Vegetable Momos: फेमस स्ट्रीट फूड वेजिटेबल मोमोज़ घर पर करें तैयार, टेस्टी और हेल्दी स्नैक सब करेंगे पसंद
Vegetable Momos: ठंडी शाम हो या हल्की-फुल्की भूख, स्ट्रीट फूड वेज मोमोज़ का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। स्टीम से तैयार ये नरम-नरम मोमोज़ और साथ में तीखी लाल चटनी यही है इसका असली मजा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है?
बाहर मिलने वाले मोमोज़ में कभी-कभी साफ-सफाई और तेल की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते हैं। ऐसे में घर पर बने वेजिटेबल मोमोज़ न सिर्फ टेस्टी होते हैं, बल्कि ज्यादा हेल्दी और हाइजीनिक भी। आइए जानते हैं इनकी आसान रेसिपी।
वेजिटेबल मोमोज बनाने के लिए सामग्री
आटा (कवर) के लिए
- 2 कप मैदा
- 1/2 छोटा चम्मच नमक
- पानी आवश्यकतानुसार
स्टफिंग के लिए
- 1 कप बारीक कटी पत्तागोभी
- 1/2 कप कद्दूकस की हुई गाजर
- 1/4 कप बारीक कटी शिमला मिर्च
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा प्याज
- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया अदरक
- 1 छोटा चम्मच सोया सॉस
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 1 छोटा चम्मच तेल
वेजिटेबल मोमोज बनाने का तरीका
स्वाद से भरपूर वेजिटेबल मोमोज घर पर तैयार करना आसान है। इसके लिए एक बड़े बर्तन में मैदा और नमक मिलाएं। धीरे-धीरे पानी डालते हुए सख्त आटा गूंध लें। आटा ज्यादा मुलायम न रखें, क्योंकि मोमोज़ को शेप देने में दिक्कत हो सकती है। गूंधे हुए आटे को 20-25 मिनट के लिए ढककर रख दें।
अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें। इसमें अदरक और प्याज डालकर हल्का भूनें। अब पत्तागोभी, गाजर और शिमला मिर्च डालें। तेज आंच पर 2-3 मिनट चलाते हुए पकाएं ताकि सब्जियां हल्की क्रंची रहें।
इसके बाद नमक, काली मिर्च और सोया सॉस मिलाएं। गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें। आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और पतली पूरियां बेल लें। ध्यान रखें कि किनारे पतले और बीच थोड़ा मोटा रहे। अब बीच में 1-2 चम्मच स्टफिंग रखें और किनारों को मोड़ते हुए प्लेटेड शेप दें। चाहें तो आधे चांद की शेप भी दे सकते हैं।
Arjun Bark: हार्ट हेल्दी रखने में असरदार है अर्जुन छाल, 5 बड़े फायदे मिलेंगे, जानें सेवन का सही तरीका
Fried Idli Recipe: रात की बची इडली से तैयार करें क्रिस्पी फ्राइड इडली, लाजवाब स्नैक होगा तैयार
Indoor Plants: इंडोर प्लांट्स मुरझाने लगे हैं? इन गलतियों को तो नहीं कर रहे आप, जान लें
Turmeric Powder: मिलावटी हल्दी से बचना चाहते हैं? घर पर कच्ची हल्दी से ऐसे तैयार करें शुद्ध मसाला
स्टीमर या इडली कुकर में पानी गरम करें। मोमोज़ को स्टीमर प्लेट में थोड़ा अंतर रखकर सजाएं। मध्यम आंच पर 8-10 मिनट तक स्टीम करें। जब मोमोज़ की परत हल्की पारदर्शी दिखने लगे, तो समझिए ये तैयार हैं।
गरमा-गरम वेजिटेबल मोमोज़ को तीखी लाल चटनी या हरी चटनी के साथ परोसें। चाहें तो हल्का सा बटर या तिल का तेल ऊपर से डालकर भी सर्व कर सकते हैं। यह स्नैक बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
Makhana Chaat: बच्चों को हेल्दी स्नैक परोसना है तो बनाएं मखाना चाट, स्वाद भी मिलेगा जबरदस्त
Makhana Chaat: स्कूल से लौटते ही बच्चों को कुछ चटपटा खाने का मन करता है। लेकिन हर दिन पैकेट वाले स्नैक्स देना सेहत के लिए सही नहीं। ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर ही हेल्दी और टेस्टी विकल्प तैयार कर सकते हैं, जो बच्चों को भी पसंद आए और पोषण भी दे।
इसी कड़ी में मखाना चाट एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर उभरता है। हल्का, कुरकुरा और पौष्टिक मखाना प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम से भरपूर होता है। इसमें सब्जियां और मसाले मिलाकर तैयार की गई चाट बच्चों को स्वाद के साथ सेहत भी देती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
मखाना चाट बनाने के लिए सामग्री
- 2 कप मखाना
- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा)
- 1 छोटा टमाटर (बारीक कटा)
- 1 उबला आलू (कटा हुआ)
- 2 चम्मच उबले हुए कॉर्
- 1-2 चम्मच हरी चटनी
- 1 चम्मच इमली की मीठी चटनी
- आधा चम्मच चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
- थोड़ा सा नींबू रस
- बारीक कटा हरा धनिया
मखाना चाट बनाने का तरीका
मखाना चाट देखते ही मुंह में पानी आ सकता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही को धीमी आंच पर गरम करें। सूखे ही मखानों को 5-7 मिनट तक हल्का कुरकुरा होने तक भून लें। चाहें तो आधा चम्मच घी डाल सकते हैं। जब मखाने हल्के क्रिस्प हो जाएं तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें।
अब एक बड़े बाउल में कटा हुआ प्याज, टमाटर, उबला आलू और कॉर्न डालें। इन सबको अच्छे से मिक्स करें ताकि हर बाइट में स्वाद का संतुलन बना रहे। भुने हुए मखाने बाउल में डालें। ऊपर से हरी चटनी, इमली की चटनी, नमक, चाट मसाला और नींबू रस मिलाएं। सभी चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं ताकि मखाने टूटें नहीं।
Original Leather: असली लेदर की पहचान चुटकियों में होगी, इन ट्रिक्स को करें फॉलो, नहीं खाएंगे धोखा!
Apple Oats Milkshake: सेब ओट्स मिल्क शेक से दिन की शुरुआत करें, एनर्जी मिलेगी भरपूर
आखिर में हरा धनिया डालकर सजाएं। मखाना चाट को तुरंत सर्व करें, ताकि इसकी कुरकुराहट बनी रहे। चाहें तो ऊपर से अनार के दाने या सेव डालकर बच्चों के लिए इसे और आकर्षक बना सकते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















