ईमेल आईडी, आवासीय पते, शाखा और सीआईएफ पहचान संख्या, लीड आईडी तथा ऋण और लीड रिकॉर्ड से संबंधित मेटाडाटा एवं अन्य फाइलें शामिल थीं।

सरकारी बैंक ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उसने अपनी साइबर घटना प्रतिक्रिया और नियंत्रण प्रक्रिया सक्रिय कर दी। साथ ही मामले की विस्तृत जांच और संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए सीईआरटी-इन द्वारा अनुमोदित एक स्वतंत्र साइबर सुरक्षा एजेंसी को नियुक्त किया गया है।

बैंक के अनुसार, फिलहाल विस्तृत जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि डार्क वेब पर मौजूद डेटा कितना प्रामाणिक और पूर्ण है, इसका स्रोत क्या है, डेटा कितनी मात्रा में उजागर हुआ है और इससे जुड़े संभावित जोखिम क्या हैं।

एसबीआई ने स्पष्ट किया कि इस घटना का उसके मुख्य व्यावसायिक संचालन, वित्तीय प्रदर्शन या कारोबार की निरंतरता पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ा है। बैंक की सभी प्रमुख सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं और ग्राहकों की बैंकिंग सेवाओं में कोई व्यवधान नहीं आया है।

बैंक ने कहा कि जोखिम को कम करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक और निवारक कदम उठाए जा रहे हैं।

बुधवार दोपहर 12.18 बजे के करीब एनएसई पर एसबीआई के शेयरों में 0.61 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली और यह 967 के करीब कारोबार करता नजर आया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 52 सप्ताह में एसबीआई का उच्चतम स्तर 1,234.70 रुपए और न्यूनतम स्तर

900.95 रुपए रहा है। पिछले 6 महीने में स्टॉक 13 प्रतिशत गिरा है, जबकि पिछले 1 वर्ष में स्टॉक ने 6.5 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 5 वर्षों में इसने 92.30 प्रतिशत का रिटर्न देकर निवेशकों को मुनाफा कराया है।

गौरतलब है कि सप्ताह की शुरुआत में सिरियसिम नामक एक हैकर समूह ने दावा किया था कि उसने एसबीआई से जुड़े गोपनीय ग्राहक डेटा हासिल कर लिए हैं। इनमें ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारियां, ऋण आवेदन और खाता खोलने से संबंधित दस्तावेज शामिल होने का दावा किया गया था।

इस दावे को साइबर सुरक्षा निगरानी से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट साइबरपल्स56 ने भी एक्स पर साझा किया था।

पोस्ट के अनुसार, हैकर समूह के पास सीएसवी प्रारूप में लगभग 3.75 लाख डेटा एंट्री और 2,722 पीडीएफ दस्तावेज मौजूद होने का दावा किया गया है, जो देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक से संबंधित बताए गए हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Iran America War Update: यूरेनियम पर Munir के सामने ईरान का बड़ा ऐलान! | Trump | Hormuz | IRGC| N18G

Iran America War Update: यूरेनियम पर Munir के सामने ईरान का बड़ा ऐलान! | Trump | Hormuz | IRGC| N18G Iran US War Update: ईरान पहुंचे पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर के सामने ईरान ने यूरेनियम को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मोहसिन रेजाई ने कहा कि संवर्धित यूरेनियम का एक ग्राम भी देश से बाहर नहीं जाएगा। ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत दोबारा शुरू करने के लिए भरोसा बहाल करने और अपनी शर्तें पूरी करने की मांग की है। इस बीच पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम कराने तथा शांति वार्ता को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। #IranUSWar #IranWar #AsimMunir #IranNews #Uranium #IranAmericaWar #USIranConflict #BreakingNews #WorldNews #MiddleEast #ईरान #असीममुनीर #ईरानअमेरिकायुद्ध ------------------------------------------------------------------------------------------------------- news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, up news today, hindi news live, cec gyanesh kumar protest, lnjp hospital tesla mri, bjp mahila morcha protest, delhi firecracker ban, rajpal yadav cheque bounce case, waqf act 2025, iran starlink ban, blue drum murder case, punjab bandh today, bageshwar dham garba controversy, utkal university clash, presidency university abvp protest, varanasi garba controversy, neetu bisht controversy

Continue reading on the app

  Sports

निशाने पर कनपटी और पसली की हड्डियां, 'हार्ड लेंथ' से रोकेंगे अभिषेक-संजू के रनों का बहाव, न्यूजीलैंड की तैयारी आयरलैंड जैसी

ind vs nz t20: मैट हेनरी, एडम मिल्ने, ल्यूकी फॉर्ग्यूसन , कायले जैमिसन जैकब डफी ये वो घायल शेर है जिनको वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टॉप आर्डर के बल्लेबाजों नें अहमदाबाद में ऐसा घाव दिया ता जिसको वो आज तक नहीं भूले है और इसीलिए वो एक ऐसा लेंथ पर लगातार गेंदबाजी करने का अभ्यास कर रहे है जो श्रेयस अय्यर एंड कंपनी को रास नहीं आती. यानि रफ्तार और उछाल के साथ बदला लेने की जबरदस्त तैयारी है.  Wed, 21 Oct 2026 18:00:46 +0530

  Videos
See all

Italy Security Laws Strict: हिंसक प्रदर्शनों के बाद एक्शन में Giorgia Meloni, उपद्रवियों को होगी जेल #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T12:43:01+00:00

Sambit Patra On Zakir Naik: जाकिर नाइक रेजीम चेंज चाहता है ताकि वह भारत आ सके- Sambit Patra #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T12:40:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers