टीम इंडिया के सुपर-8 में पहुंचते ही तिलक वर्मा पर आया अश्विन का बयान, बताया कैसे सुधरेगा अब उनका फॉर्म
Ravi Ashwin On Tilak Varma: टी-20 विश्व कप 2026 में विजयरथ पर सवार रहते हुए टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब सुपर-8 की बारी है. मगर, इस टूर्नामेंट में तिलक वर्मा संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. ऐसे में अब उनके स्ट्रगल पर रविचंद्रन अश्विन का बयान सामने आया है. जहां, अश्विन ने न केवल तिलक वर्मा को लेकर बयान दिया है बल्कि साथ ही उन्हें उनकी ताकत की याद दिलाई है.
आर अश्विन ने तिलक वर्मा पर दिया बयान
रविचंद्रन अश्विन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तिलक वर्मा के खेलने के तरीके पर बात की है. उन्होंने कहा कि तिलक को वैभव की तरह सिर्फ ताकत पर जोर नहीं देना चाहिए. टाइमिंग और प्लेसमेंट को अपनी ताकत बनाना चाहिए, जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं. उन्होंने कहा,
“तिलक चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. हम पावर की बात करते हैं, लेकिन टाइमिंग और स्वीट स्पॉट ढूंढना बल्लेबाजी का अहम हिस्सा है. तिलक कोई बड़े पावर हिटर नहीं रहे हैं लेकिन वह टाइमिंग और प्लेसमेंट से रन बनाते हैं. आप वैभव सूर्यवंशी की तरह खेल सकते हैं लेकिन आपको तिलक की तरह खेलना होगा, जो टाइमिंग के साथ गैप ढूंढकर रन बनाते हैं.”
तिलक वर्मा के बल्ले से टूर्नामेंट में नहीं आ रहे रन
तिलक वर्मा ने इंजरी के बाद वापसी की है, विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान उन्होंने टेस्टीकल टॉर्शन की समस्या हुई थी. डॉक्टर ने आनन-फानन में उनकी सर्जरी कर दी, जिसके चलते उन्हें लगभग 3 हफ्ते क्रिकेट एक्शन से दूर रहना पड़ा था.
तिलक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंडिया-ए के लिए एक मैच खेला, फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भाग लिया. टूर्नामेंट की 4 पारियों में उन्होंने 120 के मामूली स्ट्राइक-रेट के साथ 106 रन बनाए हैं. 27 गेंदों में 31 रन उनका सर्वाधिक निजी स्कोर रहा जो नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी मैच में आया. वहीं, उन्होंने कुछ ओवर भी फेंके, जिसमें उन्होंने एक विकेट भी लिया है.
ये भी पढ़ें: Semifinal में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को सुपर-8 में कितने मैच जीतने होंगे?
T20 World Cup 2026: कौन सी 4 टीमें बनाएंगी सेमीफाइनल में जगह, जानिए किन चार की होगी छुट्टी
T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले 21 फरवरी से शुरू होने जा रहे हैं. सुपर-8 के पहले मैच में पाकिस्तान की टक्कर न्यूजीलैंड से होने वाली है. तो वहीं 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला होगा. सुपर-8 में भारत, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने जगह बनाई है. अब इन आठ टीमों में से कौन सी 4 टीमों सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. ये सवाल तमाम क्रिकेट फैंस के मन में बना हुआ है.
कौन सी 4 टीमें बनाएंगी सेमीफाइनल में जगह
इन सवाल का जवाब अब भारत के दिग्गज क्रिकेटर्स ने दिया है. भारतीय क्रिकेटर्स ने स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क से साथ बात करते हुए अपनी टॉप 4 टीमें यानी की चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें चुन ली हैं. ज्यादातर पूर्व क्रिकेटर्स ने ग्रुप-1 से भारत और साउथ अफ्रीका को चुना है, तो वहीं ग्रुप-2 से इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड सभी को चुना गया है. तो आइए जानते हैं कि किस पूर्व क्रिकेटर ने कौन सी चार टीमों को अपनी सेमीफाइनलिस्ट टीम चुना है.
Predictions are in! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 20, 2026
Experts share their Top 4 predictions for the ICC Men’s T20 World Cup 2026. ????????
Who’s in your Final Four? ????
ICC Men's #T20WorldCup SUPER 8 ???? #INDvSA | SUN, 22 FEB, 6 PM pic.twitter.com/nIues1mHfz
पूर्व क्रिकेटर्स ने चुनी अपनी सेमीफाइनलिस्ट टीमें
- युजवेंद्र चहल - इंडिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड
- चेतेश्वर पुजारा - इंडिया, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड
- मोहम्मद कैफ - इंडिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड
- वरुण एरोन - इंडिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और पाकिस्तान
- संजय बांगर - इंडिया, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और पाकिस्तान
- सबा करीम - इंडिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और श्रीलंका
सूर्यकुमार यादव पर होगा दबाव
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतर रही है. ऐसे में सूर्यकुमार यादव के ऊपर खिताब जीतने का दबाव होगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था. अब सूर्या कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेंगे.
The eight teams have checked in for the #T20WorldCup Super 8 stage ✅
— ICC (@ICC) February 18, 2026
‘Created with Nano Banana on Google Gemini’ pic.twitter.com/RMKjzFBikP
ये भी पढ़ें : IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होंगे 3 बदलाव, जानें कौन होगा बाहर और किसे मिलेगा मौका
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























