India Post GDS Result 2026: ग्रामीण डाक सेवक पदों की मेरिट लिस्ट कब होगी जारी, जानें ताजा अपडेट
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी अपडेट है। India Post की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के कुल 28,636 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
इन पदों के लिए आवेदन 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक स्वीकार किए गए थे। वहीं 18 और 19 फरवरी को अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में सुधार (Correction Window) का मौका भी दिया गया था। अब आवेदन और सुधार प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, ऐसे में उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट का इंतजार है।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत निम्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी:
- ग्रामीण डाक सेवक (GDS)
- ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM)
- असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM)
कुल 28,636 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
कब जारी हो सकती है मेरिट लिस्ट?
फिलहाल रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। हालांकि पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो जीडीएस मेरिट लिस्ट मार्च या जुलाई के महीने में जारी की जा सकती है।
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल) और ग्रेड-II/असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 25 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक चलेगी। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे।
शैक्षणिक योग्यता
लीगल असिस्टेंट:
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी डिग्री। साथ ही 3 वर्ष का वकालत अनुभव या 1 वर्ष का सरकारी विभाग में विधिक कार्य अनुभव।
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल):
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री।
जूनियर इंजीनियर (सिविल):
सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या 3 वर्षीय डिप्लोमा तथा 2 वर्ष का संबंधित कार्य अनुभव।
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर:
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
कुल रिक्तियां
- लीगल असिस्टेंट – 10 पद
- असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) – 33 पद
- जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 281 पद
- असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर – 587 पद
कुल मिलाकर 900 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- साक्षात्कार
- दस्तावेज सत्यापन
वेतनमान
- लीगल असिस्टेंट: ₹35,400 – ₹1,42,400 प्रतिमाह
- असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): ₹44,900 – ₹1,42,400 प्रतिमाह
- जूनियर इंजीनियर (सिविल): ₹35,400 – ₹1,12,400 प्रतिमाह
- असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर: ₹44,900 – ₹1,42,400 प्रतिमाह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















