केराटिन-स्मूथनिंग फेल, अब डाइट से पाएं बालों में नेचुरल चमक
The Secret To Shiny Hair Lies In Your Diet: हममें से कई लोग चमकदार, मजबूत और खूबसूरत बालों के लिए हजारों रुपये खर्च कर देते हैं – खासकर केराटिन और स्मूथनिंग जैसे ट्रीटमेंट पर। पर क्या आपने कभी गौर किया है कि ये ट्रीटमेंट कुछ हफ्तों बाद ही बेअसर क्यों हो जाते हैं? दरअसल, बालों […]
The post केराटिन-स्मूथनिंग फेल, अब डाइट से पाएं बालों में नेचुरल चमक appeared first on Grehlakshmi.
Rajasthan News: युवा शक्ति को नई उड़ान, राजस्थान सरकार के सहयोग से जयपुर में भारतीय वायु सेना की प्रेरणादायक पहल
Rajasthan News: राजस्थान सरकार की सक्रिय पहल और युवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्धता दिखाते हुए जयपुर में एक प्रेरणादायक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें भारतीय वायु सेना की ब्रांड एंबेसडर टीमें- सूर्य किरण एरोबेटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम, ने युवाओं से सीधा संवाद किया है. इस कार्यक्रम ने राष्ट्र सेवा, अनुशासन और एक्सीलेंस के मूल्यों को मजबूती से स्थापित करने का संदेश पेश किया है.
कार्यक्रम में मौजूद NCC कैडेट्स
यह संवाद कार्यक्रम हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के भगवत सिंह मेहता सभागार में आयोजित हुआ. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में NCC कैडेट्स, विभिन्न विद्यालयों के स्टूडेंट्स और मूक-बधिर विद्यार्थी उपस्थित थे. समावेशी भागीदारी ने यह दर्शाया कि राजस्थान सरकार हर वर्ग के युवाओं को अवसर और प्रेरणा देने के लिए कार्य कर रहा है.
वायु सेना के अधिकारियों ने साझा किए अनुभव
इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय वायु सेना के अधिकारियों और टीम सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से देश की सेवा का सपना साकार किया गया. सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के रोमांचक हवाई करतबों और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम की अद्भुत प्रस्तुति के पीछे सालों की कठिन ट्रेनिंग और टीम वर्क की कहानी ने युवाओं को गहराई से प्रभावित किया है.
भारतीय वायु सेना की ब्रांड एंबेसडर टीमों, सूर्य किरण एरोबेटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने, जयपुर के युवाओं से संवाद कर, उन्हें राष्ट्र सेवा, अनुशासन और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। संवाद कार्यक्रम हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के, भगवत सिंह… pic.twitter.com/WMTQCCCPRz
— Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) February 20, 2026
स्पेशल चाइल्डस के लिए विशेष प्रबंध
कार्यक्रम में विशेष रूप से मूक-बधिर विद्यार्थियों की उपस्थिति और उनके लिए की गई व्यवस्थाओं ने आयोजन को और भी प्रेरणादायक बना दिया. यह पहल दर्शाती है कि राज्य सरकार और भारतीय वायु सेना मिलकर ऐसे मंच तैयार कर रही हैं, जहां हर युवा अपने सपनों को पंख दे सकता है.
युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं ऐसे कार्यक्रम
राजस्थान सरकार की यह दूरदर्शी पहल सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं थी बल्कि युवाओं में देशभक्ति, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में ठोस कदम रहा है. ऐसे आयोजनों से युवाओं को न केवल करियर के नए विकल्पों की जानकारी मिलती है, बल्कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को भी समझते हैं. जयपुर में आयोजित यह संवाद कार्यक्रम युवाओं के लिए नई प्रेरणा का स्रोत बना. राजस्थान सरकार के सहयोग और भारतीय वायु सेना की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि जब संकल्प मजबूत हो, तो युवा शक्ति देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Grehlakshmi
News Nation
















.jpg)






