Responsive Scrollable Menu

CBI और विदेश मंत्रालय के सहयोग से कौशल-बंबीहा गिरोह का गौरव गडोली UAE से प्रत्यर्पित कर गिरफ्तार

गुरुग्राम, चार अगस्त हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद कौशल-बंबीहा गिरोह के एक सक्रिय सदस्य गौरव गडोली को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2026 में हरियाणा एसटीएफ द्वारा सफलतापूर्वक कराया गया यह 13वां प्रत्यर्पण है।

एसटीएफ के अनुसार, गौरव गैंगस्टर कौशल चौधरी का साला है। वह विदेश में बैठकर गिरोह के लिए रंगदारी वसूली, आपराधिक साजिश और अन्य संगठित आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में मुख्य भूमिका निभा रहा था। अधिकारी ने बताया कि गौरव 2023 में भारत से भाग गया था।

उसे हरियाणा पुलिस द्वारा स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी), केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), नयी दिल्ली और विदेश मंत्रालय (एमईए) के साथ सक्रिय और निरंतर समन्वय के माध्यम से सोमवार को प्रत्यर्पित कराया गया। इससे पहले 10 अप्रैल को कौशल-बंबीहा गिरोह के ही एक अन्य सहयोगी साहिल चौहान को थाईलैंड से प्रत्यर्पित किया गया था, जिसके खिलाफ जघन्य अपराधों के 16 मामले दर्ज थे। पिछले तीन वर्षों से गौरव विदेश में बैठे गैंगस्टर पवन शौकीन के लिए डब्बा कॉल्स (रंगदारी के लिए की जाने वाली कॉल जिनका कोई सुराग नहीं होता) की सुविधा प्रदान कर दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कई आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

अधिकारी ने बताया कि गौरव की बहन मनीषा गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी है और उसके भी गिरोह में सक्रिय सहयोगी होने का संदेह है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पिछली जांचों के दौरान यह खुलासा हुआ था कि गौरव और मनीषा गिरोह में नए लड़कों की भर्ती करने और उसके वित्तीय नेटवर्क को संभालने में प्रमुख भूमिका निभाते थे। एसटीएफ के मुताबिक, गैंगस्टर द्वारा पूर्व में की गई यात्राओं से पता चला है कि वह 30 नवंबर 2023 को साहिल यादव के नाम से फर्जी तरीके से बनवाए गए पासपोर्ट का इस्तेमाल कर लखनऊ हवाई अड्डे से दुबई भाग गया था।

आरोपी के खिलाफ रंगदारी, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम और संगठित अपराध समेत कुल छह मामले दर्ज हैं। हरियाणा एसटीएफ के आईजी बी. सतीश बालान ने कहा, इस कुख्यात गैंगस्टर को 14 अक्टूबर 2022 को भगोड़ा घोषित किया गया था और उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। विभिन्न केंद्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद से आरोपी को सफलतापूर्वक खोजा गया, हिरासत में लिया गया और दुबई से प्रत्यर्पित कराया गया।

उन्होंने कहा कि गौरव का सफल प्रत्यर्पण संगठित अपराध के खिलाफ जारी कार्रवाई में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Continue reading on the app

आज का राशिफल 5 अगस्त 2026: आज किस्मत देगी साथ या करनी होगी ज्यादा मेहनत?

आज 5 अगस्त 2026 का राशिफल जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मिलने वाले अवसरों, चुनौतियों और संभावनाओं की जानकारी देता है. जानें करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन को लेकर आपकी राशि क्या संकेत दे रही है.

The post आज का राशिफल 5 अगस्त 2026: आज किस्मत देगी साथ या करनी होगी ज्यादा मेहनत? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs WI 2nd Test: साजिद खान की फिरकी में फंसी वेस्टइंडीज की टीम, दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने कसा शिकंजा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज पर अपना शिकंजा कस लिया है. पाकिस्तान ने स्पिनरों के दमदार प्रदर्शन से मेजबान टीम की दूसरी पारी में 102 रन पर 6 विकेट गिरा दिए हैं. इस तरह वेस्टइंडीज के पास सिर्फ 60 रनों की बढ़त बन पाई है. ऐसे में पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज को जल्दी समेट कर छोटे लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करेगी. Wed, 5 Aug 2026 10:53:12 +0530

  Videos
See all

Turbulence में फँसी Thailand के Phuket से Delhi आ रही Air India Flight की अंदर की तस्वीरें सामने आई #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:03:30+00:00

Uttarakhand: भारतीय छात्र Lucky Rawat का ऐतिहासिक सफर, 22 देशों को पीछे छोड़कर पहुंचा North Pole #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:02:30+00:00

Viral Video | टाइगर की घर वापसी ने जीत लिया दिल! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:02:17+00:00

Uttarakhand News : उत्तराखंड में पहचान छिपाकर धोखाधड़ी! | Breaking News| Uttarakhand Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:05:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers