Responsive Scrollable Menu

यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज:हिंसक सीन ज्यादा, कहानी साफ नहीं; ‘धुरंधर 2’ से होगा क्लैश, जिसके पहले पार्ट ने ₹1300 करोड़ कमाए थे

फिल्म टॉक्सिक का टीजर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म में यश लीड रोल में हैं। मेकर्स ने सुबह 9:35 बजे हिंदी टीजर जारी किया। टीजर की शुरुआत एक सीन से होती है। यश एंट्री लेते हैं और उनके हाथ में शराब का गिलास और सिगरेट दिखाई देती है। टीजर में कई हिंसक सीन और खून-खराबा दिखाया गया है। टीजर में कहानी साफ नहीं दिखती वहीं, फिल्म के टीजर में ज्यादातर एक्शन और डायलॉग हैं, लेकिन फिल्म की असली कहानी क्या है, यह साफ समझ नहीं आता। गौरतलब है कि इससे कई दर्शक निराश हो सकते हैं, जो कई दिनों से टीजर का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी नजर आएंगी। फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करने वाली है। ‘धुरंधर 2’ के पहले पार्ट ने 2025 में बड़ी सफलता हासिल की थी और दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इसलिए ‘टॉक्सिक’ के लिए बॉक्स ऑफिस में सफलता पाना इतना आसान नहीं है। वहीं, दूसरी ओर ‘टॉक्सिक’ का पहला टीजर सामने आते ही चर्चा के साथ विवाद भी शुरू हो गया था। आम आदमी पार्टी की महिला शाखा ने कर्नाटक राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि टीजर में अश्लील और आपत्तिजनक सीन दिखाए गए हैं। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए महिला आयोग ने कार्रवाई की थी। आयोग ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी CBFC को पत्र लिखकर टीज़र की जांच और उचित कदम उठाने की मांग की थी।

Continue reading on the app

एआई समिट शानदार रही, भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दुनिया को दिखाया अपना विजन : एन. चंद्रशेखरन

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' शानदार रही है। इसमें भारत ने दुनिया को दिखाया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर उसका क्या विजन है और वह इसे आगे ले जाने के लिए क्या कर सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: क्या अभिषेक की जगह खतरें में है या तिलक की जगह संजू की होगी वापसी

नई दिल्ली. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा अब तक तीनों पारियों में जीरो पर आउट हुए हैं. इस खराब फॉर्म के कारण उन संभावनाओं को तूल मिला है कि टीम मैनेजमेंट अभिषेक को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा सकता है. सुपर-8 में भारत का पहला मैच 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा. उससे पहले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने एक ही झटके में सब साफ कर दिया है.शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने अभिषेक शर्मा के ड्रॉप होने की संभावना को लेकर कहा, अभिषेक शर्मा को ड्रॉप करने पर कोई भी चर्चा नहीं हुई है. हमें विश्वास है कि वो अच्छा करके दिखाएंगे. वो नेट्स में गेंद को बढ़िया तरीके से हिट कर रहे हैं, वो जरूर वापसी करेंगे. अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर की शुरुआत में अजब-गजब कीर्तिमान रच दिया है. पहले यूएसए, फिर पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ भी अभिषेक बिना खाता खोले आउट हो गए थे. बताया गया था कि यूएसए के साथ मैच में बीमार होते हुए भी अभिषेक बैटिंग करने उतरे थे. उसके बाद बीमारी के कारण नामीबिया के साथ नहीं खेल पाए थे. मगर वापसी के बाद भी दोनों मैचों में किस्मत उनके साथ नहीं रही. Fri, 20 Feb 2026 19:26:21 +0530

  Videos
See all

CM Yogi LIVE in UP Vidhansabha: शिक्षा मित्रों के वेतन पर CM योगी का बड़ा ऐलान | UP shiksha mitra #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T14:02:55+00:00

Iran USA War Live Updates: अमेरिका-ईरान युद्ध पर होश उड़ाने वाली खबर | Khamenei | Trump | World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T14:09:49+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | सिंगापुर जापान से क्या लाएंगे CM योगी ? #shorts #ytshorts #cmyogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T14:10:42+00:00

इटली में हर रोज खाने की चीज है फोकाचा [Better than pizza? Authentic Italian focaccia] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T14:07:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers