Responsive Scrollable Menu

Nothing Phone 4a सीरीज की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म: स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 5400mAh बैटरी से होगा लैस, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

Nothing Phone 4a Series Launch Date In India: स्मार्टफोन ब्रांड नथिंग (Nothing) ने पुष्टि कर दी है कि उसकी आगामी Nothing Phone 4a सीरीज जल्द ही बाजार में दस्तक देने वाली है। मार्च के पहले सप्ताह में भारत में लॉन्च होने वाली इस सीरीज में दो मॉडल- Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro शामिल हो सकते हैं। कंपनी ने अब इस सीरीज में इस्तेमाल होने वाले प्रोसेसर ब्रांड का भी खुलासा कर दिया है।

स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ दमदार परफॉरमेंस
कार्ल पेई की अगुवाई वाली कंपनी नथिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पुष्टि की है कि आगामी 'नथिंग फोन 4a सीरीज' क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस होगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक सटीक चिपसेट का नाम गोपनीय रखा है, लेकिन लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें ऑक्टा-कोर Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन अनुभव प्रदान करने में सक्षम है।

डिस्प्ले और बैटरी के संभावित फीचर्स
लीक्स की मानें तो नथिंग फोन 4a सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.7 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,400mAh की बड़ी बैटरी होने की उम्मीद है, जो 50W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह बैटरी बैकअप नथिंग के पिछले मॉडल्स की तुलना में काफी बेहतर हो सकता है।

Nothing Phone 4a Pro और 4a की अनुमानित कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार, Nothing Phone 4a Pro की कीमत यूरोप में लगभग 54,000 रुपये (8GB+128GB) से शुरू होकर 61,000 रुपये (12GB+256GB) तक जा सकती है। यह फोन ब्लैक, सिल्वर और पिंक रंगों में उपलब्ध हो सकता है। वहीं, Nothing Phone 4a के बेस मॉडल (8GB+256GB) की शुरुआती कीमत लगभग 44,000 रुपये होने की संभावना है। यह मॉडल ब्लैक, ब्लू, पिंक और व्हाइट जैसे कई कलर ऑप्शंस में वैश्विक स्तर पर पेश किया जा सकता है।

भारत में उपलब्धता और डिजाइन
नथिंग हमेशा अपने यूनिक 'ग्लिफ इंटरफेस' और पारदर्शी डिजाइन के लिए जाना जाता है, और उम्मीद है कि फोन 4a सीरीज में भी कुछ नया देखने को मिलेगा। भारत में यह सीरीज 5 मार्च को लॉन्च की जाएगी।

कंपनी आने वाले हफ्तों में कैमरा सेटअप और अन्य फीचर्स का खुलासा कर सकती है। भारत में इसकी बिक्री प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और नथिंग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए होने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

जब गीतकार ने पकड़ लिए पाकिस्तानी संगीतकार के पैर, एक्शन हीरो के लिए लिखे ऐसे गाने, मूवी हुई मैसिव हिट

बड़े से बड़े कलाकार को सफलता का नशा हो जाता है. कामयाबी सिर चढ़कर बोलने लगती है. ईगो के चलते कई बार बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं. बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है. बॉलीवुड के मशहूर गीताकार आनंद बख्शी भी ईगो का शिकार हुए. जब उन्हें सच्चाई पता चली तो संगीतकार के सामने रोने लगे. उन्होंने संगीतकार के पैर पकड़कर माफी भी मांगी. फिर एक्शन हीरो के लिए ऐसे गाने लिखे तो पूरा जमाना झूम उठा. गाने तो सुपरहिट निकले ही, मूवी भी मैसिव हिट रही. पूरा किस्सा अजय देवगन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था.

Continue reading on the app

  Sports

इंदौर भागीरथपुरा दूषित पानी मामला मध्य प्रदेश विधानसभा में गूंजा, स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग को नियमों का हवाला देकर किया खारिज

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों का मुद्दा छाया रहा। इस मामले को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। कांग्रेस ने इस गंभीर विषय पर स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा कराने की मांग … Fri, 20 Feb 2026 22:08:47 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala: ट्रंप का ऐलान..एलियन पर खोलेंगे बड़े राज ! #shorts #sushantsinha #trump #aliens #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T16:34:37+00:00

BJP vs Congress Protest News: कांग्रेस के हंगामे पर BJP का पलटवार! देशभर में भारी विरोध प्रदर्शन | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T16:40:00+00:00

News Ki Pathshala: अब एलियन फाइल्स खोलेंगे ट्रंप ! #shorts #ytshorts #trump #aliens #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T16:35:59+00:00

Tarique Rahman Big Action on Muhammad Yunus LIVE: Bangladesh में भूचाल! | PM Modi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T16:37:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers