उज्जैन में कार और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे के बाद मारपीट पर उतरे चालक, केस दर्ज
उज्जैन में एक ऑटो और कार की टक्कर होने की जानकारी सामने आई है। कानीपुरा रोड स्थित गिरिराज रतन कॉलोनी के पास मंगलवार दे रात हुई इस घटना में दोनों वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गए। घटना के बाद दोनों चालकों में वाद विवाद और मारपीट की स्थिति भी देखने को मिली।
जब दोनों वाहनों की टक्कर हुई तो यह खाई में गिर गए। इसमें ऑटो पूरी तरह से पलट गया। वहीं कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है और पहिया भी टूट गया है। घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगी है लेकिन गाड़ी में हुए नुकसान के बाद दोनों चालकों के बीच विवाद की स्थिति देखने को मिली।
दोनों ने लगाए आरोप
यह घटना रात 1:10 बजे के करीब पेट्रोल पंप के पास हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। जहां उन्होंने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मंगल नगर के रहने वाले गोपाल चौधरी ने बताया कि वो रिक्शा में थे तभी कार चालक ने टक्कर मार दी। वहीं महाराणा प्रताप कॉलोनी के रहने वाले कार चालक अंकित सोलंकी का कहना है कि ऑटो चालक ने वाहन से उनकी कार को टक्कर मारी है। दोनों की शिकायत के आधार पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर लिए गए हैं। दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच चल रही हैं। वहीं घटना के बाद हुई मारपीट को लेकर भी जांच की जा रही है।
संकरी सड़क से हो रहे हादसे
कानीपुरा मार्ग संकरा है और यहां दिन पर दिन वाहनों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। इस वजह से दुर्घटनाओं का सिलसिला भी बढ़ गया है। तेज रफ्तार से निकलने वाले वाहन अक्सर एक दूसरे को टक्कर मार देते हैं। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि संकरी सड़क को यदि चौड़ीकरण कर चौड़ा कर दिया जाए तो दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सकती है। वाहनों की बढ़ती हुई आवाजाही की वजह से अक्सर डर का माहौल बना रहता है।
दशहरा की आधी रात जामा मस्जिद के पास से गुजरीं 5 दुर्गा प्रतिमाएं, सुरक्षा के बीच गूंजे जयकारे और ढोल-नगाड़े
दशहरा की आधी रात जामा मस्जिद के पास से गुजरीं 5 दुर्गा प्रतिमाएं, सुरक्षा के बीच गूंजे जयकारे और ढोल-नगाड़े
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Samacharnama








