Responsive Scrollable Menu

Tiger Shroff Firing Case: कोटा से मुंबई लाए गए तीनों आरोपी, हथियार सप्लाई के आरोप में 4 और गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 की सुबह राजस्थान के कोटा से मुंबई लाया गया. आरोपियों की मेडिकल जांच के बाद उन्हें मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल यूनिट ले जाया गया. वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कथित हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है, इनमें दो महिलाएं शामिल हैं.

The post Tiger Shroff Firing Case: कोटा से मुंबई लाए गए तीनों आरोपी, हथियार सप्लाई के आरोप में 4 और गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली गिफ्ट! आज हो सकता है महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान, मोदी कैबिनेट बैठक पर नजर

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आज (21 अक्टूबर 2026) गुड न्यूज मिल सकती है। चर्चा है कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेटे बैठक में डीए वृद्धि का प्रस्ताव आ सकता है।

यहां से मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्रालय द्वारा आदेश जारी किए जाएंगे। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  इस बार जुलाई 2026 से महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। यह अनुमान अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही आंकड़ों से लगाया गया है।

दरअसल, श्रम मंत्रालय के तहत आने वाले लेबर ब्यूरो द्वारा जून 2026 तक AICPI-IW आंकड़े के आधार पर डीए का कैलकुलेशन करीब 63.76% तक पहुंचा है, जो 3% वृद्धि की ओर संकेत कर रहा है। चूंकि सरकार दशमलव के बाद के अंकों को छोड़कर केवल पूर्ण संख्या को ही आधार मानती । इससे पहले 14 अक्टूबर को हुई बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए PLB (Performance Linked Bonus) यानी सालाना बोनस को मंजूरी दी गई थी।

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को 60 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है, 3 फीसदी वृद्धि के बाद यह बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा। चुंकी नई दरें जुलाई 2026 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई, अगस्त, सितंबर 2026 का एरियर भी मिलेगा। इसका लाभ 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी और करीब 65 लाख पेंशनभोगियों की मासिक पेंशन (DR) पर पड़ेगा। यह डीए बढ़ोतरी 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग के औपचारिक समापन के बाद दूसरी समीक्षा होगी। बता दें कि जब तक 8वें वेतन आयोग के सैलरी स्लैब लागू नहीं हो जाते, तब तक कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत DA मिलता रहेगा।

कैसे होती है महंगाई भत्ते की गणना?

  • ​7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के नियमों के अनुसार, कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता पिछले 12 महीनों के AICPI-IW आंकड़ों के औसत के आधार पर तय किया जाता है।
  • केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है।
  • फॉर्मूला है: 7वां सीपीसी डीए% = [{पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा से लेकर सीफर्ट तक... 3 खिलाड़ी, जो भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में अकेले पलट सकते हैं बाजी

3 players can Game Changers: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर 2026 से क्राइस्टचर्च में पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 29 मुकाबलों में भारत ने 14 और न्यूजीलैंड ने 13 मैच जीते हैं. इस सीरीज में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के शानदार फॉर्म, विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी और कीवी स्टार टिम सीफर्ट के हालिया प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी. ये तीनों खिलाड़ी अकेले अपने दम पर बाजी पलटने का दम रखते हैं. Wed, 21 Oct 2026 18:24:39 +0530

  Videos
See all

SEM कोर्ट के आदेश के बाद मंदिर मार्ग थाने से बाहर आए Saurabh Das और Ashutosh Ranka | #SaurabhDas #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T13:14:59+00:00

Operation Zakir Naik:रिजीम चेंज करना चाहता है जाकिर नाइक? | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T13:14:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers