ये है देश का सबसे जहरीला प्लांट, दिखता है आम पेड़ जैसा, फल खाते ही हो जाती है इंसान की मौत!
केरल के तटीय इलाकों में पाया जाने वाला ओथालंगा पेड़ देखने में आम के पेड़ जैसा लगता है, लेकिन इसके बीजों में सेरबेरिन नाम का जहरीला तत्व होता है. यह दिल की धड़कनों को प्रभावित कर सकता है और गंभीर मामलों में जानलेवा साबित हो सकता है. इसी वजह से इसे ‘सुसाइड ट्री’ कहा जाता है.
SBI पर बड़ा साइबर अटैक, डार्क वेब पर लीक हुए करीब 3900 ग्राहकों के रिकॉर्ड
Cyberattack on SBI: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के करीब 3,900 ग्राहकों की निजी जानकारी साइबर अटैक के बाद लीक होने की खबर सामने आई है. बुधवार, 21 अक्टूबर को बैंक ने बताया कि डार्क वेब पर 3,897 ग्राहकों के रिकॉर्ड मिले हैं. इनमें ग्राहकों की पहचान से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां शामिल हैं.
SBI के शुरुआती विश्लेषण के मुताबिक, लीक हुए डेटा में ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और घर का पता शामिल है. इसके अलावा, ग्राहक की पहचान से जुड़ी जानकारी और लोन रिकॉर्ड भी लीक हुए हैं.
जांच के लिए साइबर सिक्योरिटी एजेंसी की मदद
बैंक ने डेटा लीक की पूरी जानकारी जुटाने और यह पता लगाने के लिए कि कितना डेटा प्रभावित हुआ है, एक स्वतंत्र साइबर सिक्योरिटी एजेंसी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है. SBI का कहना है कि इस घटना से बैंक के रोजमर्रा के कामकाज, वित्तीय प्रदर्शन या कारोबार जारी रखने की क्षमता पर किसी बड़े असर की आशंका नहीं है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation







