लॉरेंस गैंग ने रणवीर सिंह से ₹10 करोड़ मांगे थे!:एक्टर के मैनेजर को धमकी भरा वॉइस नोट अमेरिकी नंबर से भेजा गया था
लॉरेंस गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर ने एक्टर रणवीर सिंह से 10 करोड़ रुपए मांगे थे। यह मांग एक धमकी भरे वॉइस नोट के जरिए की गई। वॉइस नोट अमेरिका के एक फोन नंबर से रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सऐप पर भेजा गया था। यह दावा एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से किया। सूत्रों के अनुसार बताया गया कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उस अमेरिकी नंबर के बारे में जानकारी के लिए अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क किया है। प्राथमिक जांच में वॉइस नोट की आवाज हैरी बॉक्सर से मिलती बताई गई है। वहीं, रणवीर सिंह को मिले इस धमकी भरे मैसेज पर अब तक एक्टर की ओर से कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। रणवीर सिंह को धमकी मिली थी द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह को धमकी रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के करीब एक दिन बाद, 2 फरवरी को मिली थी। वहीं, इस खबर की जानकारी 10 फरवरी को मीडिया में आई। धमकी के बाद रणवीर सिंह के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई। मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा गया। रणवीर और दीपिका ने प्राइवेट सिक्योरिटी भी बढ़ाई। छह हथियार से लैस सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए। इसके बाद 13 फरवरी को रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को एक और धमकी ऑडियो क्लिप के जरिए मिली। क्लिप में बोलने वाले व्यक्ति ने खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए कहा था, 'अब तुम्हें दिखाएंगे कि हमारी ताकत के आगे तुम्हारी सात पुश्तें भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी। तुम्हारे सभी मैनेजर कहां रहते हैं, कब आते-जाते हैं और परिवार कहां रहता है, सब पता है। संभल जाओ, वरना एक-एक मैनेजर को निशाना बनाना शुरू करेंगे।' धमकी वाली यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने रणवीर और रोहित शेट्टी के मैनेजरों का बयान दर्ज किया था। कौन है हैरी बॉक्सर? हैरी बॉक्सर का असली नाम हरी चंद जाट है, जो लॉरेंस गैंग का एक्टिव मेंबर माना जाता है। हैरी राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है और पहले जयपुर में बॉक्सिंग कोच था, जिससे उसे बॉक्सर नाम मिला। उसके खिलाफ राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में जबरन वसूली, लूट और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। ………….. रणवीर सिंह से जुड़ी यह खबर पढ़िए… धमकी मामले में रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज:रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग केस में क्राइम सीन भी किया गया रीक्रिएट मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मैनेजरों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं, इसके अलावा अलग से क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग से जुड़े घटनाक्रम को दोबारा रीक्रिएट किया है। इसमें पुणे से मुंबई एक स्कूटर लाना भी शामिल है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Big Breaking on Rahul Gandhi Naravane Book Controversy LIVE: जेल जाएंगे राहुल गांधी? | BJP |Congress
Big Breaking on Rahul Gandhi Naravane Book Controversy LIVE: जेल जाएंगे राहुल गांधी? | BJP |Congress पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब 'Four Stars of Destiny' पर विवाद के बीच मेजर जनरल जीडी बख्शी ने चौंकाने वाला बयान दिया! उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला, जो संसद में किताब के अंशों का हवाला देकर सरकार पर गलवान और लद्दाख स्टैंडऑफ में 'नेतृत्व की कमी' का आरोप लगा रहे थे। बख्शी ने कहा कि राहुल का दावा 'पूर्ण बकवास' है, क्योंकि किताब अप्रकाशित है और उसके अंशों की प्रामाणिकता संदिग्ध है। उसके बाद जब राहुल गांधी से इसके बारे में पुछा गया तो उन्होंने चुपी साद ली... #rahulgandhi #mmnaravane #naravanebook #fakebook #pmmodi #pmmodivsrahulgandhi #loksabha #ombirla #sir #rahulgandhiexposed #congress #bjp #modivsrahulgandhi #bjpvscongress ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






