Responsive Scrollable Menu

DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल) और ग्रेड-II/असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 25 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक चलेगी। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता
लीगल असिस्टेंट:
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी डिग्री। साथ ही 3 वर्ष का वकालत अनुभव या 1 वर्ष का सरकारी विभाग में विधिक कार्य अनुभव।

असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल):
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री।

जूनियर इंजीनियर (सिविल):
सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या 3 वर्षीय डिप्लोमा तथा 2 वर्ष का संबंधित कार्य अनुभव।

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर:
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।

कुल रिक्तियां

  1. लीगल असिस्टेंट – 10 पद
  2. असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) – 33 पद
  3. जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 281 पद
  4. असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर – 587 पद

कुल मिलाकर 900 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

  1. लिखित परीक्षा
  2. साक्षात्कार
  3. दस्तावेज सत्यापन

वेतनमान

  1. लीगल असिस्टेंट: ₹35,400 – ₹1,42,400 प्रतिमाह
  2. असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): ₹44,900 – ₹1,42,400 प्रतिमाह
  3. जूनियर इंजीनियर (सिविल): ₹35,400 – ₹1,12,400 प्रतिमाह
  4. असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर: ₹44,900 – ₹1,42,400 प्रतिमाह

Continue reading on the app

Summer Gardening: गर्मी में खिल उठेगा आपका गार्डन! जान लें बीजों को बोने और देखभाल का तरीका

Summer Gardening: सर्दी खत्म होते ही बागवानी के शौकीनों के मन में रंग-बिरंगे फूलों से भरा गार्डन सजाने की इच्छा जागने लगती है। लेकिन अक्सर लोग यह समझ नहीं पाते कि गर्मियों के फूलों के बीज कब बोएं, ताकि सही समय पर पौधे मजबूत हों और भरपूर खिलें। सही टाइमिंग और सही देखभाल ही खूबसूरत गार्डन की असली कुंजी है।

सूरजमुखी की चमक हो, जीनिया की रंगत या कॉसमॉस की हल्की खुशबू हर फूल का अपना मौसम और तरीका होता है। अगर आप भी इस बार अपने घर की बालकनी या गार्डन को फूलों से महकाना चाहते हैं, तो जान लें बुवाई का सही समय और उगाने की आसान विधि।

गर्मियों के फूलों के बीज कब बोएं?

गर्मियों में खिलने वाले ज्यादातर फूलों की बुवाई फरवरी के अंत से मार्च और अप्रैल की शुरुआत तक करना सबसे बेहतर माना जाता है। उत्तर भारत में ठंड कम होते ही बीज बोना सही रहता है, जबकि दक्षिण भारत में जनवरी के अंत से ही बुवाई शुरू की जा सकती है। ध्यान रखें कि बीज बोते समय तापमान 18 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच हो, ताकि अंकुरण अच्छे से हो सके।

सूरजमुखी उगाने का तरीका
सूरजमुखी को धूप बहुत पसंद है। इसके बीज सीधे गमले या जमीन में 1-1.5 इंच गहराई पर बोएं। मिट्टी अच्छी जल निकासी वाली होनी चाहिए। रोज हल्की सिंचाई करें, लेकिन पानी जमा न होने दें। 60-70 दिनों में पौधा खिलने लगता है।

जीनिया की बुवाई और देखभाल
जीनिया कम देखभाल में भी अच्छी तरह उगता है। बीज को मिट्टी की सतह से लगभग आधा इंच नीचे दबाएं। अंकुरण 5-7 दिनों में शुरू हो जाता है। पौधों के बीच पर्याप्त दूरी रखें ताकि हवा का प्रवाह बना रहे। यह फूल तेज धूप में बेहतर खिलता है।

कॉसमॉस और गेंदा कैसे उगाएं?
कॉसमॉस हल्की मिट्टी में जल्दी उगता है और ज्यादा खाद की जरूरत नहीं होती। वहीं गेंदा गर्मी में सबसे लोकप्रिय फूल है। बीज बोने के बाद 7-10 दिनों में अंकुर निकल आते हैं। नियमित पानी और धूप मिलने पर पौधे घने और फूलदार बनते हैं।

मिट्टी और खाद का ध्यान रखें
गमले की मिट्टी में 60% गार्डन सॉइल, 30% गोबर की खाद और 10% रेत मिलाना फायदेमंद रहता है। महीने में एक बार जैविक खाद देने से पौधों की ग्रोथ बेहतर होती है। कीटों से बचाव के लिए नीम के तेल का छिड़काव किया जा सकता है।

कुछ जरूरी टिप्स

  • बीज बोने के बाद हल्की सिंचाई करें।
  • पौधों को रोज कम से कम 5-6 घंटे धूप मिले।
  • ज्यादा पानी देने से जड़ सड़ सकती है।
  • सूखे फूलों को समय-समय पर हटाते रहें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Continue reading on the app

  Sports

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मुकाबले, कौन सी टीम सबसे खतरनाक

t20 world cup Semi Final Scenario : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले शुरू हो रहे हैं. भारतीय टीम ने लगातार सारे मैच जीते हैं और अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भी ऐसा ही खेल दिखाना होगा. फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कितने मैच जीतकर टीम अंतिम चार में जगह बना सकती है. Sat, 21 Feb 2026 09:17:04 +0530

  Videos
See all

Trump ने PM मोदी की तारीफ की, महान नेता और दोस्त बताया | India US Trade Deal | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T04:15:46+00:00

Iran-US War Update: खामेनेई जंग के लिए तैयार, '5000 कफन' देख ट्रंप हैरान! |Trump |Khamenei |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T04:15:01+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Donald Trump को अमेरिकी Supreme Court से बड़ा झटका! | US #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T04:13:20+00:00

Shorts : दूल्हा-दुल्हन के सामने चोर उड़ा ले गया 4 लाख | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T04:11:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers