Responsive Scrollable Menu

Health Tips: Winter में Gym जाने का झंझट खत्म, बस 3 मिनट की यह Magic Exercise बनाएगी Super Fit

सर्दियों के मौसम में सुबह रजाई से बाहर निकलना सबसे मुश्किल काम लगता है। ऐसे में जिम जाना या फिर लंबी एक्सरसाइज करना कई महिलाओं के लिए नामुमकिन हो जाता है। अगर आप भी फिट और हेल्दी रहना चाहती हैं, लेकिन ठंड के कारण एक्सरसाइज टाल देती हैं। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको आसान लेकिन बेहद असरदार एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको आप घर पर रोजाना 3 मिनट करके खुद को फिट और एक्टिव रख सकती हैं।

यह एक्सरसाइज मालासन वॉक है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, यह एक्सरसाइज महिलाओं के लिए खासतौर पर फायदेमंद होती है। यह एक्सरसाइज फिटनेस बढ़ाती है और हार्मोनल बैलेंस और रिप्रोडक्टिव हेल्थ में भी मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: Iron Deficiency: हर दूसरी भारतीय महिला को Anemia, ये 4 Lifestyle गलतियां बन रही हैं बड़ी वजह


जानिए क्या है मालासन एक्सरसाइज

मालासन एक स्क्वाट पोज है, इसमें पैरों को थोड़ा फैलाकर बैठा जाता है। जब इस पोज में धीरे-धीरे आगे बढ़ा जाता है, तो इसको मालासन वॉक कहते हैं। आप इस एक्सरसाइज को घर के अंदर या फिर खुले स्थान पर कहीं भी आसानी से कर सकती हैं।

ऐसे करें मालासन वॉक

इस एक्सरसाइज को करने से पैरों को थोड़ा चौड़ा करके स्क्वाट पोज में बैठ जाएं।
पीठ को सीधी रखें और दोनों हाथ सामने या फिर नमस्कार की मुद्रा में रखें।
इस पोजिशन में छोटे-छोटे कदमों से आगे बढ़ें।
शुरूआत में 30 सेकेंड से शुरू करें और फिर धीरे-धीरे 3 मिनट तक करें।

इसके फायदे

मालासन वॉक एक्सरसाइज महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में सहायक होती है।
यह एक्सरसाइज पीरियड्स को रेगुलेट करती है और क्रैम्प्स कम करती है।
इस एक्सरसाइज को करने से कब्ज से राहत मिली है और डाइजेशन में भी सुधार होता है।
इस एक्सरसाइज को करने से लोअर बैक और हिप्स में भी मजबूती आती है।
मालासन वॉक एक्सरसाइज लोअर बॉडी को टोन करती है।
अगर आप तेजी से कैलोरी बर्न करना चाहती हैं, तो इस एक्सरसाइज को रोजाना करना चाहिए।
सेक्सुअल एनर्जी को यह एक्सरसाइज बैलेंस करती है और यह इमोशनल ब्लॉकेज को रिलीज करता है।

महिलाओं के लिए खास है ये एक्सरसाइज

महिलाओं के लिए यह वॉक एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। जो महिलाएं ज्यादा समय नहीं निकाल पाती हैं, या जिनके लिए हैवी वर्कआउट करना मुश्किल होता है। यह एक्सरसाइज हर उम्र की महिलाओं के लिए सुरक्षित मानी जाती है। सर्दियों के मौसम में यह एक्सरसाइज शरीर को अंदर से गर्म रखती है।

अगर आप चाहती हैं कि सर्दियों में आपका शरीर फिट, एक्टिव और एनर्जेटिक बना रहे, तो आपको फिटनेस रूटीन में 3 मिनट का मालासन वॉक जरूर शामिल करना चाहिए।

Continue reading on the app

O Romeo: ऋतिक रोशन को कैसी लगी शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’? फिल्म देखकर कही ये बात

Hrithik Roshan On Romeo: विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी जैसे बड़े स्टार्स भी नजर आए हैं. ऋतिक रोशन ने भी ये फिल्म देख ली है. अब उन्होंने इस फिल्म पर अपना रिएक्शन दिया है.

Continue reading on the app

  Sports

अफगान लड़ाकों के अलग पहचान देने वाले 'सफेद शेर' ने छोड़ा टीम का साथ, कई बड़ी जीत का था चश्मदीद, मिली आंसुओं से भीगी विदाई

कनाडा के खिलाफ मिली शानदार जीत सिर्फ दो अंकों की कहानी नहीं थी, बल्कि यह अफगानिस्तान क्रिकेट के स्वर्णिम अध्याय के रचयिता जोनाथन ट्रॉट के कार्यकाल का भावुक समापन था.  जब मैच की आखिरी गेंद फिंकी और अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की, तो डगआउट में बैठे ट्रॉट का चेहरा भावनाओं के भंवर में था वहां गर्व था, संतोष था और विदा लेने की टीस भी. Fri, 20 Feb 2026 14:04:35 +0530

  Videos
See all

Congress Protest At AI Impact Summit LIVE: टी-शर्ट उतारकर घुसे कांग्रेस कार्यकर्ता, समिट में हंगामा #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:43:15+00:00

Congress Protest In Youth Congress LIVE: AI समिट में Youth Congress का भारी हंगामा ! |Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:39:09+00:00

शर्ट उतारकर AI समिट में पहुंचा यूथ कांग्रेस | #aisummit2026 #congress #youthcongress #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:36:52+00:00

AI Summit Delhi 2026: बिना ड्राइवर के ऐसे चलेगी कार,खुद चलने वाली AI कार में बड़ा खुलासा!Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:38:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers