फ्रांस में सड़कों पर उतरेगी आर्मी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला, PM-गृह मंत्री ने मानी नाकामी
France Protest: फ्रांस में सड़कों पर भड़की हिंसा ने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पेरिस से लेकर मार्सिले और ल्योन तक हुई तोड़फोड़ और लूटपाट के बाद अब सरकार ने अगले प्रदर्शन के लिए पुलिस के साथ सेना उतारने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने खुद माना है कि हिंसा से निपटने में प्रशासन से चूक हुई. लेकिन सवाल यह है कि क्या सैनिकों की तैनाती से हालात संभल पाएंगे, या महंगाई, घटती सार्वजनिक सुविधाओं और सरकारी नीतियों से नाराज लोगों का गुस्सा और बढ़ेगा?
फ्रांस में पिछले सप्ताहांत हुई हिंसा और लूटपाट के बाद सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने मंगलवार को माना कि हिंसा रोकने में प्रशासन से गलतियां हुईं. उन्होंने कहा कि शनिवार को होने वाले प्रदर्शनों के दौरान बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे. पुलिस की मदद के लिए सैनिकों को भी लगाया जाएगा. सरकार ने माना कि पिछली बार कई शहरों में हिंसा रोकने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस नाकाम रही.
17 अक्टूबर को हुई थी घटना
17 अक्टूबर को पेरिस, मार्सिले, ल्योन और दूसरे शहरों में दंगे, तोड़फोड़ और लूटपाट की घटनाएं हुई थीं. इसके बाद सरकार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे. गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने कहा कि इस बार सुरक्षा रणनीति में बदलाव किया जाएगा, ताकि शहरों के प्रमुख इलाकों को असुरक्षित न छोड़ा जाए.
PM और गृहमंत्री ने मानी अपनी नाकामी
हिंसा प्रभावित कई इलाकों में रात के समय कर्फ्यू लगाया गया है. सरकार का कहना है कि इससे स्थिति को नियंत्रण में लाने में मदद मिली. पुलिस ने बताया कि कुछ इलाकों में कर्फ्यू मंगलवार रात तक बढ़ा दिया गया. इनमें 18 साल से कम उम्र के बच्चों और किशोरों पर लागू प्रतिबंध भी शामिल हैं.
प्रधानमंत्री ने पिछले सप्ताहांत सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूकों को भी स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि खुफिया जानकारी जुटाने में कमियां रहीं और अलग-अलग इलाकों में पुलिस की तैनाती का तरीका भी सही नहीं था. इसके अलावा, पुलिसकर्मियों की पहले से तय छुट्टियां रद्द न करना भी एक गलती थी. गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने भी गलतियों के लिए माफी मांगी. उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ, उसके लिए उन्हें अफसोस है और वह इसकी जिम्मेदारी लेते हैं.
सुल्तानपुर के मानवेंद्र सिंह ने रोस्टिंग कॉमेडी से सोशल मीडिया पर बनाई खास पहचान, लाखों में कर रहे कमाई
अगर हुनर हो और उसे सही तरीके से लोगों तक पहुंचाया जाए, तो गांव में रहकर भी देशभर में पहचान बनाई जा सकती है. इसकी मिसाल सुल्तानपुर के हलियापुर गांव के रहने वाले मानवेंद्र सिंह हैं, जिन्होंने अपनी रोस्टिंग कॉमेडी से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है. इंस्टाग्राम पर उनके 20 लाख और फेसबुक पर 25 लाख फॉलोअर्स हैं. अपने मजेदार अंदाज और अनोखी कॉमेडी के जरिए उन्होंने डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18







