Responsive Scrollable Menu

BPSC Answer Key 2026: बिहार स्पेशल स्कूल टीचर परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Bihar Public Service Commission (BPSC) ने स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी 29 जनवरी 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट http://bpsc.bihar.gov.in/पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराई गई है, जिससे उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘What's New’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • ‘Objection to Answers of Special School Teacher Written Examination’ लिंक चुनें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

ऑब्जेक्शन विंडो हुई एक्टिव
BPSC ने आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी एक्टिव कर दी है। उम्मीदवार 20 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

आपत्ति दर्ज करते समय संबंधित प्रश्न के समर्थन में प्रामाणिक साक्ष्य या स्रोत अपलोड करना अनिवार्य होगा। साथ ही प्रत्येक प्रश्न पर 250 रुपये की ऑब्जेक्शन फीस जमा करनी होगी।

Continue reading on the app

PNB Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में 5138 पदों पर निकली अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

सरकारी बैंक में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। Punjab National Bank (PNB) ने अप्रेंटिसशिप के 5138 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक (Graduate) होना अनिवार्य है।

  1. न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  2. अधिकतम आयु: 28 वर्ष

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, लोकल लैंग्वेज टेस्ट और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को पोस्टिंग के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा:

  1. ग्रामीण/अर्ध-शहरी/शहरी क्षेत्र: 12,300 रुपये प्रतिमाह
  2. मेट्रो शहर: 15,000 रुपये प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com पर जाएं।
  • होमपेज पर Employment Opportunities में अप्रेंटिस विकल्प चुनें।
  • अब PNB भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद First Time Login पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • जरूरी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें।
  • श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क

  1. जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 944 रुपये
  2. एससी / एसटी / महिला उम्मीदवार: 708 रुपये

दिव्यांग अभ्यर्थी: 472 रुपये
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो यह मौका हाथ से न जाने दें। अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण आपका फॉर्म अधूरा न रह जाए।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: अचानक टीम से आया बुलावा, 8800 KM का किया सफर, अब बिना खेले लौटा ये दिग्गज

ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 बेहद खराब साबित हुआ और टीम को पहले दौर से ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा. टीम के लिए जितना खराब ये सफर रहा, उससे भी ज्यादा अजीबोगरीब ये टीम के एक स्टार खिलाड़ी के लिए रहा, जो बिना खेले ही लौट गया. Sat, 21 Feb 2026 05:30:36 +0530

  Videos
See all

भारत मंडपम में Youth Congress के प्रदर्शन पर Supriya Shrinate का चौंकाने वाला बयान | AI Summit 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T00:00:04+00:00

Iran America War Update: कुछ घंटों में ईरान पर बड़ा हमला, ट्रंप ने दिया अल्टीमेटम! | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T00:31:02+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: एलियन्स की कौन सी फाइल खोल रहे कि दुनिया हिल जाएगी ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T00:00:59+00:00

Bangladesh New PM: हिंदुओं पर हुए अत्याचार पर तारिक रहमान का बड़ा एक्शन! | Breaking | Tarique Rahman #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T00:00:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers