Delhi Illegal Encroachment: सराय काले खां निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन के पास रोजाना भारी जाम, दिल्ली हाईकोर्ट ने एमसीडी को दिया ये आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट ने सराय काले खान निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन से अवैध स्ट्रीट वेंडरों के अतिक्रमण से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई की। हाईकोर्ट ने एमसीडी को अवैध फेरीवालों और विक्रेताओं को हटाने के लिए स्थायी पाय करने के निर्देश दिए। यह मामला मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया के समक्ष आज सूचीबद्ध हुआ था।
याचिकाकर्ता जो कि स्वयं एक वकील हैं, अपनी याचिका के माध्यम से बताया कि सराय काले खान निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन के गेटों पर अतिक्रमण किया गया है। स्थिति बेहद खतरनाक है। मैंने संबंधित विभागों में शिकायत दर्ज कराई है। एक-दो विभागों ने संज्ञान लिया है। पुलिस विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं कर रही है। इस पर अदालत ने पूछा कि उचित प्राधिकारी कौन है? याचिकाकर्ता ने जवाब दिया कि एमसीडी और संबंधित पुलिस स्टेशन। याचिकाकर्ता ने मौके की तस्वीरें भी कोर्ट के समक्ष पेश कीं।
इस पर एमसीडी के वकील ने माननीय उच्च न्यायालय को अवगत कराया कि एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में फुटपाथ और सड़कें आती हैं। मेट्रो के प्रवेश और निकास द्वार डीएमआरसी के अधिकार क्षेत्र में हैं। रेलवे स्टेशन के अंदर रेलवे का अधिकार क्षेत्र है। हम नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहे हैं। लेकिन, विक्रेताओं की अस्थायी उपस्थिति को निष्क्रियता के बराबर नहीं माना जा सकता। उन्होंने बताया कि नगर विक्रेता समिति का भी गठन कर दिया गया है।
इस पर अदालत ने कहा कि हमें पता है कि आप विक्रेताओं को नियमित रूप से हटा रहे हैं, लेकिन वे फिर भी अगली तारीख को आ जाते हैं। आज हटाते हैं, अगले दिन फिर आ जाते हैं। आपको थोड़ा सख्त होना पड़ेगा। हाईकोर्ट ने प्रतिवादियों को याचिकाकर्ता द्वारा दिए गए उक्त अभ्यावेदन पर विचार करने और उचित निर्णय लेने का निर्देश देते हुए इस याचिका का निपटारा कर दिया है।
यह भी पढ़ें : सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली में 24 नई अटल कैंटीन का किया शुभारंभ
यह भी पढ़ें : डीडीए फ्लैट्स के खरीदारों का इंतजार खत्म, क्लिक कर जानिये डिटेल्स
यह भी पढ़ें : दिल्ली में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, संजय झील के पास पड़ा मिला शव
सराय काले खां निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन के पास जाम की स्थिति
बता दें कि दिल्ली का सराय काले खां मेट्रो स्टेशन बेहद ही व्यस्त स्टेशनों में शुमार है। यह निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के करीब है। ऐसे में यहां यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। वहीं, यहां से उत्तर प्रदेश के कई शहरों के लिए बसें चलती हैं, जिसकी वजह से यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं अवैध वेंडर विक्रेताओं के अतिक्रमण के चलते यह जाम की स्थिति और भी विकट बन जाती है। इन सब कारणों के मद्देजनर सराय काले खां मेट्रो स्टेशन के पास से अवैध अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की जा रही है।
AI Summit में Congress के हंगामे पर भड़के राजनाथ, कहा- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को किया शर्मसार, शिवराज का Sonia-Kharge से सीधा सवाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi



















