Rupee Falls: डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे गिरा, मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने बनाया दबाव
Rupee Falls: रुपया US डॉलर के मुकाबले 27 पैसे गिरकर 90.95 पर आ गया। यह गिरावट बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन के कारण मज़बूत अमेरिकन करेंसी और कच्चे तेल की ज़्यादा कीमतों की वजह से हुई
भारत और अमेरिका के बीच अहम समझौता, Pax Silica में देश हुआ शामिल, जानें क्या होगा फायदा
भारत शुक्रवार को अमेरिका के नेतृत्व वाली ‘पैक्स सिलिका' (Pax Silica) में शामिल हो गया है. पैक्स सिलिका अमेरिका की एक अहम पहल तरह है जो एआई युग में इकोनॉमिक सुरक्षा के लिए बनाया गया है. यह सिलिकॉन, अहम खनिजों और एनर्जी जैसे संसाधनों को साझा रणनीतिक संपत्ति मानकर सहयोग बढ़ाने पर जोर देता है. इसका मकसद चीन पर निर्भरता को कम करना और सुरक्षित और मजबूत सप्लाई चेन को बनाना है.
भारत और अमेरिका के बीच पैक्स सिलिका घोषणापत्र पर हस्ताक्षर समारोह में माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा ने कहा,"पैक्स सिलिका पहल अमेरिका और भारत के बीच तकनीकी सहयोग को और करीब लाएगी."
#WATCH | Delhi: Ashwini Vaishnaw, Union Minister for Electronics & Information Technology, says, "...The world trusts India...We have a large talent pool, and we have conducted our foreign policy in a way which creates their trust. As part of that, today, the Pax Silica was… pic.twitter.com/CqOhZ49LAM
— ANI (@ANI) February 20, 2026
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "दुनिया भारत पर भरोसा करती है. हमारे पास प्रतिभाओं का विशाल भंडार है, और हमने अपनी विदेश नीति को इस तरह से संचालित किया है जिससे उनका भरोसा कायम हुआ है. इसी के तहत आज पैक्स सिलिका समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जो सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला, सेमीकंडक्टर विनिर्माण और चिप डिजाइन के लिए और हमारे देश में संपूर्ण सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है."
पहला सेमीकंडक्टर संयंत्र वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर देगा
" भारत पैक्स सिलिका का हिस्सा बन गया है. इससे भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उद्योग को व्यापक लाभ होगा. भारत में दस संयंत्र पहले से ही स्थापित हैं और कई स्थापित किए जा रहे हैं और बहुत जल्द पहला सेमीकंडक्टर संयंत्र वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर देगा. इस संदर्भ में आज भारत में सबसे उन्नत दो-नैनोमीटर चिप्स डिजाइन किए जा रहे हैं. भारत में एक संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र उभर रहा है. पैक्स सिलिका इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और भारत के युवाओं को इससे लाभ होगा."
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation





















