Responsive Scrollable Menu

विजयादशमी के दिन श्रद्धा दुबे समेत 3 आरोपियों की गिरफ्तारी, शिवा की मां बोलीं- न्याय की दिशा में पहला कदम

शिवा शर्मा की मौत मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर नागपुर से गिरफ्तार हो गए हैं. शिवा की मां रंजना शर्मा ने गिरफ्तारी का स्वागत करते हुए न्याय मिलने की उम्मीद जताई है.

Continue reading on the app

Tiger Shroff की कार पर गोलीबारी मामले में Delhi Police ने दो महिलाओं समेत चार पकड़े

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि आरोपी विदेश में रह रहे एक गैंगस्टर के निर्देश पर काम कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले कुणाल (21) और सुमित (19) तथा उत्तर प्रदेश निवासी राधा (23) और बबीता (23) के रूप में हुई है। अधिकारी के मुताबिक, “चारों आरोपियों को शुरुआत में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35(1)(बी) के तहत अदालत में पेश किया गया। इसके बाद मुंबई में महाराष्ट्र पुलिस के अपराध अन्वेषण विभाग ने आरोपियों से हिरासत में पूछताछ करने और उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की अनुमति मांगते हुए आवेदन दिया।” अधिकारी ने बताया कि अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए मुंबई पुलिस की टीम को आरोपियों की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के मुताबिक, “कुणाल हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। हरसाना गांव के एक दोस्त ने उसका परिचय पानीपत के रहने वाले 32 वर्षीय गैंगस्टर और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कथित सहयोगी अनिल पंडित से कराया था, जिसके इस समय अमेरिका में होने का संदेह है।” एक अधिकारी ने बताया कि कुणाल ने जल्द ही एक एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के जरिये पंडित से बातचीत शुरू कर दी। उन्होंने कहा, पंडित के निर्देश पर कुणाल और उसके सहयोगी सुमित ने अमृतसर से एक पिस्तौल और 20 राउंड कारतूस हासिल किए।

अधिकारी के अनुसार, करीब दो महीने पहले कुणाल की मुलाकात राधा से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद कुणाल ने अपनी गतिविधियों का खुलासा राधा के सामने किया और उसे हथियार लेकर मुंबई जाने के लिए मनाया। अधिकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर को कुणाल ने राधा और उसकी सहयोगी बबीता को कथित तौर पर नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़ा।

उन्होंने बताया कि पिस्तौल राधा के बैग में छिपाई गई थी और पूरी यात्रा के दौरान कुणाल एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के जरिये उसके संपर्क में रहा और पंडित से मिले निर्देशों को आगे पहुंचाता रहा। अधिकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं 17 अक्टूबर को मुंबई पहुंचीं और दादर स्टेशन पर उतरने के बाद एक होटल में रुकीं। उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे एक नाबालिग लड़के ने उनके होटल के पास राधा से कथित तौर पर बैग ले लिया।

अधिकारी ने बताया, अगले दिन शाम करीब सात बजे टाइगर की कार पर गोलीबारी की खबर आई। पंडित ने कुणाल को सूचित किया कि शूटर मुंबई में फंसे हुए हैं और उनसे उनके भागने की व्यवस्था करने को कहा। अधिकारी के अनुसार, राधा और बबीता 18 अक्टूबर को दादर-हरिद्वार एक्सप्रेस से मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुईं तथा मंगलवार को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उन्हें पकड़ लिया गया, जबकि कुणाल और सुमित को सोनीपत से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा कि कथित नेटवर्क और आरोपियों की भूमिकाओं के संबंध में आगे की जांच जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

जिसने इंग्लैंड की आधी टीम को निपटाया, उसकी उम्र जानकर चौंक गए कप्तान हैरी ब्रूक

रावलपिंडी में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मैच में पाकिस्तानी स्पिनर अराफात मिन्हास ने न सिर्फ अपनी गेंदबाजी का कहर बरपाया बल्कि टीम के लिए एक जुझारू पारी भी खेली. Wed, 21 Oct 2026 15:07:07 +0530

  Videos
See all

Salman Khan की सुरक्षा के चलते शूटर्स ने बदला प्लान #aajtak #shorts #tigershroff #salmankhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T09:46:02+00:00

Begusarai: देवी जागरण में अश्लील गानों पर डांस, पुलिस हुई हावी #bihar #viral #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T09:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers