सात समंदर पार गूंजेंगे 'जय श्री राम' के नारे, आज मॉस्को में होगा रामलीला का आयोजन, रूसी कलाकार निभाएंगे अहम किरदार
Ramleela in Russia: रूस में भारतीय संस्कृति की झलक एक बार फिर देखने को मिलेगी. आज यानी 20 फरवरी को यहां भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है. खास बात यह है कि इस रामलीला में स्थानीय कलाकार भारतीय पौराणिक पात्रों को मंच पर जीवंत करेंगे.
इस नाट्य प्रस्तुति में दारिया माता सीता की भूमिका निभाएंगी. वहीं दिमित्री को हनुमान के किरदार में देखा जाएगा. दोनों कलाकार लंबे समय से भारतीय संस्कृति और रामायण से जुड़े मंचनों का अभ्यास कर रहे हैं.
भारतीय संस्कृति से जुड़ाव
आयोजकों का कहना है कि रामलीला के जरिए भारतीय परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना उद्देश्य है. रामायण की कथा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों और मानवता का संदेश भी देती है. इसी वजह से विदेशी दर्शकों में भी इसका आकर्षण बढ़ रहा है.
रामलीला के लिए सजाया गया मंच
रामलीला के लिए विशेष मंच सजाया गया है. पात्रों के वस्त्र भारतीय परंपरा के अनुसार तैयार किए गए हैं. संगीत और संवाद भी रामायण की मूल भावना को ध्यान में रखकर रखे गए हैं. मंचन के दौरान युद्ध दृश्य, वनवास और भक्ति भाव को खास तरीके से दिखाया जाएगा.
अयोध्या की दिवाली दुनिया में हुई मशहूर
जब से यूपी में योगी सरकार आई है, अयोध्या की दिवाली (दीपोत्सव) पूरी दुनिया में मशहूर हो गई है. लाखों दीयों से जगमगाती अयोध्या को देखकर विदेशों के कलाकार भी खींचे चले आ रहे हैं. आपको बता दें कि योगी सरकार ने पहले भी रूसी कलाकारों को अयोध्या बुलाया था. वहां की रौनक और भक्ति देखकर ये कलाकार इतने खुश हुए कि उन्होंने तय किया कि वे मॉस्को में भी ऐसी ही रामलीला करेंगे.
कलाकारों की मेहनत
दारिया ने बताया कि सीता का किरदार निभाना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्होंने भारतीय संस्कृति को करीब से समझने की कोशिश की है. वहीं दिमित्री ने कहा कि हनुमान की भूमिका शारीरिक और भावनात्मक दोनों रूप से चुनौतीपूर्ण है.
दर्शकों में दिखा उत्साह
इस आयोजन को लेकर भारतीय समुदाय के साथ-साथ रूसी दर्शकों में भी उत्साह है. बड़ी संख्या में लोग इस रामलीला को देखने की तैयारी कर रहे हैं. माना जा रहा है कि यह आयोजन सांस्कृतिक संवाद को और मजबूत करेगा.20 फरवरी को होने वाली यह रामलीला न सिर्फ एक नाट्य प्रस्तुति होगी, बल्कि भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक सेतु का भी प्रतीक बनेगी.
यह भी पढ़ें: Guru Margi 2026: देवगुरु बृहस्पति की मार्गी चाल से मार्च में इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, शुरु होगा गोल्डन टाइम
महंगी क्रीम या सीरम में नहीं, थाली में छिपा है सुंदरता का असली खजाना
नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। बाजारों में चेहरे की चमक महंगी क्रीम, सीरम और फेशियल पर निर्भर हो गई है। हर किसी को ऊपरी सुंदरता चाहिए, लेकिन बहुत लोग जानते हैं कि अगर अंदर से त्वचा को पोषण दिया जाए तो महंगे उत्पादों की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। यह बात विज्ञान और आयुर्वेद दोनों मानता है।
बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट अस्थाई परिणाम देते हैं, लेकिन घर की थाली में छिपे पोषक तत्व त्वचा को सोने सा निखार सकते हैं।
आयुर्वेद में माना गया है कि पोषण की कमी और थकावट सबसे पहले चेहरे पर दिखती है। पोषण की कमी रूखापन, झुर्रियां, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन और समय से पहले एजिंग का कारण बनती है। त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या से निपटने के लिए आमतौर पर महिलाएं हों या पुरुष, डॉक्टर का सहारा लेते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि डॉक्टर हमारे किचन में ही मौजूद है।
किचन में मौजूद आहार और हमारी त्वचा का सीधा संबंध है। त्वचा की कोशिकाएं लगातार टूटती और बनती रहती हैं। कोशिकाओं को मरम्मत के लिए विटामिन, मिनरल, हेल्दी फैट और प्रोटीन की जरूरत होती है, जो किसी प्रोडक्ट से नहीं, बल्कि घर की थाली से मिलता है।
पहले बात करते हैं विटामिन सी की, जो कोशिकाओं में जान डालता है और बुढ़ापे के लक्षणों को कम करता है। विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा के लिए आंवला, नींबू पानी, संतरा, मौसंबी, पपीता, शिमला मिर्च, और ब्रोकली का सेवन किया जा सकता है। विटामिन सी से भरपूर आहार डार्क स्पॉट कम करने में मदद करते हैं और त्वचा में कोलेजन का उत्पादन बढ़ाते हैं।
दूसरे नंबर पर त्वचा के लिए जरूरी है ओमेगा-3 फैटी एसिड, जो चेहरे पर होने वाली सूजन को कम करता है और चेहरे को हाइड्रेटेड रखता है। इसके लिए आहार में अलसी के बीज, अखरोट, चिया सीड्स और फैटी फिश को जरूर शामिल करें।
तीसरे नंबर पर आते हैं एंटीऑक्सीडेंट। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से त्वचा की सुरक्षा करते हैं, त्वचा को रिपेयर करने में मदद करते हैं और झुर्रियों की गति को भी धीमा करते हैं। इसके लिए आहार में हरी चाय, टमाटर, चुकंदर, अनार और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए।
चौथे नंबर पर आता है प्रोटीन, जो कोशिकाओं के निर्माण के लिए बहुत जरूरी है। प्रोटीन नाखून और बालों के लिए भी जरूरी है। इसके लिए आहार में दाल, सोयाबीन, चने, पनीर, दही, अंडा और टोफू को शामिल करना चाहिए।
--आईएएनएस
पीएस/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)





