Responsive Scrollable Menu

जब गीतकार ने पकड़ लिए पाकिस्तानी संगीतकार के पैर, एक्शन हीरो के लिए लिखे ऐसे गाने, मूवी हुई मैसिव हिट

बड़े से बड़े कलाकार को सफलता का नशा हो जाता है. कामयाबी सिर चढ़कर बोलने लगती है. ईगो के चलते कई बार बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं. बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है. बॉलीवुड के मशहूर गीताकार आनंद बख्शी भी ईगो का शिकार हुए. जब उन्हें सच्चाई पता चली तो संगीतकार के सामने रोने लगे. उन्होंने संगीतकार के पैर पकड़कर माफी भी मांगी. फिर एक्शन हीरो के लिए ऐसे गाने लिखे तो पूरा जमाना झूम उठा. गाने तो सुपरहिट निकले ही, मूवी भी मैसिव हिट रही. पूरा किस्सा अजय देवगन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था.

Continue reading on the app

पूर्व सरपंच बोले-पैसे देकर मासूम शर्मा को कहीं नचवा लें:पंच चुनाव जीतने की चनौती दी; जींद में सिंगर ने लाइव प्रोग्राम में स्टेज से उतारा था

हरियाणा के प्रसिद्ध गायक मासूम शर्मा और मुआना गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के बीच जींद में हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंच पर हुए विवाद के बाद पूर्व सरपंच ने मीडिया के सामने आकर गायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उनको पंच का चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि कलाकारों को तो पैसे देकर कहीं भी नचवा सकते हैं। सरपंच राजेंद्र का कहना है कि मासूम शर्मा ने न केवल उनका अपमान किया, बल्कि चुने हुए प्रतिनिधियों सरपंच, विधायक और मंत्रियों के खिलाफ भी बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया। यहां से उठा पूरा विवाद बता दें कि जींद जिले में गांव ब्राह्मणवास निवासी सिंगर मासूम शर्मा की बहन कविता शर्मा की शादी मुआना गांव निवासी धर्मबीर उर्फ धरमू के साथ शादी हुई है। उनकी बुधवार को 25वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में शहर के सफीदो रोड स्थित दीप पैलेस में कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में धरमू के रिश्तेदार, परिवार व गांव मुआना के कुछ करीबी लोग शामिल थे। पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा मंच पर मौजूद थे, तभी गायक मासूम शर्मा वहां पहुंचे और अभद्र तरीके से स्टेज खाली करने को कहा। सरपंच के अनुसार, मासूम शर्मा ने अहंकार में कहा, “तू सरपंच होगा अपने घर का, मैं MLA, मंत्री या किसी भी चुने हुए प्रतिनिधि को कुछ नहीं मानता।” सरपंच का पलटवार, दी चुनौती इस पर सरपंच ने पलटवार करते हुए कहा कि “हम जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं। अगर मासूम शर्मा को इतना ही गुमान है, तो वे एक बार गांव में पंच या मेंबर का चुनाव लड़कर देखें। तब उन्हें पता चलेगा कि चुनाव जीतना और जनता का विश्वास हासिल करना कितना कठिन होता है।” साथ ही कहा कि कलाकारों को तो कहीं भी रुपए देकर नचवा सकते हैं। “नशे की हालत में थे मासूम, बाउंसर्स ने की हाथापाई” पूर्व सरपंच ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मासूम शर्मा नशे की हालत में थे और इसी वजह से उन्होंने अपना आपा खो दिया। मंच से टिप्पणी के बाद नीचे खड़े बच्चों और युवाओं में रोष फैल गया। इस पर मासूम शर्मा के बाउंसर ने नीचे कूदकर सरपंच के छोटे भाई के साथ हाथापाई की। उन्होंने कहा कि उनके साथ सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद थे, लेकिन उन्होंने संयम बरतते हुए प्रोग्राम को बिगड़ने से बचाया। पुराने रिश्तों और एहसानों का जिक्र राजेंद्र शर्मा ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने अतीत में मासूम शर्मा की कई बार मदद की थी। उन्होंने बताया कि जब गायक किसी कानूनी मामले में फंसे थे, तब उन्होंने ही बीच-बचाव कर समझौता करवाया था। उन्होंने गायक के भाई विकास शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक सभ्य और समझदार व्यक्ति हैं, लेकिन मासूम शर्मा का व्यवहार समाज के लिए अनुचित है। जींद में महापंचायत की तैयारी पूर्व सरपंच ने कहा कि फोन पर माफी स्वीकार नहीं की जाएगी। गायक को गांव में आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी। यदि सम्मानजनक समाधान नहीं निकला, तो जींद में हरियाणा के सरपंचों, जिला पार्षदों और 36 बिरादरी की एक “महापंचायत” बुलाई जाएगी। राजेंद्र शर्मा ने कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत बेइज्जती नहीं है, बल्कि पंच से लेकर लोकसभा तक के हर चुने हुए प्रतिनिधि का अपमान है। उन्होंने कहा, “परमात्मा ने किसी का अहंकार नहीं छोड़ा, बड़ा बोल बोलने वाले का गिरना तय है।” -------------- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने सरपंच को धमकाया, VIDEO: मंच से उतारकर बोले- MLA-मंत्री तक को कुछ नहीं समझता, भीड़ से भी धक्का-मुक्की की हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक लाइव शो के दौरान उन्होंने स्टेज पर खड़े पूर्व सरपंच व समर्थकों पर चिल्लाते हुए नीचे उतरने को कह दिया। सिंगर ने कहा- मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो, मैं किसी ने कुछ नहीं मानता। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SA: हार्दिक पंड्या के शॉट से भारतीय खिलाड़ी ही चोटिल, Super-8 मैच से पहले प्रैक्टिस में हादसा

इस टी20 वर्ल्ड कप में ये पहला मौका नहीं है जब प्रैक्टिस सेशन के दौरान किसी भारतीय खिलाड़ी ने अपने ही साथी को चोटिल किया है. इससे पहले स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह की एक घातक यॉर्कर पर ईशान किशन को चोट लग गई थी. Fri, 20 Feb 2026 22:50:45 +0530

  Videos
See all

'T-shirts प्रिंटेड अचानक नहीं मिलते... यह साजिश है' | Poochta Hai Bharat | Arnab Goswami | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T18:10:07+00:00

रमज़ान का पहला जुमा... यूपी, कर्नाटक से लेकर हैदराबाद तक.. क्यों मचा बवाल?| News Ki Pathshala |tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T18:13:55+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: यूपी में मस्जिद के लाउडस्पीकर को लेकर क्या हुआ कि घमासान मच गया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T18:13:10+00:00

India Pakistan conflict: भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर Trump का चौंकाने वाला खुलासा | Operation Sindoor #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T18:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers