Responsive Scrollable Menu

Kerala में बारिश का कहर, भारी मानसूनी वर्षा से 25 लोगों की मौत और 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी

तिरुवनंतपुरम, चार अगस्त केरल में एक अगस्त से जारी मूसलाधार बारिश से संबंधित घटनाओं में 25 लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग लापता बताये जा रहे और 10 अन्य लोग घायल हुए हैं। राज्य सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरकार ने बताया कि भारी बारिश के कारण हजारों लोगों को राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

सरकार के अनुसार, एक अगस्त से चार अगस्त के बीच 52 मकान पूरी तरह तबाह हो गए, जबकि 565 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। सरकार ने बताया कि राज्य भर में बनाए गए 400 से अधिक राहत शिविरों में 18,000 से अधिक लोगों को ठहराया गया है। राहत शिविरों में सबसे अधिक लोग पत्तनमथिट्ठा (7,852), कोट्टायम (5,288) और अलाप्पुझा (2,651) जिलों से स्थानांतरित किए गए हैं, जहां कई इलाके अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि के दौरान राज्य में सामान्य से लगभग तीन गुना अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि एक से चार अगस्त के बीच केरल में सामान्य 73.2 मिलीमीटर (मिमी) के मुकाबले 205.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 181 प्रतिशत अधिक है। केरल के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के पत्तनमथिट्ठा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्णाकुलम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

इसके अलावा, मौसम विभाग ने चार जिलों अलप्पुझा, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम में ‘ऑरेंज अलर्ट’ तथा अन्य दो जिलों तिरुवनंतपुरम व कोल्लम में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इससे पहले, विभाग ने बताया कि मंगलवार को सुबह 5:30 बजे समाप्त हुए 21 घंटों के दौरान उत्तरी जिलों में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। बारिश जारी रहने से अलप्पुझा, पत्तनमथिट्ठा, कोट्टायम और कोझिकोड के कई निचले तथा नदी के तटीय इलाके अब भी जलमग्न हैं, जिससे लोगों को राहत शिविरों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

इस आपदा में लोगों के अहम दस्तावेज और बच्चों की स्कूल की किताबें भी बह गई हैं। राज्य के पर्यटन मंत्री पी.सी. विष्णुनाथ ने कहा कि बाढ़ में गुम हुए दस्तावेज को दोबारा बनवाने के लिए विशेष अदालतें लगाई जाएगीं और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि बच्चों को आवश्यक पाठ्यपुस्तकें और अन्य अध्ययन सामग्री मिले। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने फिलहाल प्रत्येक वार्ड में सफाई कार्य के लिए 25,000 रुपये मंजूर किए हैं और कई स्वयंसेवी संगठन उन घरों की सफाई में मदद के लिए आगे आए हैं जहां पानी घुस गया था।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि जिन लोगों ने अपने घर और आजीविका खो दी है, उन्हें बिना किसी देरी के वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। आईएमडी ने आज (चार अगस्त) के लिए राज्य के 12 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ और दो जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था। आईएमडी के अनुसार कासरगोड के बायार में तीन अगस्त तड़के तीन बजे से आधी रात तक राज्य में सबसे अधिक 121.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

कासरगोड के ही मुलियार में 81 मिलीमीटर, कन्नूर हवाई अड्डे पर 74 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कोझिकोड के उरुमी में 65 मिलीमीटर बारिश हुई। कन्नूर के चेरुवंचेरी और कासरगोड के आरएआरएस पिलिकोड में 59.5-59.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

वहीं एर्णाकुलम के नेरियामंगलम में 59 मिलीमीटर बारिश हुई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुवाट्टुपुषा और तोडुपुषा नदियों का जलस्तर मंगलवार सुबह चेतावनी के निशान से ऊपर बना हुआ है, हालांकि पानी का स्तर अब कम हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे मुवाट्टुपुषा नदी का जलस्तर 11.60 मीटर पर दर्ज किया गया, जो 10.92 मीटर के चेतावनी स्तर से ऊपर और 11.93 मीटर के खतरे के निशान के करीब है।

उन्होंने कहा कि जलस्तर घट रहा है। तोडुपुषा नदी में सुबह आठ बजे जलस्तर 11.50 मीटर दर्ज किया गया। इस नदी का चेतावनी स्तर 10.78 मीटर और खतरे का निशान 11.79 मीटर है।

इस बीच, कलियारा नदी 12.26 मीटर पर बह रही थी, जो इसके चेतावनी स्तर 13.10 मीटर और खतरे के स्तर 14.10 मीटर से नीचे है। इन नदियों का जलस्तर भी कम हो रहा है। अधिकारी नदियों पर लगातार नजर रख रहे हैं और उन्होंने तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि मानसून के कारण राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।

Continue reading on the app

Panchkula में घरेलू सहायिका ने की सेवानिवृत्त कैप्टन की पत्नी की हत्या, तीन गिरफ्तार

पंचकूला में घरेलू सहायिका ने आभूषण गायब होने को लेकर हुए विवाद के बाद सेना के एक सेवानिवृत्त कैप्टन की 72 वर्षीय पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में घरेलू सहायिका, उसके पति और बेटे को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, नीरा मेहता का शव सोमवार को पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित एक मकान की छत से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी 24 घंटे में सुलझा ली गयी और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

पंचकूला की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अदिति सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सोमवार को पंचकूला निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन मनमोहन लाल मेहता ने सेक्टर-21 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। मेहता ने शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी नीरा मेहता को घरेलू सहायिका पर घर से आभूषण चोरी करने का संदेह था और इसी सिलसिले में वह सेक्टर-21 स्थित घरेलू सहायिका के घर गई थीं लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस तत्काल घरेलू सहायिका के घर पहुंची, जो बाहर से बंद था।

पुलिस ने पड़ोसी मकान की छत से देखा कि बगल के मकान की छत पर एक चटाई में लिपटा हुआ महिला का शव पड़ा है। पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में सेक्टर-20 थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 103(1) (हत्या), 238(बी) (साक्ष्य मिटाने), 3(5) (साझा उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए कई व्यक्तियों द्वारा किया गया आपराधिक कृत्य) और 305 (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि त्वरित जांच के दौरान सेक्टर-21 चौकी की टीम ने मुख्य आरोपी घरेलू सहायिका सुनीता, उसके पति शंकर और बेटे राजा को पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कथित चोरी को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया और इस दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Continue reading on the app

  Sports

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज Zaheer Khan बने LPL Jaffna Kings के मालिक, श्रीलंका में क्रिकेट बिजनेस में बड़ा कदम!

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने श्रीलंका में फ़्रैंचाइज़ी के मालिक बनकर क्रिकेट में अपनी भागीदारी बढ़ाई है। स्टॉकहोम स्थित उनके स्पोर्ट्स ओनरशिप ग्रुप, 'एंकर स्पोर्ट्स AB' ने — जिसके सह-मालिक बिज़नेसमैन नागेंद्र सिद्दुतम हैं — लंका प्रीमियर लीग (LPL) की फ़्रैंचाइज़ी 'जाफ़ना किंग्स' को खरीद लिया है। इस अधिग्रहण के बाद, टीम को 'एंकर जाफ़ना किंग्स' के तौर पर रीब्रांड किया जाएगा। क्रिकइन्फो के अनुसार, जुलाई के आखिर में पिछली ओनरशिप खत्म होने के बाद, LPL के इतिहास की सबसे सफल फ़्रैंचाइज़ी के लिए यह एक नई शुरुआत है।
 

इसे भी पढ़ें: Gautam Gambhir-Shreyas Iyer पर सवाल: Vaibhav Sooryavanshi का डेब्यू क्यों बनाया इतना मुश्किल?


यह टेकओवर, 23 जुलाई को श्रीलंका क्रिकेट (SLC) और LPL के अधिकार रखने वाली कंपनी इनोवेशन प्रोडक्शन ग्रुप (IPG) द्वारा फ्रैंचाइज़ी का इमरजेंसी रेगुलेटरी कंट्रोल अपने हाथ में लेने के कुछ हफ़्ते बाद हुआ। इस अधिग्रहण के साथ ही जाफ़ना किंग्स, एंकर स्पोर्ट्स AB के बढ़ते ग्लोबल मल्टी-क्लब नेटवर्क का हिस्सा बन गई है। IPG की एक मीडिया रिलीज़ के अनुसार, एंकर स्पोर्ट्स AB पहले से ही बेल्जियम की यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग में खेलने वाली टीम 'एंटवर्प एंकर्स' और कनाडा की सुपर60 लीग में हिस्सा लेने वाली पुरुषों और महिलाओं की टीमों 'वैंकूवर एंकर्स' की मालिक है।

ज़हीर खान ने अपनी नई भूमिका को लेकर उत्साह ज़ाहिर करते हुए कहा कि मैंने हमेशा श्रीलंका से आने वाले बॉलिंग टैलेंट की काबिलियत, नएपन और विविधता की तारीफ़ की है – यह एक ऐसा देश है जहाँ मैं गया हूँ, खेला हूँ और मेरी यहाँ से जुड़ी बहुत अच्छी यादें हैं। अब एक मालिक के तौर पर श्रीलंकाई क्रिकेट का हिस्सा बनने को लेकर मैं सचमुच बहुत उत्साहित हूँ और 'एंकर जाफ़ना किंग्स' के साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ।

 

इसे भी पढ़ें: Rohit Sharma ODI Future Controversy | रोहित शर्मा विवाद के बाद BCCI का बड़ा फैसला? अजीत अगरकर की छुट्टी तय, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं नए चीफ सेलेक्टर


को-फाउंडर नागेंद्र सिद्दुतम ने कहा कि यह हमारे लिए एक अहम कदम है। श्रीलंका की क्रिकेट विरासत बहुत शानदार रही है और LPL ने कम समय में ही खुद को एक अच्छी तरह से चलने वाली और कड़ी टक्कर वाली लीग के तौर पर स्थापित किया है। 'एंकर जाफ़ना किंग्स' उस काम का एक स्वाभाविक विस्तार होगा जो हम ग्लोबल लेवल पर कर रहे हैं – ऐसी फ़्रैंचाइज़ी जो अपने स्थानीय समुदायों से जुड़ी हों और साथ ही एक कनेक्टेड, इंटरनेशनल एंकर नेटवर्क का हिस्सा भी हों। हम 'एंकर जाफ़ना किंग्स' में निवेश करने और लीग की लगातार तरक्की में योगदान देने के लिए उत्सुक हैं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Wed, 05 Aug 2026 13:31:41 +0530

  Videos
See all

Sambhal Violence Report : संभल हिंसा की रिपोर्ट विधानसभा में रखी गई! | Top News | UP Assembly | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T08:45:49+00:00

बेगम ने LONG DRIVE से किया इंकार..तो असगर ने काटा गला #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T08:45:00+00:00

Pakistan News | Owaisi News: PoJK में कत्लेआम पर क्या बोले ओवैसी? #owaisi #pakistannews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T08:46:32+00:00

Jharkhand Protest | JPSC Paper Leak | रांची का 'जंतर-मंतर' ...Rahul-Akhilesh को नहीं आ रहा नजर ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T08:46:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers