EPFO Pension Update: सैलरी अकाउंट बदला तो नहीं निकाल पाएंगे PF? | New EPFO Withdrawal Rules 2026 |
EPFO Pension Update: सैलरी अकाउंट बदला तो नहीं निकाल पाएंगे PF? | New EPFO Withdrawal Rules 2026 | #epfo #pension #providentfund #salary #salaryaccount अगर आपने अपना सैलरी अकाउंट बदला है, तो आपको पीएफ निकालने में दिक्कत हो सकती है. ऐसा न हो, इसके लिए आपको क्या करना होगा, देखिए पूरी खबर... news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
‘AI बहुत कुछ कर सकता है लेकिन दिल्ली का ट्रैफिक कंट्रोल नहीं कर सकता’, एआई समिट में बोले ऋषि सुनक
दिल्ली की ट्रैफिक जाम की समस्या हर दिन आम नागरिक तो झेल ही रहे हैं, लेकिन इसमें कल एक बड़े नेता को भी फंसना पड़ा. दरअसल, नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट चल रही है.
इस समिट में शामिल होने दुनिया के कई देशों के प्रमुख नेता आए हैं. पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल हुए. दिल्ली के जाम के चलते उन्हें समिट में पहुंचने में कुछ मिनट की देरी हो गई.
एआई बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन...
ऋषि सुनक जैसे ही वहां पहुंचे मजाकिया अंदाज में माफी मांगी. उन्होंने कहा, "सॉरी, हम कुछ मिनट लेट हो गए और ये पूरी तरह मेरी गलती है. एआई बहुत कुछ कर सकता है, जैसा कि हमने इस हफ्ते देखा, लेकिन अभी तक वो दिल्ली के ट्रैफिक को ठीक नहीं कर सकता. इसलिए, अभी बहुत काम करना बाकी है."
ऋषि सुनक की यह बात सुनकर सब हंस पड़े. हालांकि, उनकी इस बात तो तंज के रूप में भी देखा जा सकता है.
भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया
यही नहीं ऋषि सुनक ने अपने हल्के-फुल्के मजाक को जारी रखते हुए कहा कि भारत ने एआई की दौड़ में ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया. इस दौरान सुनक ने यह भी याद दिलाया कि इंग्लैंड अभी भी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे आगे है.
ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में एक महाशक्ति के रूप में अग्रणी स्थान पर पहुंच गया है. उन्होंने प्रौद्योगिकी के विकास और उपयोग के लिए देश के अथक प्रयासों की सराहना की.
भारत अब विश्व में एआई महाशक्ति के रूप में शीर्ष स्थानों पर
ऋषि सुनक ने कहा कि इस सप्ताह जो कुछ भी देखने को मिला है, वह असाधारणता का एक बेहतरीन उदाहरण है, न केवल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का, बल्कि इस तकनीक को विकसित करने और इसका उपयोग करने के लिए आप सभी की ऊर्जा का भी, जो दुनिया में कहीं और नहीं है. यह एक बहुत ही खास बात है.
यही कारण है कि स्टैनफोर्ड (जो विश्व रैंकिंग जारी करता है) के अनुसार, भारत अब विश्व में एआई महाशक्ति के रूप में शीर्ष स्थानों में से एक पर पहुंच गया है, जिस पर आप में से कई लोगों को गर्व होना चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
News Nation


















